पीएम मोदी और अमित शाह, पोटो- सोशल मीडिया 
बिहार

पीएम मोदी 24 अक्टूबर से करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां; समस्तीपुर में कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह की बिहार चुनाव के लिए ताबड़तोड़ रैलियों का शेड्यूल जारी। पीएम 24 अक्टूबर को समस्तीपुर में कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि देकर अभियान शुरू करेंगे।

प्रतीक पाण्डेय

PM Modi Rally in Bihar: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ताबड़तोड़ रैलियां करेंगे। पीएम मोदी 24 अक्टूबर को समस्तीपुर में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि देकर चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे।

बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने चुनाव में अपनी तैयारी झोंक दी है। उम्मीदवारों के साथ ही वरिष्ठ नेता भी चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। इसी क्रम में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी ताबड़तोड़ रैलियां करेंगे। ये दोनों दिग्गज नेता एनडीए (NDA) के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करेंगे और जनता से वोट देने की अपील करेंगे।

पीएम मोदी का चुनावी कार्यक्रम

प्रधानमंत्री मोदी के चुनावी कार्यक्रमों का शेड्यूल आ गया है। पीएम मोदी सबसे पहले 24 अक्टूबर को समस्तीपुर का दौरा करेंगे। वह समस्तीपुर के कर्पूरी ग्राम में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के घर जाएंगे और उन्हें श्रद्धांजलि देकर चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे। उसी दिन, 24 अक्टूबर को, पीएम मोदी पहले समस्तीपुर और फिर बेगूसराय में विशाल जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे 30 अक्टूबर को मुजफ्फरपुर और छपरा में चुनावी सभा करेंगे। बिहार में प्रधानमंत्री के चुनावी कार्यक्रम इसके बाद भी जारी रहेंगे, जो 2 नवंबर, 3 नवंबर, 6 नवंबर और 7 नवंबर को भी आयोजित किए जाएंगे।

अमित शाह की चुनावी रैलियां

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के चुनावी रैलियों के शेड्यूल की बात करें तो वह 23 अक्टूबर को बिहार पहुंचेंगे। 24 अक्टूबर को, अमित शाह सीवान और बक्सर में सार्वजनिक रैलियों को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे 25 अक्टूबर को नालंदा, मुंगेर और खगड़िया में भी रैलियां करेंगे।

चुनावी माहौल और गठबंधन की स्थिति

बिहार में विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे। पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। वोटों की गिनती 14 नवंबर को होगी। एनडीए के सहयोगी दलों के बीच जहां सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय हो गया है, वहीं इंडिया महागठबंधन के सहयोगी दलों के बीच अभी तक सीट बंटवारा नहीं हो पाया है। इसके परिणामस्वरूप, इंडिया गठबंधन के घटक दलों ने कई सीटों पर एक-दूसरे के खिलाफ उम्मीदवार उतार दिए हैं।

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट