तेज प्रताप यादव, फोटो- सोशल मीडिया 
बिहार

'जीत के बाद सारे विकल्प खुले हैं', पहले चरण की वोटिंग के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान

Bihar Assembly ELection में पहले चरण की वोटिंग के आंकड़ों में इस बार बदलाव नजर आ रहा। इसी बीच महुआ सीट से मैदान में तेज प्रताप ने बड़ा बयान देकर राजनीतिक गलियारो में चर्चाओं का बाजार गरम कर दिया है।

सौरभ शर्मा

Bihar Election First Phase Voting: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की वोटिंग के बीच जनशक्ति जनता दल के नेता तेज प्रताप यादव ने एक बड़ा बयान देकर सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। वैशाली की महुआ सीट से चुनाव लड़ रहे तेज प्रताप ने एक न्यूज से खास बातचीत में कहा कि जीत के बाद उनके लिए सारे विकल्प खुले हैं। उन्होंने साफ कर दिया है कि वह किसी गठबंधन से बंधे नहीं हैं और बिहार का जो विकास करेगा, वह उसके साथ जाने पर विचार कर सकते हैं।

तेज प्रताप यादव का यह बयान बिहार की राजनीति में कई नए समीकरणों की ओर इशारा कर रहा है। उन्होंने कहा, 'विकल्प तो हजारों हैं।' जब उनसे एनडीए और महागठबंधन के मुद्दों पर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि जनता का जो काम है, वो होना चाहिए। उन्होंने अपनी बात को दोहराते हुए कहा कि 'जीत के बाद सारे विकल्प खुले हैं। जो विकास करेगा उसके साथ जाएंगे।' यह बयान ऐसे समय में आया है जब पहले चरण का मतदान जारी है।

महुआ ही मेरा परिवार, छलका दर्द

बातचीत के दौरान तेज प्रताप यादव का दर्द भी छलक पड़ा। चुनाव से पहले परिवार और पार्टी से दूर होने के सवाल पर उन्होंने कहा, 'मेरा परिवार छूट गया, अब महुआ ही मेरा परिवार है।' उन्होंने कहा कि हम किसी से बैर नहीं करते हैं। जो कृष्ण और महादेव के भक्त होते हैं, वो किसी से बैर नहीं करते। भगवान अच्छे के लिए ही चुनते हैं और भगवान ने चाहा तभी हम यहां आए। महुआ के माहौल पर उन्होंने कहा कि माहौल अच्छा है, हालांकि कई जगह विरोधी खेमा उन्हें डिस्टर्ब करने की कोशिश कर रहा है।

इंजीनियरिंग कॉलेज का वादा, तेजस्वी पर तंज

तेज प्रताप यादव ने महुआ के लिए अपने वादे भी गिनाए। उन्होंने कहा, 'मेडिकल कॉलेज का वादा किया था, वो बन रहा है। अब जनता ने जिताया तो महुआ में इंजीनियरिंग कॉलेज और स्टेडियम देंगे।' हालांकि, जब उनसे भाई तेजस्वी को आशीर्वाद देने पर सवाल हुआ, तो उन्होंने कहा, 'तेजस्वी को हम शुरू से ही आशीर्वाद दे रहे हैं।' लेकिन उन्होंने तंज भरे लहजे में यह भी जोड़ा, 'यह बात अलग है कि कृष्ण के पास कोई नहीं आया। कृष्ण थोड़ी ही आशीर्वाद देने जाएंगे।' वहीं, एसआईआर के मुद्दे पर उन्होंने टिप्पणी करने से बचते हुए कहा कि 'जो जलेबी छान रहा है, उससे पूछिए।'

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: हंगामे के कारण लोकसभा कल तक के लिए स्थगित, राज्यसभा में चर्चा जारी

राहुल बहा रहे घड़ियाली आंसू, धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- उन्हें सिर्फ झूठ फैलाना आता है

मनमोहन सिंह को कोल ब्लॉक केस में क्लीन चिट, सोनिया गांधी बोलीं- इतिहास उन्हें अच्छे शब्दों में याद रखेगा

भारतीय रेलवे के विद्युतीकरण ने पकड़ी रफ्तार; अब सिर्फ 269 किमी ट्रैक बाकी, 2027 में पूरा होगा ब्रॉडगेज नेटवर्क

बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, वोटर लिस्ट से हटाए गए नामों पर चुनाव आयोग से मांगा जवाब, जारी किया नोटिस