डिप्टी सीएम के हमले पर बोली मोकामा की RJD प्रत्याशी वीणा देवी 
बिहार

'खुद ही रची साजिश, वोट बढ़ाने का प्लान': विजय सिन्हा पर हमले के बाद RJD का बड़ा खुलासा

लखीसराय में उपमुख्यमंत्री Vijay Sinha की कार पर हुए हमले पर मोकामा से RJD प्रत्याशी वीणा देवी ने कहा, "उन्होंने खुद इसकी साजिश रची है। उन्होंने अपना वोट शेयर बढ़ाने के लिए यह सब करवाया है।

सौरभ शर्मा

RJD Leader React on Vijay Sinha Attack: बिहार में इस समय मतदान चल रहा है इसी बीच एक ऐसी खबर आई कि राज्य के डिप्टी सीएम की गाड़ी पर हमला हो गया। लखीसराय में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर हुए हमले ने राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है। घटना पर अब मोकामा से आरजेडी प्रत्याशी वीणा देवी की तीखी प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने इन आरोपों को न सिर्फ खारिज किया, बल्कि एक ऐसा दावा कर दिया है जिससे सियासत और गरमा गई है। वीणा देवी ने पूरे मामले को एक 'साजिश' बताते हुए इसका आरोप खुद डिप्टी सीएम पर ही मढ़ दिया है। यह बयानबाजी बिहार चुनाव के पहले चरण के मतदान के दिन हुई है।

यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब लखीसराय में उपमुख्यमंत्री और भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा के काफिले पर हमला हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, उनके काफिले पर पथराव किया गया और गोबर फेंका गया। राजद समर्थकों पर उन्हें घेरने, चप्पलें फेंकने और "मुर्दाबाद" के नारे लगाने का आरोप लगा। विजय सिन्हा ने इसके लिए सीधे तौर पर 'राजद के गुंडों' को जिम्मेदार ठहराया और प्रशासन को भी 'कायर' और 'कमजोर' बता दिया।

'ये सब खुद करवाते हैं'

मोकामा में प्रथम चरण के मतदान के तहत अपना वोट डालने के बाद वीणा देवी ने मीडिया से बात की। उन्होंने बताया कि 'हमने पूरे खानदान के साथ परिवार के सभी लोगों ने वोट डाला है।' जब उनसे डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के काफिले पर हुए हमले के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि वे ये सब नहीं जानती हैं। उन्होंने सीधा आरोप लगाते हुए कहा, 'वो सब ये लोग अपने करवाते है ताकि अपना वोट शेयर बढ़ा सके।'

'वोट शेयर बढ़ाने के लिए रची साजिश'

आरजेडी प्रत्याशी वीणा देवी ने दोहराते हुए कहा, 'उन्होंने खुद इसकी साजिश रची है।' यह बयान विजय सिन्हा के उन आरोपों के बाद आया है जिसमें उन्होंने राजद कार्यकर्ताओं पर खोरियारी गांव में उन्हें रोकने का आरोप लगाया था। सिन्हा ने यहां तक कहा था कि 'सत्ता में आए बिना ही ये गुंडे' ऐसा कर रहे हैं और 'यदि किसी भी तरह की कोई घटना होती है तो हम यहीं पर धरना-प्रदर्शन करेंगे।' अब वीणा देवी के इस पलटवार ने मामले को पूरी तरह से नया मोड़ दे दिया है, जिससे आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।

दुनिया के हर 9 में से 1 वयस्क को डायबिटीज, गोवा-केरल में सबसे ज्यादा खतरा; ऐसा है महाराष्ट्र का हाल

अडानी के तराली प्रोजेक्ट की लागत 5,675 करोड़ से सीधे 57 करोड़ पर कैसे आ गई? मोदी सरकार पर उठे सवाल

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- मेरा फोन टैप करवा रहे हैं PM मोदी; फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती

अपने ही इवेंट में टेलीप्रॉम्प्टर की जरूरत क्यों? राहुल गांधी के तंज पर गरमाई सियासत, BJP बोली- ये गंदी राजनीति

Milk Price Hike: दूध के दाम 8 रुपये बढ़े, आज ने नई दरें लागू, जानें अब कितने में मिलेगा