-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Bihar »
- Aap Leader Saurabh Bhardwaj Alleges Bjp Worker Voted In Delhi And Bihar
राहुल गांधी की भविष्यवाणी सच साबित! दिल्ली में भी वोट, बिहार में भी वोट; AAP नेता ने फोड़ा दिया बम
- Written By: सौरभ शर्मा
AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने बिहार में मतगणना के बीच में ही फर्जीवाड़े की शिकायत को लेकर वोट चोरी के सुबूत सामने रखे हैं। उन्होंने खुलासा कर पहले दिल्ली और फिर बिहार में वोट करने की बात की।

आप नेता सौरभ भारद्वाज के द्वारा लगाए गए आरोप
Bihar Election Voter Fraud Allegation: बिहार विधानसभा चुनाव के मतदान के बीच दिल्ली की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हरियाणा चुनाव में वोट चोरी के आरोपों के ठीक एक दिन बाद, आम आदमी पार्टी ने भी ऐसा ही सनसनीखेज दावा किया है। ‘आप’ नेता और दिल्ली के संयोजक सौरभ भारद्वाज ने आज एक बड़ा खुलासा करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के एक कार्यकर्ता ने दो-दो राज्यों के चुनाव में अपना वोट डाला है, जिसका सबूत भी उन्होंने पेश किया।
सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि भाजपा के एक कार्यकर्ता ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के अलावा आज बिहार के सिवान में भी वोट डाला। सौरभ का आरोप है कि इस बीजेपी वर्कर ने 05 फरवरी 2025 को दिल्ली में और आज 06 नवंबर 2025 को बिहार में मतदान किया। यह खुलासा राहुल गांधी के हरियाणा चुनाव में वोट चोरी के आरोपों के दूसरे दिन ही आया है, जिसने इस मुद्दे को और हवा दे दी है।
Big Expose
वोट चोरी का सुबूत आपके सामने हैं । भाजपा का एक कार्यकर्ता पहले 05 फ़रवरी 2025 को दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोट डालता है। उसके बाद आज 06 नवंबर 2025 वो बिहार के विधानसभा चुनाव में वोट डालता है। दिल्ली के द्वारका में फिर बिहार के सिवान में वोट डाला। SIR के बाद ये… pic.twitter.com/dl7KIzxPS7 — Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) November 6, 2025
‘वोट चोरी का सुबूत आपके सामने हैं’
आप नेता सौरभ भारद्वाज ने एक वीडियो की मदद से बताया कि वोट चोरी के सुबूत सबके सामने हैं। उन्होंने इस भाजपा वर्कर की पूरी प्रोफाइल भी बताई। बकौल सौरभ, इस बीजेपी वर्कर का नाम नागेंद्र कुमार है और ये द्वारका विधानसभा में रहते हैं। सौरभ ने नागेंद्र कुमार की फेसबुक प्रोफाइल पर लिखे एक पोस्ट को दिखाते हुए बताया कि इन्होंने 5 फरवरी 2025 को दिल्ली विधानसभा में वोट डालने के बाद एक फोटो डाला था। इसके बाद आज की बीजेपी वर्कर की दूसरी फोटो दिखाई जिसमें वह कथित तौर पर बिहार के सिवान में वोट डाल कर आए हैं।
यह भी पढ़ें: ‘कांग्रेस का युवराज मुद्दा विहीन, झूठ बोलकर कर रहे गुमराह’: राहुल के दावों पर CM सैनी का पलटवार
सम्बंधित ख़बरें
राहुल गांधी मानहानि केस: MP हाईकोर्ट में सुनवाई हुई पूरी, अदालत ने फैसला रखा सुरक्षित
‘समझौते की प्रक्रिया पूरी हो गई है…’, राहुल गांधी-कार्तिकेय मामले में समझौता! अब कल आ सकता है बड़ा फैसला
राम मंदिर चढ़ावे में भ्रष्टाचार के आरोपों पर AAP का प्रदर्शन, ₹420 का चेक बनाकर चंपत राय को भेजा
नागपुर-अबू धाबी सेंटर विवाद: NTA की जांच में सामने आया हैरान करने वाला सच, सोशल मीडिया के दावों की खुली पोल
SIR सिस्टम के बाद भी ये कैसे हुआ?
सौरभ भारद्वाज ने इस पूरी प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि SIR के बाद ये गुंजाइश ही नहीं बची कि बाहर किसी राज्य में रहने वाले व्यक्ति का वोट बिहार की वोटर लिस्ट में हो और रह जाए। उन्होंने सीधे तौर पर पूछा कि ‘फिर ये कैसे हुआ?’। आप नेता ने कहा कि अगर इनका नाम SIR में आता तो नाम कट जाना चाहिए था पर ऐसा नहीं हुआ। भारद्वाज ने चिंता जताते हुए सवाल पूछा कि ‘ऐसे कितने भाजपा कार्यकर्ता हैं जो देश के अलग अलग राज्यों से आकर आज बिहार में वोट डाल रहे हैं?’। यह आरोप बिहार चुनाव के बीच एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन सकता है।
Aap leader saurabh bhardwaj alleges bjp worker voted in delhi and bihar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
होटलों में अब मुफ्त मिलेगा पानी! FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने जारी की सख्त गाइडलाइंस, जानें नए नियम
Jun 24, 2026 | 07:51 PMEXCLUSIVE: अयोध्या में दान पर सियासत, उज्जैन महाकाल मंदिर में पारदर्शिता की मिसाल; पढ़ें यह खास रिपोर्ट
Jun 24, 2026 | 07:47 PMवैभव सूर्यवंशी के लिए इंग्लैंड में बना नियम! टीम इंडिया के साथ खेलेंगे मैच, पर ड्रेसिंग रूम होगा बिल्कुल अलग
Jun 24, 2026 | 07:36 PMउज्जैन में BLO ने व्हाट्सएप पर लीक की नाबालिग की फोटो; इंटरनेट पर डीपफेक अश्लीलता फैलाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
Jun 24, 2026 | 07:28 PMमुंबई में मोर नाचा किसने देखा? अचानक रोड पर घूमने लगे मोर, VIDEO देख नेटिजन्स बोले- ये माया नगरी की माया है
Jun 24, 2026 | 07:18 PMयह सिर्फ ट्रैवल डॉक्यूमेंट है… पासपोर्ट पर MEA का बड़ा बयान, बोले- नहीं माना जाएगा नागरिकता का प्रमाण
Jun 24, 2026 | 07:17 PMAhmedabad: ब्लड प्लाज्मा मिलावट रैकेट का भंडाफोड़, स्वास्थ्य मंत्री बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई
Jun 24, 2026 | 07:15 PMवीडियो गैलरी

अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:09 PM
ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Jun 23, 2026 | 05:56 PM














