पवन सिंह (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
बिहार

बिहार में NDA की ऐतिहासिक जीत से झूम उठे पवन सिंह, पोस्ट शेयर कर लिखी दिल छू लेने वाली बात

Pawan Singh Reaction On NDA Win: बिहार चुनाव 2025 में NDA की प्रचंड जीत के रुझानों के बीच भोजपुरी स्टार पवन सिंह का पहला रिएक्शन सामने आया है, जिसमें उन्होंने जनता और नेताओं दोनों को धन्यवाद दिया।

स्नेहा मौर्या

Pawan Singh On Bihar Election Results Reaction: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे धीरे-धीरे साफ होते जा रहे हैं। 243 सीटों पर मिल रहे रुझानों ने स्पष्ट कर दिया है कि राज्य में एक बार फिर एनडीए की जोरदार वापसी होने जा रही है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक एनडीए 200 से ज्यादा सीटों पर आगे है, जबकि महागठबंधन 40 के आसपास सिमटता दिख रहा है। इस बड़ी जीत के बीच भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार और बीजेपी के स्टार प्रचारक पवन सिंह का पहला रिएक्शन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

पवन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा,“बिहार की जनता को कोटि-कोटि धन्यवाद। बिहार के जन-जन का हृदय से आभार।” अपने संदेश में उन्होंने दिल वाला इमोजी भी जोड़कर अपनी खुशी और भावनाओं को व्यक्त किया। पवन सिंह द्वारा शेयर किए गए पोस्टर में लिखा था  “NDA ही बिहार का भरोसा, NDA ही बिहार का भविष्य।”

पवन सिंह का राजनीतिक गाना काफी हुआ था वायरल

चुनाव शुरू होने से पहले ही पवन सिंह का एक राजनीतिक गाना काफी वायरल हुआ था। गीत था “जोड़ी मोदी आ नीतीश जी के हिट होई”, जिसे उन्होंने शिवानी सिंह के साथ मिलकर गाया था। यह गाना पूरे बिहार में छा गया और यूट्यूब पर लाखों बार देखा गया। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह गाना ग्रामीण इलाकों और युवा मतदाताओं में काफी लोकप्रिय हुआ, जिससे एनडीए को फायदा मिला।

बीजेपी ने चुनाव प्रचार के दौरान पवन सिंह को अपना स्टार कैम्पेनर बनाया था। उन्होंने कई जिलों में रोड शो और रैलियां कीं, जहां बड़ी संख्या में लोग उन्हें सुनने और देखने पहुंचे। प्रचार के दौरान उन्होंने दावा किया था कि इस बार एनडीए ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगा और रुझानों के मुताबिक उनका दावा सच होता दिख रहा है।

2020 में इतनी सीट पर जीती थी बीजेपी

2020 के चुनाव के मुकाबले इस बार एनडीए की स्थिति बेहद मजबूत हुई है। नीतीश कुमार की पार्टी जदयू जहां पिछली बार 43 सीटों पर सिमट गई थी, वहीं इस बार वह 70 से अधिक सीटों पर आगे है। बीजेपी 90 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाकर राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनती दिख रही है। दूसरी ओर कांग्रेस मुश्किल से 4 सीटों पर संघर्ष कर रही है और आरजेडी 25-30 सीटों के बीच अटकी हुई है। फिलहाल अब थोड़ी ही देर में अंतिम नतीजे आ जाएंगे, लेकिन इतना तय है कि बिहार में एनडीए एक ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रहा है और पवन सिंह का रिएक्शन इस जीत का पहला स्टार मोमेंट बन गया है।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल