राजेश राम को सिंबल देते हुए कृष्णा अल्लावरू (सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिहार

उधर छिड़ी रही सीट बंटवारे पर रार...इधर कांग्रेस ने उतार दिए उम्मीदवार, जानें किसे कहां से दिया टिकट?

Bihar Assembly Elections: बिहार चुनाव चुनाव के लिए एक तरफ महागठबंधन के घटक दलों में सीट बंटवारे पर रार छिड़ी हुई है, तो दूसरी तरफ आरजेडी के बाद कांग्रेस ने भी उम्मीदवार उतारने शुरू कर दिए हैं।

अभिषेक सिंह

Bihar Congress Candidate: बिहार चुनाव चुनाव के लिए एक तरफ महागठबंधन के घटक दलों में सीट बंटवारे पर रार छिड़ी हुई है, तो दूसरी तरफ आरजेडी के बाद कांग्रेस ने भी उम्मीदवार उतारने शुरू कर दिए हैं। कांग्रेस ने बुधवार की देर रात 22 सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।

इसके लिए कांग्रेस ने कोई औपचारिक लिस्ट नहीं जारी की है। लेकिन प्रत्याशियों को सिंबल देते हुए तस्वीरें बिहार कांग्रेस के एक्स हैंडल पर पोस्ट की गई हैं। जिसके साथ उम्मीदवार का नाम और उसे किस चुनावी मोर्चे यानी विधानसभा क्षेत्र से उतारा है, उसका जिक्र किया गया है।

देर रात शुरू हुआ सिंबल वितरण

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में नामों पर मुहर लगने के बाद बिहार में पार्टी प्रभारी कृष्णा अल्लावरु, प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और विधायक दल के नेता शकील अहमद बुधवार शाम पटना पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने पार्टी के उम्मीदवारों को सिंबल बांटना शुरू किया है।

जानिए किसे कहां से मिला टिकट?

पार्टी ने बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम को कुटुंबा सीट से टिकट दिया है तो राजापाकर सीट से प्रतिमा दास को उम्मीदवार बनाया है। इसी तरह विक्रम सीट से अनिल कुमार और वैशाली से संजीव सिंह को चुनावी मैदान में उतारा गया है। बाकी किस प्रत्याशी को कहां से टिकट दिया गया है वह पूरी लिस्ट आप नीचे देख सकते हैं...

क्रमांक विधानसभा उम्मीदवार
1 कुटुंबा राजेश राम
2 राजापाकर प्रतिमा दास
3 बिक्रम अनिल कुमार
4 वैशाली संजीव सिंह
5 रीगा अमित कुमार टुन्ना
6 फुलपरास सुबोध मंडल
7 सुल्तानगंज ललन कुमार
8 बेगूसराय अमिता भूषण
9 बछवाड़ा गरीब दास
10 औरंगाबाद आनंद शंकर
11 बरबीघा त्रिशुलधारी सिंह
12 लखीसराय अमरेश कुमार
13 नालंदा कौशलेंद्र कुमार उर्फ छोटे मुखिया
14 बगहा जयेश सिंह
15 वजीरगंज अवधेश सिंह
16 सोनबरसा तारिणी ऋषिदेव
17 राजपुर विश्वनाथ राम
18 अमरपुर जितेंद्र सिंह
19 रोसड़ा ब्रजकिशोर रवि
20 गोपालगंज ओमप्रकाश गर्ग
21 मुजफ्फरपुर विजेंद्र चौधरी
22 गोविंदगंज शशि भूषण राय उर्फ गप्पू राय

आपको बता दें कि कांग्रेस आरजेडी के नेतृत्व वाले महागठबंधन का हिस्सा है। जिसमें मुकेश सहनी की वीआईपी, सीपीआई माले, सीपीएम और सीपीआई भी शामिल हैं। आरजेडी ने 35 सीटों पर उम्मीदवारों को सिंबल दिए हैं तो सीपीआई माले ने भी 18 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है।

BRICS Summit 2026 LIVE: 50 मिनट चली पीएम मोदी-जिनपिंग की बैठक, अब डिनर के लिए जा रहे ब्रिक्स लीडर्स

UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार

ग्लोबल बनी भारतीय विरासत… BRICS समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा तिरुक्कुरल

BRICS Summit 2026: न्यूक्लियर डिक्लेरेशन जारी, मिडिल ईस्ट को परमाणु मुक्त बनाने और आतंक के खात्मे की अपील

PHOTOS: मोदी, पुतिन और जिनपिंग की बॉन्डिंग, ईरान के साथ कूटनीति; देखें BRICS समिट की 10 शानदार तस्वीरें