-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Bihar »
- Bihar Politics Story Of Cm Who Upset Rajiv Gandhi And Lost His Position Jagannath Mishra
सियासत-ए-बिहार: बिहार का वो CM जिसने खुद को समझ लिया शक्तिमान, राजीव गांधी खफा हुए तो चली गई कुर्सी
- Written By: अभिषेक सिंह
Bihar Politics: हमारी स्पेशल सीरीज 'सियासत-ए-बिहार' की इस किस्त में कहानी बिहार के उस मुखिया की है जिससे इंदिरा गांधी के बेटे खफा हो गए थे...और उन्हें कुर्सी से उतरना पड़ा था।

बिहार के पूर्व सीएम जगन्नाथ मिश्र (डिजाइन फोटो)
Siyasat-E-Bihar: बिहार में राजनैतिक दंगल का बिगुल बज चुका है। सियासी दलों ने अखाड़े में पहलवानों को उतारना शुरू कर दिया है। कौन-जीतेगा कौन हारेगा इसका फैसला तो 6 और 11 नवबंर को जनता करेगी। वहीं, 14 नवंबर के बाद यह तय होगा कि बिहार की गद्दी पर कौन बैठेगा? ऐसे में नया सीएम कौन होगा, कौन नहीं? इससे हटकर हम आपको पुराने सीएम की एक दिलचस्प कहानी सुनाते हैं। हमारी स्पेशल सीरीज ‘सियासत-ए-बिहार’ की इस किस्त में कहानी सूबे के उस मुखिया की है जिससे इंदिरा गांधी के बेटे खफा हो गए थे…और उन्हें कुर्सी से उतरना पड़ा था।
यह कहानी 1980 के दशक की है। तब एक पूर्व सीएम ने कहा था कि बिहार की सियासी नब्ज पर केवल दो लोग पकड़ रखते हैं। इसमें पहला नाम कर्पूरी ठाकुर का थो तो दूसरा जगन्नाथ मिश्र का। मिश्रा पहली बार अप्रैल 1975 में बिहार के तख्त पर विराजमान हुए और कांग्रेस की सियासत की धुरी बन गए। वो सीएम रहें या न रहें बिहार में शक्ति संतुलन सदैव उनके पाले में रहा। इसके बावजूद भी वे इंदिरा गांधी की कृपा पर आश्रित थे। इमरजेंसी के दंश का दर्द जनता भूलने लगी। बिहार में कांग्रेस की फिर वापसी हुई और जगन्नाथ मिश्र की दोबारा ताजपोशी हो गई।
संजय का निधन, राजीव की एंट्री
वह दौर ऐसा था कि इंदिरा गांधी को खुश करने के लिए कांग्रेस पार्टी में चाटुकारिता आम बात हो गई थी। संजय गांधी के निधन के बाद 1981 में राजीव गांधी राजनीति में आए। उन्होंने बड़े राजनीतिक फैसलों में भूमिका निभानी शुरू कर दी। शुरुआत में, राजीव गांधी चाटुकारों को नापसंद करते थे और भ्रष्टाचार के सख्त खिलाफ थे। जगन्नाथ मिश्र की कार्यशैली राजीव गांधी को पसंद नहीं थी। इंदिरा गांधी के प्रिय जगन्नाथ मिश्र को राजीव गांधी की नाराजगी के कारण अगस्त 1983 में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा।
सम्बंधित ख़बरें
Bankipur Bypoll Voting 2026: 3.79 लाख मतदाता करेंगे फैसला, जानिए बांकीपुर में किसके सिर पर सजेगा जीत का ताज?
29 जुलाई का इतिहास : जब दुनिया पर छाया था भारतीय हॉकी का दबदबा, जानिए स्वर्णिम दौर की कहानी
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
28 जुलाई का इतिहास: प्रथम विश्व युद्ध की शुरुआत का दिन, जिसने बदल दी वैश्विक राजनीति की दिशा
जगन्नाथ मिश्र (सोर्स- सोशल मीडिया)
मिश्र से क्यों नाराज हुए राजीव?
1980 में जब जगन्नाथ मिश्र सीएम बने तो शासन पर उनका दबदबा बढ़ने लगा। राज्य में पार्टी के अंदर से भी विरोध की आवाजें बंद हो गईं। इसी के चलते मिश्र खुद को शक्ति का केन्द्र समझने की ग़लती कर बैठे। 26 जुलाई को विधानसभा में कहा कि देश के खनिज का 40 फीसदी उत्पादन बिहार करता है लेकिन उससे आई रॉयल्टी का केवल 14 प्रतिशत हिस्सा ही राज्य को मिलता है। केन्द्र से अनुरोध है कि इस नीति में बदलाव लाया जाए। उन्होंने आगे कहा कि केन्द्र बिहार के खनिज का क्रेता है, और यह ठीक नहीं है कि वह उसकी रॉयल्टी की दर तय करे। मिश्र का यह बयान सीधे केन्द्र सरकार के लिए चैलंज समझा गया और मिश्र राजीव की आंखों में चुभने लगे।
यह फैसला बन गया दूसरी वजह
जगन्नाथ मिश्र ने खुद को मजबूत करने के लिए भूमिहारों और राजपूतों के गुटों को नजरअंदाज करना शुरू कर दिया था। 1983 के फरवरी महीन में उन्होंने 11 मंत्रियों को उनकी कुर्सी से बेदखल कर दिया। जिसमें भूमिहारों के नेता और कृषि मंत्री ललितेश्वर प्रसाद शाही भी शामिल थे। शाही ने विद्रोह करते हुए दिल्ली में मिश्र के खिलाफ कैंपिंग शुरू कर दी। इंदिरा और राजीव को उनके ग़लत फैसले से रूबरू कराया। जिसका असर यह हुआ कि भूमिहार समाज से आने वाले श्यामसुंदर सिंह धीरज को बिहार की युवा कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया। जिन्हें कुछ दिन पहले ही मिश्र ने उप मंत्री पद से हटाया था। ललितेश्वर को राजीव गांधी का समर्थन था।
यह भी पढ़ें: सियासत-ए-बिहार: सांसदी छोड़ी-पार्टी तोड़ी…तब जाकर मिली CM की कुर्सी, लेकिन 50 दिन में गिर गई सरकार
तारीख थी 9 अगस्त 1983…सात विपक्षी दलों ने मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र को हटाने के लिए भारत बंद का आयोजन किया। एल.पी. शाही और अन्य असंतुष्ट विधायकों के लिए यह मिश्र सरकार की कमियों को आलाकमान के सामने उजागर करने का एक अवसर था। कांग्रेस (आई) के साठ असंतुष्ट विधायकों ने दिल्ली में डेरा डाल दिया और मिश्र को हटाने के लिए अभियान छेड़ दिया। जिसके बाद जगन्नाथ मिश्र को दिल्ली बुलाया गया। राजीव गांधी भी इंदिरा गांधी के साथ बैठक में मौजूद थे। लेकिन मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र को इस बातचीत की जानकारी नहीं दी गई।
दिल्ली से मिला कुर्सी छोड़ने का आदेश
खैर बैठक हुई और जगन्नाथ मिश्र दिल्ली से लौटे तो वे बाबा भोलेनाथ की पूजा करने देवघर गए। उन्हें लगा कि उन्हें राहत मिल गई है। लेकिन अचानक उन्हें दिल्ली से इस्तीफा देने का आदेश मिल गया। केंद्र सरकार के इस फैसले से सभी स्तब्ध रह गए। कहा जाता है कि राजीव गांधी के सुझाव पर जगन्नाथ मिश्र को हटाया गया था। इसके अलावा केंद्रीय नेतृत्व ने डॉ. मिश्र को अपनी पसंद के किसी भी विधायक को मुख्यमंत्री बनाने से रोकने की भी व्यवस्था की थी। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले 14 अगस्त 1983 को इस्तीफा दे दिया। बिहार विधान परिषद के सदस्य चंद्रशेखर सिंह को तब नया मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया।
Bihar politics story of cm who upset rajiv gandhi and lost his position jagannath mishra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Bhandara News: भंडारा में अवैध महुआ शराब की भट्टी ध्वस्त, ₹1.65 लाख का लाहन और सामान जब्त
Jul 29, 2026 | 03:15 PMपुणे में मानसून की असमान बारिश: पश्चिमी घाट के बांध लबालब, पूर्वी तहसीलों में अब भी सूखे जैसे हालात
Jul 29, 2026 | 03:05 PM48 नर्सों के पक्के होने का फैसला अटका: मनपा बैठक टलने से HC के आदेश वाले अहम प्रस्ताव पर नहीं हो सकी चर्चा
Jul 29, 2026 | 03:04 PMBhandara News: लाखांदुर में 15,562 हेक्टेयर में धान की बुआई पूरी, बारिश से रोपाई ने पकड़ी रफ्तार
Jul 29, 2026 | 02:59 PMरेलवे कर्मचारियों को बड़ी राहत, मेडिकल आधार पर कैडर बदलने वालों की पुरानी सेवा भी प्रमोशन में होगी शामिल
Jul 29, 2026 | 02:58 PMछत्रपति संभाजीनगर में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन: 1215 ऑटो रिक्शा पर ठाेका 11.5 लाख का जुर्माना, 6 ऑटो जब्त
Jul 29, 2026 | 02:56 PMTMKOC के 18 साल पूरे, असित मोदी हुए भावुक, दयाबेन की वापसी पर कहीं ये बात…
Jul 29, 2026 | 02:55 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














