सम्राट चौधरी (सोर्स-सोशल मीडिया) 
बिहार

सोमनाथ यात्रा: कल 20 तारीख को रवाना होंगे 1100 श्रद्धालु, CM सम्राट चौधरी करेंगे विशेष यात्रा का शुभारंभ

Bihar Government: 20 जुलाई को 1100 से अधिक श्रद्धालु पाटलिपुत्र जंक्शन से विशेष सोमनाथ यात्रा पर रवाना होंगे। CM सम्राट चौधरी ने इसे सांस्कृतिक और राष्ट्रीय विरासत से जुड़ने का ऐतिहासिक अवसर बताया।

करुणा नंद शाहवाल

Bihar Samrat Chaudhary Will Send 1100 People For Somnath Yatra: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को पाटलिपुत्र जंक्शन से 1100 से अधिक श्रद्धालुओं को भगवान सोमनाथ के दर्शन के लिए विशेष यात्रा पर रवाना करेंगे। मुख्यमंत्री ने इस पहल को केवल धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय स्वाभिमान और सनातन परंपरा से जुड़ने का ऐतिहासिक अवसर बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कहा कि वर्ष 2026 कई ऐतिहासिक पड़ावों का साक्षी है।

इसी वर्ष भगवान सोमनाथ मंदिर पर हुए आक्रमण के एक हजार वर्ष और स्वतंत्र भारत में सरदार वल्लभभाई पटेल के संकल्प तथा देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्वारा मंदिर की पुनः प्राण-प्रतिष्ठा के 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं। मुख्यमंत्री के अनुसार यह यात्रा उसी गौरवशाली विरासत और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक है। राज्य सरकार ने श्रद्धालुओं के लिए भोजन, चिकित्सा, सुरक्षा, आवास और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की है। सरकार का उद्देश्य लोगों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना और नई पीढ़ी को भारत के इतिहास एवं सनातन परंपरा से परिचित कराना है। मुख्यमंत्री ने सभी यात्रियों की मंगलमय यात्रा की कामना करते हुए "हर-हर महादेव" और "जय सोमनाथ" का उद्घोष भी किया।

सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने की पहल

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के अनुसार यह यात्रा उसी गौरवशाली विरासत, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और राष्ट्रीय स्वाभिमान का उत्सव है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार सरकार ने श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए व्यापक व्यवस्था की है।

भोजन, आवास और सुरक्षा की विशेष व्यवस्था

उन्होंने बताया कि यात्रियों के भोजन, चिकित्सा, सुरक्षा, आवास तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के भगवान सोमनाथ के दर्शन कर सकें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य समाज को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना और नई पीढ़ी को भारत के गौरवशाली इतिहास एवं सनातन परंपरा से परिचित कराना है।

मुख्यमंत्री ने दी मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं

उनका कहना था कि इस तरह की धार्मिक और सांस्कृतिक यात्राएं सामाजिक समरसता तथा राष्ट्रीय चेतना को भी मजबूत करती हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में सभी श्रद्धालुओं की मंगलमय यात्रा की कामना करते हुए प्रार्थना की कि भगवान सोमनाथ बिहार, देश और समस्त मानवता पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें।

1100 से अधिक श्रद्धालु होंगे शामिल

सीएम सम्राट चौधरी अपने संदेश का समापन "हर-हर महादेव" और "जय सोमनाथ" के उद्घोष के साथ किया। मुख्यमंत्री द्वारा साझा किए गए पोस्टर के अनुसार 20 जुलाई को पाटलिपुत्र जंक्शन से श्रद्धालुओं का जत्था सोमनाथ धाम के लिए रवाना होगा। पोस्टर में उल्लेख किया गया है कि 1100 से अधिक श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल होंगे। राज्य सरकार का मानना है कि यह पहल धार्मिक आस्था के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और जनभागीदारी को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला