एक साथ 15 अधिकारियों पर बिहार के सीएम ने की कार्रवाई सोर्स: सोशल मीडिया
बिहार

बिहार में एक साथ 15 अधिकारियों को किया निलंबित, आखिर क्यों सीएम सम्राट चौधरी ने लिया एक्शन

15 officials suspended in Bihar: 10 नवंबर को बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने 15 अधिकारियों को एक साथ निलंबित कर दिया है। काम में लापरवाही को देखते हुए सीएम ने बड़ी कार्रवाई की।

सुप्रिया रानी

HIGHLIGHTS

  • बिहार में एक साथ 15 अधिकारियों को किया निलंबित

  • काम में लापरवाही को देखते हुए किया गया निलंबित

  • सीएम सम्राट चौधरी ने लिया एक्शन

CM Samrat Chaudhary Action Against 15 Officials: बिहार में एक साथ 15 सरकारी अधिकारियों पर गाज गिरी है। दरअसल, इनके ऊपर सहयोग शिविर में आए मामले के निपटारे में देरी और लापरवाही बरतने का आरोप है। इन अधिकारियों ने सहयोग पोर्टल पर दर्ज शिकायतों और आवेदनों की सुनवाई समय पर पूरी नहीं की।

सहयोग शिविर पोर्टल पर नहीं हो रहा था ठीक तरीके से काम

सहयोग शिविर पोर्टल के माध्यम से आम लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान किया जाता है। इसके लिए पोर्टल पर समय सीमा भी निर्धारित की गई है। ऐसे में संबंधित मंत्रालय के अधिकारियों को एक तय समय में समस्या की समाधान करना होता है।

इसके बावजूद इन 15 अधिकारियों ने तय समय से पहले सुनवाई पूरी ही नहीं की और मामले को लंबित रखा। जिसके बाद बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने एक साथ इन सभी अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।

किन 15 अधिकारियों पर गिरी है गाज

सीएम सम्राट चौधरी ने जिन अधिकारियों पर कार्रवाई की उनमें से सभी राजस्व, ग्रामीण विकास, नगर विकास और लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं। 15 अधिकारियों में सबसे अधिक संख्या राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की है, जिसमें 7 अंचल अधिकारी (CO) और 1 राजस्व कर्मचारी शामिल हैं।

इसके अलावा, ग्रामीण विकास विभाग के 1 प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO), शहरी विकास विभाग के 1 कार्यकारी अधिकारी और लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) के 4 इंजीनियरों को भी निलंबित किया है।

निलंबित 15 अधिकारियों की सूची यहां देखें

जय प्रकाशअंचल अधिकारी, हवेली खड़गपुर, मुंगेर।
अर्चना कुमारीअंचल अधिकारी, टेटिया बंबर, मुंगेर।
रवि रंजनप्रखंड विकास पदाधिकारी, आरा सदर, भोजपुर।
संजीव कुमारअंचल अधिकारी, कोढ़ा, कटिहार।
संतोष कुमार सुमनअंचल अधिकारी, नवगछिया, भागलपुर।
पंकज कुमारअंचल अधिकारी, फारबिसगंज, अररिया।
रमेश कुमारअंचल अधिकारी, बोधगया, गया।
रणजीत कुमार उपाध्यायअंचल अधिकारी, मखदुमपुर, जहानाबाद।
प्रियंका सिंहअंचल अधिकारी, त्रिवेणीगंज, सुपौल।
वीणा वैशालीकार्यकारी अधिकारी, निर्मली और सिमराही, सुपौल।
रोहित कुमार दुबेसहायक अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी प्रमंडल, शेखपुरा।
भोला नाथकनीय अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी प्रमंडल, कुढ़नी, मुजफ्फरपुर।
श्याम बाबू रायकनीय अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी प्रमंडल, मझौलिया, पश्चिम चंपारण।
पवन कुमारकनीय अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी प्रमंडल, सुरसंड, सीतामढ़ी।
शुभम कुमारराजस्व कर्मचारी, पूर्व में उचकागांव अंचल, गोपालगंज में तैनात थे। वर्तमान में बाजपट्टी अंचल, सीतामढ़ी में तैनात हैं।

दिल्ली प्रदूषण पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का विवादित बयान, बोले- दिवाली हो या प्रदूषण, दोनों मानव जनित रोग

यूपी-बिहार में सियासी शादियों का सीजन! जानिए सांसद प्रिया सरोज, मंत्री संदीप सिंह तक शादी से जुड़ी खास बातें

क्या नए साल में आपके पुराने चेकबुक काम में नहीं आएंगे; Cheque Book के नए नियम को लेकर RBI ने किया क्लियर

उत्तर भारत में जल्द पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, पश्चिमी विक्षोभ से कई राज्यों के मौसम में हो रहा बड़ा उलटफेर

3300 नए जांबाज होंगे नौसेना में शामिल, 13 नवंबर को होगी अग्निवीरों की सबसे बड़ी पासिंग आउट परेड