नीतीश कुमार व तेजस्वी यादव (सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिहार

Bihar Exit Poll: इस एग्जिट पोल ने बढ़ाई नीतीश की टेंशन...मुंह के बल गिरी JDU, जानिए किसे दिया बहुमत?

Bihar Chunav Exit Poll: बिहार में ज्यादातर एग्जिट पोल एनडीए सरकार की वापसी का अनुमान लगा रहे हैं। इस बीच सामने आए न्यूज पिंच-एआई पॉलिटिक्स का एग्जिट पोल ने सबको चौंका दिया है।

अभिषेक सिंह

Bihar Exit Poll: बिहार में ज्यादातर एग्जिट पोल एनडीए सरकार की वापसी का अनुमान लगा रहे हैं। इस बीच सामने आया न्यूज पिंच-एआई पॉलिटिक्स का एग्जिट पोल एनडीए और महागठबंधन के बीच कड़ी टक्कर का संकेत दे रहा है। इसके अनुसार सत्तारूढ़ गठबंधन 121 सीटें जीत सकता है, जबकि महागठबंधन 119 सीटें जीत सकता है।

न्यूज पिंच-एआई पॉलिटिक्स एग्जिट पोल के अनुसार, एनडीए 121 सीटें जीत सकता है, जबकि राष्ट्रीय जनता दल के नेतृत्व वाला महागठबंधन 119 सीटें जीत सकता है। इस आंकड़े में 6 सीटें घट या बढ़ सकती हैं। इसके अलावा अन्य को 3 से 5 सीटें मिल सकती हैं। जिसका मतलब ये कि राज्य में किसी भी गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है।

एनडीए में किस पार्टी को कितनी सीटें?

एग्जिट पोल के अनुसार, राजद 89-97 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 85-93 सीटें जीतकर दूसरे स्थान पर रह सकती है। जनता दल (यूनाइटेड) को 25-31 सीटें, लोजपा को 2-4 और हम को 0-1 सीटें मिलने का अनुमान है।

महागठबंधन में किसका रहेगा कैसा हाल?

महागठबंधन में कांग्रेस को 14-21 सीटें, वीआईपी को 2-3, भाकपा को 1-2, भाकपा (माले) को 2-5 और माकपा को 1-2 सीटें मिलने का अनुमान है। न्यूज पिंच और एआई पॉलिटिक्स के ये एग्जिट पोल कितने सटीक साबित होते हैं, यह तो आने वाली 14 तारीख ही बताएगी।

जनसुराज को 12.7 फीसदी वोट शेयर

एग्जिट पोल के अनुसार, सीटों के मामले में एनडीए आगे दिख रहा है, लेकिन वोट शेयर के मामले में महागठबंधन आगे है। राज्य में एनडीए को 38.4 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है, जबकि महागठबंधन को 39.2 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है। प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी को 12.7 प्रतिशत वोट मिलने की उम्मीद है। जो कि पहली बार चुनाव लड़ रही पार्टी के लिए अच्छा माना जा रहा है। इसके साथ ही अन्य को 9.8 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है।

इसके अलावा जर्नो मिरर के एग्जिट पोल में महागठबंधन की सरकार बनती हुई दिखाई रहे हैं। बाकी जितने भी एग्जिट पोल सामने आए हैं उनके मुताबिक एनडीए को औसतन 150 से 165 सीटें मिलती हुई दिख रही हैं। जिसका मतलब यह है कि बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनने वाली है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला