बिहार कैबिनेट का जातीय समीकरण, (कॉन्सेप्ट फोटो- AI) 
बिहार

9 सवर्ण, 6 ओबीसी और दलित-मुस्लिम का तड़का, नई सरकार में किसे कितनी जगह? देखें सम्राट कैबिनेट का जातीय समीकरण

Samrat Chaudhary New Cabinet: बिहार में नई सरकार की गठन के 22 दिनों बाद गुरुवार, 7 मई को कैबिनेट का विस्तार हुआ। शपथ ग्रहण समारोह में कुल 32 मंत्रियों ने पद और गोपनियता की शपथ ली।

मनोज आर्या

Samrat Chaudhary Cabinet Caste Equation: बिहार में नई सरकार बनने के 22 दिनों बाद आज गुरुवार, 7 मई को कैबिनेट का विस्तार हुआ। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार समेत कुल 32 मंत्री सम्राट चौधरी के कैबिनेट में शामिल हुए। नई कैबिनेट में बीजेपी से 15, जदयू से 13, लोजपा-रामविलास से 2 विधायकों ने मंत्री पद की शपली। वहीं, हम और आरएलम के कोटे से एक-एक मंत्री बनाए गए।

बिहार से सटे पश्चिम बंगाल में बीजेपी को मिली प्रचंड बहुमत के बाद पटना में आयोजित इस कार्यक्रम में बीजेपी के साथ-साथ एनडीए के सभी दलों में उत्साह देखने को मिला। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नितिन नबीन, अमित शाह और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गज नेता शामिल हुए। इसके अलावा बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार भी कार्यक्रम में भाग लिया।

BJP कोटे इस इन नेताओं को मौका

बीजेपी कोटे से कुल 15 विधायकों को मंत्री बनाया गया है। इसमे में 5 नए चेहरे शामिल हैं। केदार गुप्ता, मिथिलेश तिवारी, रामचंद्र प्रसाद, नंद किशोर राम और शैलेंद्र कुमार को पहली बार कैबिनेट में जगह मिली है। वहीं, दिलीप जायसवाल, विजय सिन्हा, राम कृपाल यादव, प्रमोद चंद्रवंसी, लखेंद्र पासवान, संजय टाइगर, रमा निषाद, नीतीश मिश्रा, अरुण शंकर प्रसाद और श्रेयसी सिंह को फिर से मंत्री बनाया गया है।

सम्राट कैबिनेट में बीजेपी के नए चेहरे

क्र.सं. मंत्री का नाम
1 केदार गुप्ता
2 मिथिलेश तिवारी
3 रामचन्द्र प्रसाद
4 नंद किशोर राम
5 शैलेंद्र कुमार

कैबिनेट में शामिल भाजपा के पुराने चेहरे

क्र.सं. मंत्री का नाम
1 दिलीप जायसवाल
2 विजय सिन्हा
3 राम कृपाल यादव
4 प्रमोद चंद्रवंशी
5 लखेंद्र पासवान
6 संजय सिंह टाइगर
7 रमा निषाद
8 नीतीश मिश्रा
9 अरुण शंकर प्रसाद
10 श्रेयसी सिंह

कैबिनेट से बाहर हुए ये 3 नेता

दो बार बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रह चुके मंगल पांडेय इस बार कैबिनेट में शामिल नहीं किया गया है। सूत्रों के हवाले से ऐसा दावा किया जा रहा है कि पार्टी उन्हें कुछ बड़ी जिम्मेदारी देने की योजना पर काम कर रही है। इसके अलावा बेगूसराय के बछवाड़ा से विधायक सुरेंद्र मेहता और पश्चिम चंपारण से नारायण प्रसाद को भी कैबिनेट में जगह नहीं मिली है।

जदयू कोटे से बने मंत्रियों की लिस्ट

नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाईटेड से कुल 13 मंत्रियों ने शपथ ली। इसमें 3 नए चेहरे शामिल हैं। निशांत कुमार पहली बार बिहार कैबिनेट में शामिल हुए। इसके अलावा श्वेता गुप्ता और बुलो मंडल को भी पहली बार कैबिनेट में जगह मिली है। श्रवण कुमार, मदन सहनी, श्री भगवान सिंह कुशवाहा, सुनील कुमार, मदन सहनी, दामोदर रावत, शीला मंडल, रत्नेश सदा, जमा खान और अशोक चौधरी को फिर से बिहार कैबिनेट में शामिल किया गया है। जमा खान एकलौते मुस्लिम मंत्री हैं, जो कि इस कैबिनेट में शामिल हुए हैं।

(बिहार कैबिनेट में कितनी महिला मंत्रियों को जगह?

JDU कोटे से नए चेहरे

  • निशांत कुमार
  • श्वेता गुप्ता
  • बुलो मंडल

जदयू कोटे से पुराने चेहरों की लिस्ट

क्रम संख्या मंत्री का नाम
1 श्रवण कुमार
2 मदन सहनी
3 लेसी सिंह
4 भगवान सिंह
5 दामोदर रावत
6 सुनील कुमार
7 शीला मंडल
8 रत्नेश सदा
9 जमा खान
10 अशोक चौधरी

सम्राट कैबिनेट का जातीय समीकरण

बिहार की नई कैबिनेट में सोशल इंजनियरिंग की बेहतरीन तस्वीर देखने को मिल रही है। जहां ईबीसी (EBC) वर्ग से 10लोगों को मंत्री बनाया गया है। वहीं, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) से 6 मंत्री बनाए गए हैं। वहीं, दलित समाज से 7 मंत्री को कैबिनेट में शामिल किया गया है। जबकि, सवर्ण समाज से 9 और मुस्लिम समुदाय से 1 मंत्री बनाए गए हैं। महिला मंत्रियों की बात की जाए तो नई कैबिनेट में कुल 5 महिला मंत्री हैं। इनमें सबसे ज्यादा जनता दल यूनाइटेड कोटे से 3 को जगह मिली है।

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

SBI Vacancy 2026: ग्रेजुएट युवाओं के लिए SBI में नौकरी का मौका, 1,538 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता व सैलरी

जरा याद करो कुर्बानी: नंदुरबार के 16 साल के शेर का जिगरा देख कांप उठे थे अंग्रेज, सीने पर खाईं थी 4 गोलियां

VB-G RAM G के पहले ही महीने में बड़ा झटका! जुलाई में 49.94% घटा ग्रामीण रोजगार, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

ये सरकार कायर है...अब बातचीत नहीं, रांची में विधानसभा तक पहुंचे छात्र, देवेंद्र महतो बोले- फैसला चाहिए