बिहार में हुआ कैबिनेट विस्तार, निशांत समेत 32 मंत्रियों ने ली मंत्री पद की शपथ, पीएम मोदी भी रहे मौजूद

Bihar Cabinet Expansion LIVE: बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार का कैबिनेट विस्तार हुआ। सम्राट चौधरी समेत कैबिनेट के सभी 32 मंत्रियों ने मंत्री पद की शपथ ली।
bihar cabinet expansion
कैबिनेट विस्तार (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Bihar Cabinet Expansion News: बिहार में सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद आज कैबिनेट विस्तार की प्रक्रिया पूरी की गई। पटना में आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली कैबिनेट का विस्तार किया गया। गांधी मैदान में सम्राट चौधरी और उनकी कैबिनेट में कुल 32 मंत्रियों ने मंत्री पद और गोपनियता की शपथ ली।

बिहार में कैबिनेट विस्तार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, राजनाथ सिंह और कई अन्य नेता उपस्थित रहे। बिहार के लिए अहम चेहरा पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने विजय सिन्हा, दिलीप जायसवाल, श्रवण कुमार, निशान्त कुमार और लेसी सिंह को मंत्री पद की शपथ दिलाई। इसी क्रम में रामकृपाल यादव, नीतीश मिश्रा, दामोदर रावत, संजय सिंह टाइगर, अशोक चौधरी ने शपथ ली। इसके अलावा पटना के गांधी मैदान में रमा निषाद, रत्नेश सदा, कुमार शैलेन्द्र, शीला कुमारी, भगवान सिंह कुशवाहा, अरुण शंकर प्रसाद, मदन सहनी, डॉ. संतोष कुमार सुमन, केदार प्रसाद गुप्ता और लखेन्द्र कुमार रौशन ने बिहार के मंत्री पद की शपथ ली।

मंत्री पद की ली शपथ

सुनील कुमार, बुलो मंडल ने ली शपथ

पटना में सुनील कुमार, श्रेयसी सिंह, मोहम्मद जमा खान, नंद किशोर राम, शैलेश कुमार उर्फ ​​बुलो मंडल और प्रमोद कुमार ने बिहार के मंत्री पद की शपथ ली।

5 नए मंत्री हुए शामिल

  • निशांत कुमार
  • दामोदर रावत
  • बुलो मंडल
  • भगवान सिंह
  • श्वेता गुप्ता

नीतीश कुमार ने बाकी सभी पुराने नेताओं पर भरोसा जताया है। विभागों के संबंध में, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और नेता नीतीश कुमार मिलकर तय करेंगे कि किसे कौन सा विभाग और ज़िम्मेदारी मिलेगी।

भाजपा से 15 और जेडीयू से 13 मंत्रियों ने शपथ ली। सहयोगी दल से 4 मंत्रियों ने ली शपथ। नई सरकार में 15-13-4 का फॉर्मूला बनाया गया है। पटना में CM सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली कैबिनेट के विस्तार पर सभी पुराने मंत्री बने रहेंगे। इनमें नए 5 मंत्रियों को जोड़ा गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com