मृतक प्रियांशु सिंह, आरोपी पत्नी गुंजा (फोटो- सोशल मीडिया) 
बिहार

60 साल के फूफा के प्यार में पागल महिला ने करवाई पति की हत्या, पुलिस हैरान

औरंगाबाद में नवविवाहिता ने शादी के 45 दिन बाद प्रेमी फूफा के साथ मिलकर पति की हत्या करवा दी। 15 साल पुराने प्रेम संबंध के चलते साजिश रचकर 24 जून को हत्या को अंजाम दिया गया।

अक्षय साहू

औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद से रिश्तों का तारतार करने वाली खबर सामने आ रही है। यहां एक नवविवाहिता ने शादी के सिर्फ 45 दिन बाद ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करवा दी। हैरानी की बात यह है कि लड़की का प्रेमी 60 साल का है और रिश्ते में उसका फूफा लगता है। बिहार का यह केस इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की याद दिलाता है, जहां सोनम रघुवंशी ने अपने पति राजा रघुवंशी को हनीमून पर मेघालय ले जाकर उसकी हत्या करवा दी थी।

औरंगाबाद में हुए इस जघन्य अपराध की घटना से इलाके के लोगों के साथ पुलिस भी हैरान है। पुलिस ने बताया कि हत्यारी दुल्हन गुंजा का अफेयर पिछले 15 साल से अपने फूफा के साथ चल रहा था। लेकिन घर वालों ने उसकी शादी 21 मई को प्रियांशु से करवा दी। गुंजा ने शादी के मंडप में हत्या की साजिश रच ली थी। उसके बाद उसने 24 जून को हत्याकांड को अंजाम दिया।

गुंजा ने कबूला अपना जूर्म

पुलिस के अनुसार, गुंजा ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि वह बचपन से ही अपने फूफा के घर पर रह रही थी और वहीं पढ़ाई भी करती थी। इसी दौरान उसका अपने फूफा से करीबी रिश्ता बन गया। गुंजा ने बताया, "हम दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे थे। मुझे मालूम था कि वह मुझसे उम्र में काफी बड़े हैं, लेकिन प्यार तो उम्र नहीं देखता।" उसने आगे कहा कि उसकी बुआ को कभी उनके रिश्ते पर शक नहीं हुआ, क्योंकि वे अक्सर घर में ही मिला करते थे। लेकिन अप्रैल में एक दिन बुआ ने उन्हें साथ देख लिया, जिससे सारी बात घर में फैल गई। इसके बाद उसके पिता ने उसके लिए लड़के देखने शुरू कर दिए।

मर्जी के खिलाफ हुई शादी

गुंजा ने बताया कि बुआ को सब पता चलने के एक महीने बाद ही उसकी शादी प्रियांशु कुमार सिंह उर्फ छोटू से तय कर दी गई। 21 मई को बिना उसकी मर्जी के यह शादी हुई। वह इस रिश्ते से खुश नहीं थी। उसने कई बार फूफा से कहा कि चलो, हम कहीं भाग चलते हैं, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। इससे पहले भी वह उसकी दो शादियां तुड़वा चुके थे। गुंजा ने कहा कि उसने शादी के मंडप में ही तय कर लिया था कि वह अपने पति की हत्या करने के बाद फूफा के साथ रहेगी।

SIT ने किया खुलासा

24 जून को प्रियांशु की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए तुरंत एक एसआईटी टीम का गठन किया था। इसके बाद जांच में खुलासा हुआ कि गुंजा ने फूफा के साथ मिलकर किराए के कातिलों से हत्याकांड को अंजाम दिया था।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा