बिहार में प्रदर्शन (सौजन्य-IANS) 
बिहार

NEET पेपर लीक के विरोध में आज बिहार बंद, समस्तीपुर-सीवान में चक्का जाम, पटना में हाई अलर्ट, देखें VIDEO

NEET Protest Bihar Bandh Today: नीट पेपर लीक मामले में पुलिस की बर्बरता के विरोध और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आज बिहार है। बिहार के कई जिलों से प्रदर्शन के वीडियो सामने आ रहे है।

प्रिया जैस

Bihar Dharmendra Pradhan Student Protest: बिहार के सीवान में NEET पेपर लीक ममले में छात्रों पर लाठीचार्ज और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर बिहार बंद के दौरान JP चौक पर एआईएसए, आरवायए और CPI(ML) के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया, जबकि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस हाई अलर्ट पर है। बिहार से विरोध प्रदर्शन की तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे है।

वामपंथी दलों की छात्र इकाइयों की ओर से बुलाए गए 'बिहार बंद' का शनिवार को राज्य के अलग-अलग हिस्सों में असर दिखाई दिया। समस्तीपुर और सीवान में प्रदर्शनकारियों ने सड़कें जाम कर दीं। इस दौरान, जुलूस निकाला गया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। हालांकि, पटना से लेकर जहानाबाद तक पुलिस ने 'बिहार बंद' के मद्देनजर विशेष इंतजाम किए हैं।

सड़कों पर उतरे लोग

आइसा से जुड़े एक कार्यकर्ता ने कहा, "सरकार ने छात्रों को लाठी से कुचलने का प्रयास किया है। इसके विरोध में समस्तीपुर और बिहार के अन्य जिलों में चक्का जाम किया जा रहा है। हमारी सभी से अपील है कि वे बिहार बंद को अपना समर्थन दें और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर आवाज बुलंद करें।"

सड़कों पर जलाए गए टायर

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर समस्तीपुर में शनिवार सुबह आइसा और आरवाईए के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर रास्तों को जाम किया। रास्तों पर टायर जलाते हुए प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए।

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लिया जाए

आइसा के जिला सचिव सुनील कुमार ने कहा कि जिस तरह छात्रों का दमन और उन पर मुकदमे हुए हैं, इसके विरोध में आज 'बिहार बंद' है। हमारी केंद्र सरकार से मांग है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का तत्काल इस्तीफा कराया जाए और छात्रों के खिलाफ दर्ज मुकदमों को खत्म किया जाए।

पैरामिलिट्री-फोर्सेस और पुलिस बल तैनात

सीवान में भी वामपंथी दलों, विशेषकर 'माले' कार्यकर्ताओं ने बंद का समर्थन करते हुए प्रदर्शन किया। शहर के विभिन्न इलाकों में जुलूस निकाला गया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। वहीं, किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। खुद सीवान के पुलिस अधीक्षक पूरण कुमार झा ने मोर्चा संभाला और पुलिस बल के साथ लगातार शहर का जायजा लेते रहे।

शनिवार को 'बिहार बंद' को लेकर पटना में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गई। पटना के इनकम टैक्स गोलंबर के पास बड़े पैमाने पर पैरामिलिट्री-फोर्सेस और पुलिस की तैनाती की गई। इसके अलावा, जहानाबाद में भी प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए। बड़ी संख्या में सड़कों पर पुलिसबल की तैनाती देखी गई। डीएम आवास और रेलवे पटरी समेत शहर के अलग-अलग हिस्सों में पुलिसकर्मियों ने मार्च किया।

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट