(प्रतीकात्मक तस्वीर) 
बिहार

Bihar Chunav 2025 : बिहार विधानसभा के दूसरे चरण की वोटिंग जारी, कई दिग्गजों ने डाला वोट

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार चुनाव का दूसरा और अंतिम चरण मंगलवार को पूरे प्रदेश में हो रहा है। इस महत्वपूर्ण चरण में 20 जिलों की 122 सीटों के लिए 1,302 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है।

अर्पित शुक्ला

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का दूसरा और अंतिम चरण मंगलवार को पूरे राज्य में संपन्न हो रहा है। इस महत्वपूर्ण चरण में 20 जिलों की 122 सीटों के लिए 1,302 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। इस मौके पर 3.70 करोड़ से ज्यादा मतदाता अपने जनप्रतिनिधियों का चयन करेंगे। इसके लिए राज्य में 45,399 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

मतदान के दौरान सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। राज्यभर में चार लाख से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात हैं ताकि चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके। गया, बेतिया, चैनपुर, चकाई, अमरपुर, छातापुर और जमुई जैसी प्रमुख सीटों पर सबकी नजरें टिकी हैं, जहां प्रेम कुमार, रेणु देवी, जमा खान, सुमित कुमार सिंह, जयंत राज, नीरज कुमार सिंह बबलू और श्रेयसी सिंह जैसे कद्दावर नेता अपनी राजनीतिक जमीन बनाए रखने के लिए वोट मांग रहे हैं।

PM मोदी ने की अपील

मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे बढ़-चढ़कर मतदान में भाग लें। खासकर पहली बार वोट डालने वाले युवाओं से उन्होंने कहा कि वे न केवल खुद मतदान करें, बल्कि दूसरों को भी प्रेरित करें। बीजेपी सांसद संजय जायसवाल ने बेतिया में मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। वहीं, रोहतास के काराकाट से निर्दलीय उम्मीदवार ज्योति सिंह ने जनता से माफी मांगते हुए समर्थन बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोगों का प्यार और समर्थन उन्हें जीत की ओर अग्रसर कर रहा है।

इस बूथ पर देरी से शुरू हुआ मतदान

गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में मध्य विद्यालय चकगरैया के बूथ नंबर 125 और 126 पर लगभग 15 मिनट की देरी से मतदान शुरू हुआ। भागलपुर रेंज के आईजी विवेक कुमार ने भी मतदान किया और लोगों से लोकतंत्र में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की।

कटिहार में हरिशंकर नायक मध्य विद्यालय मतदान केंद्र पर पूर्व डिप्टी सीएम और कटिहार सदर विधायक अपने पूरे परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे और सभी से लोकतंत्र के इस महापर्व में भागीदारी करने का आग्रह किया।

हालांकि, कुछ मतदान केंद्रों पर तकनीकी समस्याएं भी सामने आईं। रोहतास के काराकाट विधानसभा क्षेत्र में बूथ संख्या 262, दानवर गांव में EVM मशीन खराब हो गई थी, जिसे चुनाव अधिकारियों ने तुरंत ठीक कर लिया।

भारत की मेजबानी में 12वीं BRICS बैठक, दिल्ली में जुटे सदस्य देश, क्लाइमेट चेंज से निपटने का बनेगा एक्शन प्लान

Farmers Protest: दिल्ली कूच पर निकले किसान, खनौरी बॉर्डर सील; सड़क पर पत्थर-कंटेनर लगाकर रोका रास्ता- VIDEO

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

बहुत हो गया गांधीवादी... रांची में छात्रों ने अपनाया आक्रामक रूख, बोले- जितनी जिम्मेदार JMM, उतनी ही कांग्रेस

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि: अजातशत्रु की याद में भावुक हुआ देश, पीएम मोदी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि