तेजस्वी यादव और सतीश कुमार यादव, (फाइल फोटो) 
बिहार

BJP की 18 उम्मीदवारों की आखिरी लिस्ट जारी, तेजस्वी यादव के सामने इस कद्दावर नेता को टिकट

BJP Candidate List: बीजेपी की आखिरी लिस्ट में रागनगर, नरकटियागंज, बगहा, चिरैया, कोचाधामन समेत कुल 18 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। पार्टी कुल 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

मनोज आर्या

BJP Released Third List Of Candidates: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट बुधवार देर रात जारी कर दी है। बीजेपी ने अपने कोटे की बची सभी 18 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दिए हैं। पार्टी ने वैशाली जिले के राघोपुर सीट से सतीश कुमार यादव का टिकट दिया है।

बीजेपी की आखिरी लिस्ट में रागनगर, नरकटियागंज, बगहा, चिरैया, कोचाधामन समेत अन्य विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। इससे पहले जारी दो लिस्ट में पार्टी ने 71 और 12 कैंडिडेट के नाम घोषित कर चुकी है। भाजपा ने एनडीए के तहत अपने कोटे के सभी 101 उम्मीदवारों के नाम जारी कर दिए हैं।

इन 18 उम्मीदवारों के नाम पर लगी मुहर

क्रमांक विधानसभा का नंबर एवं नाम उम्मीदवार का नाम
1 2 रामनगर (अजा) / Ramnagar (SC) नन्द किशोर राम
2 3 नरकटियागंज / Narkatiaganj संजय पांडेय
3 4 बगहा / Bagaha राम सिंह
4 5 लौरिया / Lauriya विनय बिहारी
5 6 नौतन / Nautan नारायण प्रसाद
6 7 चनपटिया / Chanpatia उमाकान्त सिंह
7 13 हरसिद्धि (अजा) / Harsidhi (SC) कृष्णानंद पासवान
8 16 कल्याणपुर / Kalyanpur सचिन्द्र प्रसाद सिंह
9 18 चिरैया / Chiraiya ललबाबू प्रसाद गुप्ता
10 55 कोचाधामन / Kochadhaman बीना देवी
11 57 बाइस / Baisi विनोद यादव
12 128 राघोपुर / Raghopur सतीश कुमार यादव
13 152 बिहारपुर / Bihpur कुमार शैलेन्द्र
14 154 पीरपैंती (अजा) / Pirpainti (SC) मुरारी पासवान
15 203 रामगढ़ / Ramgarh आशोक कुमार सिंह
16 204 मोहनिया (अजा) / Mohania (SC) संगीत कुमारी
17 205 भभुआ / Bhabua भरत बिंद
18 219 गोह / Goh रणविजय सिंह

राघोपुर में तेजस्वी बनाम सतीश कुमार यादव

वैशाली जिले के राघोपुर विधानसभा सीट से बीजेपी द्वारा सतीश कुमार यादव को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। अब इस सीट पर कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। जातीय समीकरण को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने यादव उम्मीदवार को उतारकर राघोपुर में यादव बनाम यादव की लड़ाई तय कर दी है।

आरजेडी-जदयू के रास्ते बीजेपी में सतीश कुमार की एंट्री

बता दें कि सतीश कुमार यादव ने लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से राजनीति में प्रवेश किए थे। इसके बाद वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनता दल यूनाईटेड में चले गए। जदयू छोड़ने के बाद वह भारतीय जनता पार्टी का हिस्सा बने और अब चुनावी मैदान में हैं। सतीश कुमार यादव को राघोपुर में एक मजबूत यादव नेता माना जाता है। यहीं कारण है कि आरजेडी की पारंपरिक सीट पर बीजेपी ने उन्हें उतारा है।

BRICS Summit 2026: न्यूक्लियर डिक्लेरेशन जारी, मिडिल ईस्ट को परमाणु मुक्त बनाने और आतंक के खात्मे की अपील

BRICS Summit 2026 LIVE: शी जिनपिंग और PM मोदी की द्विपक्षीय वार्ता खत्म, 50 मिनट चली बैठक

PHOTOS: मोदी, पुतिन और जिनपिंग की बॉन्डिंग, ईरान के साथ कूटनीति; देखें BRICS समिट की 10 शानदार तस्वीरें

विशेषाधिकार नहीं, साझेदारी... BRICS में पीएम मोदी ने ग्लोबल साउथ के लिए पेश किया रिफॉर्म रोडमैप

BRICS Summit: शी जिनपिंग का बयान- मिडिल-ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए BRICS देशों से मिलकर काम करेगा चीन