-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Bihar »
- Bihar Assembly Elections 2025 Rjd Leader Tejashwi Contested From Raghopur Seat
Bihar Elections: वैशाली के इस सीट से चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव, 15 अक्टूबर को करेंगे नामांकन
- Written By: मनोज आर्या
Tejashwi Yadav: राजद-कांग्रेस की नेतृत्व वाली महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर रस्साकशी जारी है। इस बीच बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राजद नेता तेजस्वी यादव ने अपनी चुनावी मैदान का ऐलान कर दिया है।

तेजस्वी यादव, (नेता, आरजेडी)
Bihar Assembly Elections 2025: बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर होने जा रहे चुनाव को देखते हुए राजद-कांग्रेस की नेतृत्व वाली महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर रस्साकशी जारी है। इस बीच बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने अपनी चुनावी मैदान का ऐलान कर दिया है। इस बार भी वह वैशाली जिले के राघोपुर सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। तेजस्वी 15 अक्टूबर को अपना नामांकन करेंगे।
गौरतलब है कि तेजस्वी यादव ने एक बार फिर अपनी पारंपरिक सीट राघोपुर से चुनाव लड़ने का मन बनाया है। उन्होंने नामांकन की तारीख 15 अक्टूबर तय की है। इस बीच उनके समर्थकों ने सोशल मीडिया पर पोस्टर जारी कर लोगों से नामांकन समारोह में शामिल होने की अपील की है।
महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर हलचल तेज
हालांकि, तेजस्वी के नामांकन की घोषणा के बावजूद महागठबंधन के भीतर सीट शेयरिंग को लेकर अब तक सहमति नहीं बन सकी है। कांग्रेस और वामदलों के बीच कई सीटों पर टकराव की स्थिति बनी हुई है। सूत्रों के मुताबिक, राजद 140 सीटों पर दावा ठोक रही है, जबकि सहयोगी दल इससे नाखुश हैं। कांग्रेस को करीब 60 सीटों का ऑफर मिलने की खबर है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग करीब-करीब पूरी हो चुकी है, सिर्फ 2-3 सीटों पर दोनों पार्टियों का दावा बरकरार है, जिसकी वजह से फाइनल बात-चीत नहीं बन पाई है।
सम्बंधित ख़बरें
Lalu Yadav Health: तबीयत बिगड़ने पर पटना IGIMS से लालू यादव को दिल्ली AIIMS किया गया रेफर
मेरा धैर्य जवाब दे गया… RJD से इस्तीफे के बाद मृत्युंजय तिवारी का बड़ा बयान, बोले- मेरे पास कोई रास्ता नहीं
पटना में चुनावी रण तैयार! 25 उम्मीदवार मैदान में, प्रशासन ने किए सख्त इंतजाम- VIDEO
RJD को लगा बड़ा झटका, लालू यादव के करीबी मृत्युंजय तिवारी ने छोड़ी पार्टी, तेजस्वी यादव पर लगाया आरोप

राघोपुर से चुनावी अभियान की शुरुआत
तेजस्वी यादव का नामांकन समारोह उनके लिए एक शक्ति प्रदर्शन का भी मौका माना जा रहा है। राजद कार्यकर्ताओं और समर्थकों से बड़ी संख्या में राघोपुर पहुंचने की अपील की गई है। पार्टी इस मौके को चुनावी अभियान की औपचारिक शुरुआत के रूप में देख रही है। ऐसी चर्चा है कि जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर भी राघोपुर सीट से तेजस्वी यादव के खिलाफ चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। हालांकि, जनसुराज ने अभी तक इस सीट को लेकर अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है।
ये भी पढ़ें: सियासत-ए-बिहार: सांसदी छोड़ी-पार्टी तोड़ी…तब जाकर मिली CM की कुर्सी, लेकिन 50 दिन में गिर गई सरकार
राघोपुर सीट तेजस्वी के लिए कितना अहम
वैशाली जिले का राघोपुर विधानसभा सीट राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव तीनों के लिए बेहद खास रही है। लालू यादव ने भी यहां से चुनाव लड़ा था और अब तेजस्वी यादव लगातार तीसरी बार इस सीट पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। यह सीट यादव परिवार का पारंपरिक गढ़ मानी जाती है। 1995 से लेकर अब तक इस सीट पर लालू यादव परिवार का एकक्षत्र कब्जा रहा है।
Bihar assembly elections 2025 rjd leader tejashwi contested from raghopur seat
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पुणे HCMTR प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार, 10 हजार करोड़ की एलिवेटेड सड़क के लिए सरकार का बड़ा फैसला
Jul 24, 2026 | 01:55 PMधर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, राहुल गांधी बोले- ‘संसद में फिर बंद किया मेरा माइक’
Jul 24, 2026 | 01:55 PMयूक्रेन के ड्रोन अटैक से दहला रूस! सेंट पीटर्सबर्ग में मची भारी तबाही; 50 उड़ानें ठप
Jul 24, 2026 | 01:54 PMBhandara News: भंडारा से पंढरपुर वारी के लिए अतिरिक्त बस सेवा, गांव से मिलेगी सीधी बस सुविधा
Jul 24, 2026 | 01:54 PMवाराणसी बना क्लीन वॉटर ट्रांसपोर्ट का मॉडल; नमो घाट पर महापौर ने पांच इलेक्ट्रिक नौकाओं को दिखाई हरी झंडी
Jul 24, 2026 | 01:46 PMDivyanka Tripathi Twins: 41 की एक्ट्रेस ने जुड़वा बेटों संग की पहली पूजा, मंदिर में दिखा भावुक पल
Jul 24, 2026 | 01:46 PMभंडारा में पेपर लीक और छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में उग्र प्रदर्शन, बंद को मिला समर्थन
Jul 24, 2026 | 01:42 PMवीडियो गैलरी

1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM














