आम आदमी पार्टी, फोटो- सोशल मीडिया 
बिहार

Bihar Election 2025: आम आदमी पार्टी ने जारी की पहली सूची, 11 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान

AAP Candidates in Bihar Elections: आम आदमी पार्टी (AAP) ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। कुल 11 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं।

प्रतीक पाण्डेय

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, राजनीतिक दल अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं। इस बीच आम आदमी पार्टी (AAP) ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। आम आदमी पार्टी ने साफ किया है कि वह राज्य की सभी 243 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। पलायन, बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दे इसके चुनावी एजेंडे में शामिल होंगे।

प्रदेश प्रभारी अजेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष राकेश यादव की मौजूदगी में जारी इस सूची में 11 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। पार्टी ने दावा किया है कि वह किसी गठबंधन में शामिल नहीं होगी और सभी 243 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी।

पहली सूची में 11 प्रत्याशी, मीरा सिंह और अरुण रजक को टिकट

आम आदमी पार्टी की पहली सूची में कई प्रमुख नाम शामिल हैं। बेगूसराय से डॉ. मीरा सिंह, फुलवारी (पटना) से अरुण कुमार रजक, सीतामढ़ी की परिहार सीट से अखिलेश नारायण ठाकुर, और मोतिहारी की गोविंदगंज सीट से अशोक कुमार सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी नेताओं ने बताया कि उम्मीदवारों के चयन में साफ-सुथरी छवि, सामाजिक कार्य और जनता के बीच पहचान को प्राथमिकता दी गई है।

AAP का ऐलान- सभी 243 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

राजनीतिक समीकरणों से परे जाकर AAP ने एलान किया है कि वह बिहार में किसी गठबंधन का हिस्सा नहीं बनेगी। पार्टी अपने दम पर सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। प्रदेश अध्यक्ष राकेश यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी बिहार में दिल्ली और पंजाब की तरह "केजरीवाल मॉडल" लेकर जाएगी। उन्होंने बताया कि “बिहार में पलायन, बेरोजगारी, शिक्षा और महंगाई” जैसे मुद्दे पार्टी के मुख्य फोकस में रहेंगे।

बीजेपी पर हमला, स्वास्थ्य सेवाओं को बनाया मुद्दा

उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर भी तीखा हमला बोला। पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “बीजेपी ने 13 सालों में भ्रष्टाचार, गैरकानूनी खनन और गुंडाराज से गोवा को बर्बाद कर दिया। वहीं आम आदमी पार्टी केवल दो विधायकों के साथ गोवा में जनता के लिए क्लिनिक चला रही है।” पार्टी ने वादा किया कि बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना उसकी प्राथमिकता होगी, ताकि हर गांव और कस्बे में मुफ्त और सुलभ इलाज की सुविधा मिल सके।

निर्मली में रोड शो, जनता से सीधा संवाद

चुनाव अभियान को तेज करते हुए AAP ने निर्मली विधानसभा क्षेत्र (सुपौल) में एक रोड शो का आयोजन किया। इसमें प्रदेश अध्यक्ष राकेश यादव, प्रदेश सहायक सचिव चंदन कुमार और जिलाध्यक्ष जहांगीर आदिल शामिल हुए। रोड शो के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए, “बदलाव की बयार है, अब की बार बिहार में केजरीवाल है।” पार्टी ने कहा कि जनता का बढ़ता उत्साह इस बात का संकेत है कि बिहार बदलाव के मूड में है।

गठबंधन दलों पर दबाव, AAP बनी पहली पार्टी जिसने फाइनल की सूची

जहां महागठबंधन (INDIA Alliance) और एनडीए में सीट बंटवारे पर बातचीत अभी जारी है, वहीं आम आदमी पार्टी उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने वाली पहली पार्टी बन गई है। सूत्रों के अनुसार, महागठबंधन में सीट शेयरिंग अगले 2–3 दिनों में तय हो सकती है। वहीं, एनडीए खेमे में भी धर्मेंद्र प्रधान, ललन सिंह, उपेंद्र कुशवाहा और जीतन राम मांझी के बीच लगातार बैठकें जारी हैं।

राहुल गांधी का सुप्रीम कोर्ट मार्च का ऐलान, इससे पहले CJI ने मुलाकात से किया इनकार

Delhi CJP Protest: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन

कानून का पालन नहीं करती CJP, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति?

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा