बिहार के बेगूसराय में बकाया मांगने पर दुकानदार की पिटाई 
बिहार

बिहार के बेगूसराय में दबंगई, बकाया मांगने पर दुकानदार को हाथ-पैर बांधकर पीटा

बेगूसराय में मीट दुकानदार मोहम्मद मंजूर को बकाया रुपया मांगने पर दबंगों ने हाथ-पैर बांधकर लाठी और लोहे की रॉड से पीटा, बाइक और 7 हजार रुपए भी छीने।

अर्पित शुक्ला

पटना: बिहार के बेगूसराय से बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक मीट दुकानदार को अपना बकाया पैसा मांगना महंगा पड़ गया। दरअसल दबंगों ने दुकानदार को पैसे देने के लिए आम के बगीचे में बुलाया और हाथ पैर बांधकर बेहरमी से लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से पीटा। दबंगों ने पीट-पीट कर दुकानदार को गंभीर रूप से घायल कर दिया। साथ ही साथ दबंगो ने दुकानदार से बाइक, मोबाइल एवं 7 हजार रुपए छीन लिए।

वहीं पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर बेहोश दुकानदार को उस जगह से उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना सिंघौल थाना क्षेत्र में उलाव हवाई नजदीक स्थित एक बगीचे की बताई जा रही है।

45 हजार रुपए था बकाया

घायल दुकानदार की पहचान नगर थाना क्षेत्र के मुंगेरीगंज निवासी मोहम्मद शाहिद का पुत्र मोहम्मद मंजूर के तौर पर हुई है। इस घटना के मामले में घायल मोहम्मद मंजूर ने बताया कि वो जिला मुख्यालय में विष्णु सिनेमा चौक के पास मीट की दुकान चलाता है। उसने बताया कि देबू नाम के ग्राहक के यहां मीट का 45 हजार रुपए बकाया था। उन्होंने बताया है कि दबंग के द्वारा फोन करके उसको बकाया रुपया देने की बात कही। BJP विधायक पर पार्टी की कार्यकर्ता ने लगाए यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप, कहा- चेहरे पर पेशाब कर वायरस का इंजेक्शन दिया

लोहे की रॉड से पीटा

मोहम्मद मंजूर ने कहा कि जब उलाव चौक के पास चाय दुकान पर पहुंचे तभी तीन चार की संख्या में दबंग आए और उसके बाद उलाव हवाई अड्डा के पास लीची बागान में ले गए। वहां हाथ पैर बांध के लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से बेहरमी से पिटाई की। पीड़ित ने बताया कि लगातार उन लोगों से अपनी जान की गुहार लगाते रहे, लेकिन दबंगों ने एक नहीं सुनी और जमकर पीटा। पीड़ित ने आगे बताया कि छोड़ देने की बात पर कहा जाता था कि हत्या कर जमीन में दबा देंगे।

तथाकथित पाकिस्तान-चीन सीमा संयुक्त आयोग की पहली बैठक, भारत ने किया खारिज; कहा- कोई कानूनी आधार नहीं

तेलंगाना में गणेश विसर्जन के दौरान हादसा, तालाब में डूबने से 6 छात्रों की मौत, CM रेवंत रेड्डी ने जताया दुख

PM Modi Birthday Special: वडनगर से वाराणसी तक, एक क्लिक में 25 साल की पूरी कहानी

PM Modi Birthday: इन योजनाओं से बदली करोड़ों लोगों की जिंदगी, जानिए आम आदमी को क्या मिला

AQIS Terror Module: आजमगढ़ के नबील के बाद अब कोयंबटूर से भी आतंकी गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाई UP ATS