अनंत सिंह, (जदयू प्रत्याशी, मोकामा विधानसभा) 
बिहार

गिरफ्तारी के बाद अनंत सिंह का पहला रिएक्शन, चुनाव लड़ने को लेकर दिया बड़ा बयान; मोकामा में अब क्या?

Anant Singh: बिहार के मोकामा से पूर्व विधायक और जदूय के उम्मीदवार अनंत सिंह को दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में शनिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उन्हें पटना लेकर आई।

मनोज आर्या

Dularchand Yadav Murder Case: बिहार के मोकामा से पूर्व विधायक और जदूय के उम्मीदवार अनंत सिंह को जन सुराज पार्टी के समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में शनिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। जिसमें उन्होंने कहा है कि अब चुनाव मोकामा की जनता लड़ेगी।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'फेसबुक' पर पोस्ट करते हुए जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार अनंत सिंह ने लिखा, 'सत्यमेव जयते' !! मुझे मोकामा के जनता पर पूर्ण भरोसा है, इसलिए चुनाव अब मोकामा की जनता लड़ेगी।” यह पोस्ट फेसबुक पर शेयर होते ही तेजी से वायरल हो रहा।

प्रशासन पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप

बाहुबली नेता अनंत सिंह की गिरफ्तार के बाद दुलारचंद यादव के पोते ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह से एकतरफा कार्रवाई कर रहा है। फिर भी, हम अपने सभी भाइयों से अपील करते हैं कि वे कोई भी गलत या जल्दबाजी में कदम न उठाएं। हमने 24 घंटे का अल्टीमेटम इसलिए दिया क्योंकि प्रशासन ने जो हो रहा था उसे नजरअंदाज कर दिया। अनंत सिंह पूरे इलाके में खुलेआम घूम रहे थे। एक मामले में आरोपी होने के बावजूद, वे खुलेआम प्रचार कर रहे थे और प्रशासन ऐसे बर्ताव कर रहा था जैसे उन्हें कुछ दिखाई ही न दे।

चुनाव आयोग पर भी उठ रहा सवाल

अगर बिहार में अभी चुनाव नहीं होते, तो ये सब कुछ नहीं होता। ये घटनाएं चुनावों की वजह से हो रही हैं। इसलिए चुनाव आयोग भी दोषी है और पटना एसएसपी भी। जब पटना एसएसपी को पहले से ही पता था कि इस इलाके में ‘बाहुबली’ बड़ी संख्या में हैं, तो पर्याप्त पुलिस बल क्यों नहीं तैनात किया गया।

गौरतलब है कि वोटिंग से ठीक पहले अनंत सिंह की गिरफ्तारी बिहार चुनाव के लिए एक बड़ा सवाल बन गया था। ऐसें में इस बात की चर्चा है तेज हो गई है कि अनंत सिंह के खिलाफ कार्रवाई के बाद मोकामा का चुनावी माहौल क्या होने वाला है।

क्या है पूरा मामला?

गौरतलब है कि बिहार के मोकामा में चुनाव प्रचार के दौरान 30 अक्टूबर को दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई। इस दौरान गोलीबारी में दुलारचंद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यहां से जेडीयू ने अनंत सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। पटना एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अनंत सिंह की गिरफ्तारी की जानकारी दी।

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं

DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, 4 में से 3 पदों पर जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त

लिफाफा चुनाव चिह्न को लेकर बंगाल में घमासान, AISF का EC के फैसले पर ऐतराज, कोर्ट जाने की दी चेतावनी