बिहार में बनेगा डिफेंस कॉरिडोर। इमेज-एआई 
बिहार

बिहार में बनेगा डिफेंस कॉरिडोर, तैयार होंगे AK-47, मशीन गन और गोले-बारूद

Bihar News: बिहार में सरकार दो बड़े प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर रही है। राजधानी पटना के फतुहा में फिनटेक सिटी और राज्य में डिफेंस कॉरिडोर से उद्योग, निवेश और रोजगार के काफी अवसर पैदा होंगे।

रंजन कुमार

Bihar Development News: बिहार में औद्योगिक विकास को नई रफ्तार देने के लिए सरकार दो बड़े और रणनीतिक प्रोजेक्ट पर तेजी से काम शुरू करने जा रही। राजधानी पटना को टेक्नोलॉजी और फाइनेंस हब बनाने की योजना है। वहीं, राज्य को रक्षा उत्पादन के बड़े केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी चल रही है। दोनों परियोजनाओं से न सिर्फ निवेश बढ़ेगा, बल्कि लाखों युवाओं के लिए रोजगार के नए दरवाजे भी खुलेंगे।

नई सरकार के गठन के साथ पटना में गुजरात की गिफ्ट सिटी की तर्ज पर अत्याधुनिक फिनटेक सिटी बनाने की कवायद तेज हो गई है। इसके लिए पटना जिले के फतुहा अंचल के जैतिया मौजा में 242 एकड़ जमीन को चिन्हित किया गया है। सरकार ने भूमि अधिग्रहण के लिए 408.81 करोड़ की स्वीकृति दे दी है। जल्द अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होने वाली है।

इंडस्ट्रियल कैंपस के रूप में होगी विकसित

यह फिनटेक सिटी इंडस्ट्रियल कैंपस के रूप में विकसित होगी। यहां आईटी कंपनियां, बैंकिंग और फाइनेंस संस्थान, फिनटेक स्टार्टअप्स, हाईटेक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स और इनोवेशन हब एक ही परिसर में मौजूद होंगे। सरकार का लक्ष्य राज्य में वित्त, बीमा, बैंकिंग और टेक्नोलॉजी से जुड़ी कंपनियों को आकर्षित करना और युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा करना है। इस परियोजना से राजधानी पटना को पूर्वी भारत के प्रमुख टेक्नोलॉजी हब के रूप में स्थापित करने की संभावना है।

बिहार बनेगा रक्षा उत्पादन का केंद्र

दूसरी बड़ी पहल रक्षा क्षेत्र से संबंधित है। केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद बिहार में डिफेंस कॉरिडोर विकसित करने की तैयारी अंतिम चरण में है। यह कॉरिडोर रक्षा उत्पादन, मैन्युफैक्चरिंग और अत्याधुनिक सैन्य तकनीक पर केंद्रित होगा। पहले चरण में मुंगेर, कैमूर, बांका, जमुई, अरवल में ऑर्डिनेंस कॉरिडोर विकसित किया जाएगा। भागलपुर, मुजफ्फरपुर, शेखपुरा और सारण को संभावित स्थान के रूप में चिन्हित किया गया है।

इन हथियारों का होगा निर्माण

डिफेंस कॉरिडोर के तहत एक फैक्ट्री की स्थापना में 1500 करोड़ रुपये का निवेश अनुमान है। यहां AK-47 जैसी अत्याधुनिक राइफल, मशीन गन, गोला-बारूद, तोप के गोले, रॉकेट लॉन्चर, ड्रोन और बाय मॉड्यूलर चार्ज सिस्टम का निर्माण किया जाएगा। बाय मॉड्यूलर चार्ज सिस्टम फिलहाल देश में केवल नालंदा जिले में बनता है। इसका इस्तेमाल तोप और भारी हथियारों की मारक क्षमता बढ़ाने में होता है। सरकार के मुताबिक यह ऑर्डिनेंस फैक्ट्री कॉरिडोर न सिर्फ देश की रक्षा क्षमता को मजबूती देगा, बल्कि बिहार में एक लाख से ज्यादा लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार भी उपलब्ध कराएगा। फिनटेक सिटी और डिफेंस कॉरिडोर-ये दोनों प्रोजेक्ट से बिहार की आर्थिक दिशा को बदल सकते हैं।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन