प्रतीकात्मक तस्वीर 
बिहार

बिहार में 32 IAS अधिकारियों को मिला प्रमोशन, विनय कुमार बने नए DGP, आलोक राज को इस पद पर किया गया प्रमोट

बिहार सरकार ने बीते शुक्रवार को गृह विभाग के जरिए एक अधिसूचना जारी की, जिसके अनुसार सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर विनय कुमार को दो साल के लिए राज्य पुलिस का नेतृत्व सौंपा गया है। इसके साथ ही आलोक राज को बिहार पुलिस भवन...

विकास कुमार उपाध्याय

पटना : बिहार में 32 आईएएस अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है। गृह विभाग के प्रधान सचिव अरविंद कुमार चौधरी को अपर मुख्य सचिव के पद पर प्रमोट किया गया है। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग की विशेष सचिव सीमा त्रिपाठी को सचिव स्तर पर पदोन्नति मिली है, वहीं मगध प्रमंडल के आयुक्त प्रेम सिंह मीना को उच्च प्रशासनिक ग्रेड में प्रमोट किया गया है।

सीतामढ़ी के जिलाधिकारी रिची पांडेय, नगर विकास एवं आवास विभाग की संयुक्त सचिव वर्षा सिंह, बांका के जिलाधिकारी अंशुल कुमार, सीवान के जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता, नवादा के जिलाधिकारी रवि प्रकाश, बक्सर के जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल और कई अन्य अधिकारियों को अपर सचिव स्तर पर पदोन्नति मिली है।

साथ ही, सुपौल के जिलाधिकारी कौशल कुमार, पूर्णिया के जिलाधिकारी कुंदन कुमार, मधुबनी के जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा और अन्य अधिकारियों को विशेष सचिव के रूप में प्रमोट किया गया है। इसके अलावा, बाढ़, फारबिसगंज, रक्सौल, सिकरहना, डेहरी-आनसोन, हिलसा, रोसड़ा, शेरघाटी, विक्रमगंज और छपरा के अनुमंडल दंडाधिकारियों को संयुक्त सचिव स्तर पर पदोन्नति मिली है।

आईपीएस अधिकारी विनय कुमार बने नया पुलिस महानिदेशक

बिहार सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी विनय कुमार को राज्य का नया पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया है। वह 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और आलोक राज की जगह लेंगे, जो 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। आलोक राज अगस्त 2024 से कार्यवाहक डीजीपी के रूप में कार्य कर रहे थे और दिसंबर 2025 में रिटायर हो जाएंगे।

बिहार सरकार ने बीते शुक्रवार को गृह विभाग के जरिए एक अधिसूचना जारी की, जिसके अनुसार सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर विनय कुमार को दो साल के लिए राज्य पुलिस का नेतृत्व सौंपा गया है। इसके साथ ही आलोक राज को बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम का महानिदेशक-सह-सीएमडी बनाया गया है। इसके अलावा, जेएस गंगवार को राज्य सतर्कता विभाग का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है। यह बदलाव बिहार पुलिस में महत्वपूर्ण नेतृत्व परिवर्तन की दिशा में एक कदम है।

का हो, सपा जॉइन कर लिहला का? जलभराव पर रवि किशन का तंज, BJP पार्षद बोले- आप बसपा में चले गए का?

अर्नब का कहर! यूपी में 13 की मौत, बिहार के 50 गांव जलमग्न, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

गंगा एक्सप्रेसवे पर BJP विधायक की कार का एक्सीडेंट, टायर फटने के बाद खंभे से टकराई कार; सामने आया LIVE वीडियो

पहले BJP के लिए भर्ती करते थे ज्ञानेश कुमार, राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा? 2019 चुनाव से है कनेक्शन

चुनाव से पहले CM योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; करीब सवा घंटे तक चुनावी मंथन, जानें क्या हुई चर्चा