Keyless Entry System Car Theft: आज कल आने वाली कारों में कीलेस एंट्री फीचर देखा जा रहा है जो आधुनिक कार होने की एक निशानी भी है। जिसमें कार खोलने या स्टार्ट करने के लिए जेब से चाबी निकालने की जरूरत नहीं पड़ती। बस आपके पास चाबी का होना जरूरी होता है और कार अपने आप अनलॉक हो जाती है। लेकिन इस आधुनिक सुविधा ने लोगों को परेशान करके रख दिया है क्योंकि यह उनके लिए बड़ा खतरा बन चुका है।
अमेरिका और यूरोप जैसे देशों में कीलेस एंट्री सिस्टम वाली कारों के चोरी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जिस वजह से कई लोग अपनी कार की चाबी को एल्युमिनियम फॉइल में लपेटकर रखने लगे हैं। यह तरीका सुनने में अजीब लगता है लेकिन इसके पीछे मजबूत साइंस और सुरक्षा दोनों छिपी हुई है।
कीलेस एंट्री वाली कारें के सिस्टम के काम करने के तरीके के बारें में बताए तो यह वायरलेस रेडियो सिग्नल के जरिए चाबी से कनेक्ट रहती हैं। जैसे ही चाबी कार के आसपास आती है, कार उस सिग्नल को पहचानकर लॉक खोल देता है। यही कारण है कि बिना चाबी लगाए भी कार आसानी से स्टार्ट हो जाती है। लेकिन इस फीचर का इस्तेमाल साइबर अपराधी कर रहे है। बता दें कि चोर रिले अटैक नाम की तकनीक का इस्तेमाल करते हैं। जिसमें दो इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की मदद से कार की चाबी के सिग्नल को लंबी दूरी तक पहुंचाया जा सकता है।
इस पूरे मामले में सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि अगर आपकी चाबी घर के अंदर भी रखी हो तब भी चोर उसका सिग्नल पकड़ सकते हैं। जिससे कार को ऐसा लगता है कि असली चाबी पास में ही मौजूद है और वह आसानी से अनलॉक हो जाती है। इससे जोड़े कई मामलों में देखा गया है कि चोर बिना शीशा तोड़े और बिना किसी नुकसान के कुछ ही मिनटों में कार लेकर फरार हो रहे है। जिससे अब टेक्नोलॉजी सुविधा के साथ-साथ सुरक्षा का भी बड़ा मुद्दा बन चुकी है।
ये भी पढ़े: कई दिनों तक खड़ी रहती है आपकी कार? पड़ सकता है भारी, बैटरी से इंजन तक हो सकता है बड़ा नुकसान
बात रही कार की चाबी एल्युमिनियम फॉइल लगाने की तो इस खतरे से बचने के लिए यह एक आसान घरेलू उपाय हैं। कार की चाबी को एल्युमिनियम फॉइल में लपेटना फैराडे केज सिद्धांत पर आधारित है। इसका सीधा मतलब है कि एल्युमिनियम जैसी धातुएं इलेक्ट्रोमैग्नेटिक सिग्नल को ब्लॉक कर देती हैं। जब चाबी पूरी तरह फॉइल में ढक जाती है तो उसका वायरलेस सिग्नल बाहर नहीं निकल पाता। ऐसे में रिले अटैक करने वाले डिवाइस सिग्नल को पकड़ नहीं पाते और कार सुरक्षित रहती है। इस खास फीचर को आप अपने घर पर भी टेस्ट कर सकते हैं। चाबी को फॉइल में लपेटकर कार के पास जाएं। अगर कार अनलॉक नहीं होती तो समझ लीजिए कि यह ट्रिक सही तरीके से काम कर रही है।