कई दिनों तक खड़ी रहती है आपकी कार? पड़ सकता है भारी, बैटरी से इंजन तक हो सकता है बड़ा नुकसान

Car Maintenance: आज के समय में मौसम और लाइफस्टाइल की वजह से कई बार कार रोज इस्तेमाल नहीं हो पाती। ऐसे में अगर आप भी किसी भी कारण से कार का ज्यादा इस्तेमाल नहीं कर रहे है तो आपके लिए परेशानी हो सकती है
car sit idle for days on end potentially causing damage Car Maintenance
Car Maintenance (Source. Freepik)
Updated on

Car Maintenance For Long Time Parked Car: आज के समय में मौसम और लाइफस्टाइल की वजह से कई बार कार रोज इस्तेमाल नहीं हो पाती। वहीं कई लोग इस मौसम में वर्क फ्रॉम होम करना ज्यादा सही समझते है। ऐसे में कार कई दिनों तक पार्किंग में ही खड़ी रह जाती है। लेकिन आपको यह पता होना चाहिए की लंबे समय तक बिना चलाए कार खड़ी रखने से भी उसकी सेहत पर असर पड़ता है और वो खराब हो सकती है। इसको देखते हुए ऑटो एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर कार लंबे समय तक इस्तेमाल नहीं हो रही है तो उसमें बैटरी, टायर, इंजन और ब्रेक सिस्टम की दिक्कत पैदा हो सकती है। कई बार एक छोटी सी लापरवाही भी भारी खर्च करा देती है।

सबसे पहले कमजोर होती है बैटरी

बड़ी और आधुनिक कारों में कई इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम हमेशा थोड़ी-बहुत बिजली लेते रहते हैं। यही कारण है कि अगर कार लंबे समय तक स्टार्ट नहीं की जाए तो उसकी बैटरी डिस्चार्ज होने लगती है। ऐसे में कई लोगों को तब परेशानी होती है जब कार अचानक से स्टार्ट होना ही बंद कर देती है। इसपर एक्सपर्ट्स का कहना है कि लंबे समय तक खड़ी रहने वाली कारों में बैटरी की लाइफ कम होना शुरु हो जाती है।

टायर पर दिखने लगता है असर

जानकारी में यह भी बताया जाता है कि कार के एक ही जगह लंबे समय तक खड़े रहने से उसके टायर पर भी दबाव पड़ता है। जिससे टायर का प्रेशर कम होना शुरु हो जाता है और फ्लैट स्पॉटिंग जैसी समस्या पैदा होने लगती है। इस तरह की स्थिति में टायर का एक हिस्सा सपाट होने की परेशानी हो सकती है। जिससे ड्राइविंग के दौरान कंपन महसूस करना आम हो जाता है। वहीं समय पर इसतरह ध्यान ना दिया जाए तो इससे टायर जल्दी खराब हो जाते है

इंजन और ब्रेक भी हो सकते हैं प्रभावित

इसके अलावा लंबे समय तक कार का इस्तेमाल ना होने पर बैटरी और टायर के साथ इंजन ऑयल और दूसरे फ्लूइड्स भी इसका असर होता है। वहीं नमी वाले मौसम में ब्रेक डिस्क पर जंग लगने का खतरा भी बढ़ जाता है। वहीं फ्यूल टैंक में पड़ा पुराना ईंधन इंजन की परफॉर्मेंस को प्रभावित भी कर सकता है। जिस कारण से कई बार लंबे समय बाद कार चलाने पर स्मूदनेस महसूस नहीं होती।

इन आसान उपायों से बचाएं अपनी कार

आप भी अपनी कार को कम इस्तेमाल करते है तो आपको कम से कम सप्ताह में एक या दो बार उसे स्टार्ट करके कुछ किलोमीटर जरूर चलाना चाहिए। इससे बैटरी चार्ज रहती है और इंजन के पार्ट्स सही तरीके से काम करते रहते है। वहीं टायर प्रेशर नियमित रूप से चेक करें और कार को धूप-बारिश से बचाने के लिए कवर का इस्तेमाल करें। जो उसकी लाइफ को बढ़ता है, वहीं आपके घर में कार एक महीने या उससे ज्यादा समय तक खड़ी है तो बैटरी डिस्कनेक्ट करना और फ्यूल टैंक फुल रखना जरूरी हो जाता है। इस तरह की थोड़ी सी सावधानी से आप आपनी कार को बड़े नुकसान से बचाते हुए उसकी लाइफ को लंबा कर सकते है।

Navbharat Live
navbharatlive.com