Rolls-Royce La Rose Noire Droptail (सौ.सोशल मीडिया) 
ऑटोमोबाइल

इतनी महंगी है ये Car की जीरो गिनते थक जाएंगे आप, इन फीचर्स के साथ है बेस्ट

दुनिया की सबसे महंगी कार में इसकी गिनती होती है, जिसको खरीदना एक अमीर आदमी के लिए भी सूचने की बात है। इस कार की कीमत के बारे में आज इस खबर के माध्यम से हम बताएंगे।

सिमरन सिंह

Most Expensive Car. अपने महंगे से महंगी कार के बारे में तो सुना ही होगा लेकिन क्या आपने कोई ऐसी कार के बारे में सुना है, जिसकी कीमत एक देश के बजट के बराबर हो। यह एक ऐसे कार है जिसे खरीदने के बारे में कोई अमीर व्यक्ति भी 100 बार जरूर सोचेगा। ऐसे में आज की खबर के माध्यम से हम आपको इस गाड़ी की कीमत और इसके फीचर्स के बारे में बताएगें।

Rolls-Royce La Rose Noire Droptail

रोल्स-रॉयस एक बार फिर से अपनी लग्जरी कार के साथ वापस आ चुका है और इस बार उसकी कार की कीमत इतनी है, जिसे सुनने के बाद आप अपने होश खो बैठेंगे। इस कार को दुनिया की सबसे महंगी कार का खिताब भी मिल चुका है। वही कार की खासियत के बारे में बताएं तो यह खूबसूरत होने के साथ अलग विशेषताओं वाली कार है। इसका डिजाइन बेहद अट्रैक्टिव होने के साथ कई खास फीचर्स में यह कार शामिल होती हैं।

कार में एक खास तरीके के ब्लैक पेंट का इस्तेमाल किया गया है। जो इसे अनोखा लुक देता है। कार की इंटीरियर पर भी काफी ध्यान देते हुए बेहतरीन क्वालिटी का इस्तेमाल किया गया है।

क्या है दुनिया की सबसे महंगी कार के फीचर?

La Rose Noire Droptail में 6.75 लीटर का ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V12 इंजन है, जिसमें 5250 RPM पर 563 BHP की पावर और 1500 RPM पर 820 NM का पीक टॉर्क है, जो इसके अनुसार ही परफॉर्मेंस देता है। इस कार को अपनी कीमत के अलावा कई और कारणों से भी जाना जाता है। जिसमें इस कार का आराम, सुविधा के साथ ये अमीरों वाला फील देती है।

क्या है कार की कीमत?

इस कार की कीमत के बारे में बताए तो ये 30 मिलियन डॉलर यानी भारतीय रुपये में 251 करोड़ है। इस कार की कीमत इतनी है कि ये किसी अमीर की जेब पर भी भारी पड़ेगा।

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना