Highlight:
Volkswagen Virtus Facelift 11 दिसंबर 2026 को भारत में लॉन्च करने जा रही है।
Virtus में बदला हुआ फ्रंट लुक, नए अलॉय व्हील और नए सेफ्टी फीचर्स मिल सकते हैं।
इसमें 1.0-लीटर इंजन के साथ नया ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी मिलने की उम्मीद है।
Virtus Facelift Price: भारतीय कार बाजार में अपनी पहचान बना चुकी Volkswagen Virtus को जल्द ही नया अवतार मिलने वाला है। बता दें कि कंपनी अपनी लोकप्रिय सेडान का Volkswagen Virtus Facelift 11 दिसंबर 2026 को भारत में लॉन्च करने जा रही है। साथ ही साल 2022 में पहली बार आई इस कार को अब पहला बड़ा अपडेट मिलने वाला है।
कंपनी पहले ही इसके एक्सटीरियर की झलक दिखा चुकी है। नई Virtus में बदला हुआ फ्रंट लुक, नए अलॉय व्हील और कुछ नए सेफ्टी फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा 1.0-लीटर इंजन के साथ नया ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी मिलने की उम्मीद है।
Volkswagen Virtus Facelift के बारे में बताए तो इसके फ्रंट में नया बंपर दिया गया है जिसमें LED फॉग लैंप और डायमंड पैटर्न वाला लोअर एयर इनटेक मिलता है। इसके अलावा ग्रिल में हल्का बदलाव किया गया है।
इस कार में नए 16-इंच ग्लॉस ब्लैक अलॉय व्हील भी मिलेंगे। स्पोर्टी GT बैजिंग को पहले की तरह बरकरार रखा गया है जबकि फ्रंट फेंडर पर मौजूद बैज अब आगे के दरवाजों पर नजर आएंगे। साथ ही एक्सटीरियर में लगे नए कैमरा मॉड्यूल और फ्रंट पार्किंग सेंसर से संकेत मिलता है कि इसमें 360-डिग्री कैमरा भी दिया जा सकता है। लेकिन इसकी पूरी फीचर लिस्ट लॉन्च के समय सामने आएगी।
कार के केबिन का ओवरऑल लेआउट मौजूदा मॉडल जैसा रहने की उम्मीद है लेकिन नई अपहोल्स्ट्री और ट्रिम मटेरियल देखने को मिल सकते हैं। इसमें 10.25-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलने की संभावना है।
वहीं 10.1-इंच का इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन पहले जैसा रह सकता है लेकिन इसके सॉफ्टवेयर और AI वॉयस असिस्टेंट को अपडेट किया जा सकता है। वहीं एक और संभावित बदलाव AC सिस्टम में होगा। इसमें नया वैरिएबल-ज्योमेट्री कंप्रेसर मिल सकता है जिसका उद्देश्य गर्म मौसम में बेहतर कूलिंग देना है।
मैकेनिकल बदलावों की बात करें तो नई Virtus में मौजूदा 1.0-लीटर और 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन जारी रहने की उम्मीद है। लेकिन 1.0-लीटर इंजन के साथ बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इसमें मौजूदा ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की जगह नया 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जा सकता है।
इसका 6-स्पीड मैनुअल विकल्प भी बरकरार रहने की संभावना है। वहीं 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ पहले की तरह 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स मिलने की उम्मीद है। जिसका सीधा मतलब है कि कंपनी का फोकस इंजन बदलने के बजाय ड्राइविंग अनुभव को बेहतर बनाने पर हो सकता है।
Volkswagen ने अभी नई Virtus Facelift की कीमत का खुलासा नहीं किया है। लेकिन नए फीचर्स और अपडेट को देखते हुए इसकी कीमत मौजूदा मॉडल से ज्यादा रहने की उम्मीद है। लेकिन अभी के लिए मौजूदा Virtus की एक्स-शोरूम कीमत 10.71 लाख से 19.20 लाख रुपये के बीच है।
वहीं लॉन्च के बाद इसका मुकाबला Skoda Slavia, Hyundai Verna और Honda City जैसी सेडान से जारी रहेगा। ऐसे में नए फीचर्स और 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ Volkswagen की कोशिश इस सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने की होगी।