Toll Tax भरते ही मोबाइल पर आएगा गाड़ी के इंश्योरेंस का मैसेज, NHAI ने शुरू किया नया सिस्टम

Vahan Database: टोल प्लाजा पार करने पर आपके मोबाइल पर गाड़ी के इंश्योरेंस से जुड़ा SMS आ सकता है। जिसमें खासकर उन वाहन मालिकों को यह मैसेज भेजा जाएगा जिनका थर्ड पार्टी इंश्योरेंस एक्सपायर हो गया है।
message regarding vehicle insurance will be sent to your mobile phone pay the toll tax NHAI
NHAI ने लाई नई पॉलसी।Source. Social Media
Published on: 
Updated on: 

Highlight:

  • टोल प्लाजा पार करने पर मोबाइल पर गाड़ी के इंश्योरेंस से जुड़ा SMS आ सकता है।

  • उन वाहन मालिकों को मैसेज भेजा जाएगा जिनकी गाड़ी का थर्ड पार्टी इंश्योरेंस एक्सपायर हो गया है।

  • NHAI ने वाहन मालिकों को इंश्योरेंस रिन्यू कराने की याद दिलाने के लिए नया सिस्टम लाया है।

Fine For Driving Without Insurance: अगर आप कार या बाइक लेकर नेशनल हाईवे पर सफर करते हैं तो यह जानकारी आपके लिए काम कि होने वाली है। बता दें कि अब टोल प्लाजा पार करने के बाद आपके मोबाइल पर गाड़ी के इंश्योरेंस से जुड़ा SMS आ सकता है। जिसमें खासकर उन वाहन मालिकों को यह मैसेज भेजा जाएगा जिनकी गाड़ी का थर्ड पार्टी इंश्योरेंस एक्सपायर हो चुका है या जिनके पास वैलिड इंश्योरेंस नहीं है।

इस में खास बात है कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने वाहन मालिकों को इंश्योरेंस रिन्यू कराने की याद दिलाने के लिए एक नया सिस्टम शुरू किया है। लेकिन अभी के लिए इसकी टेस्टिंग दिल्ली के एक टोल प्लाजा पर की जा रही है। जिसके सफल होने पर इसे दूसरे नेशनल हाईवे पर भी लागू किया जा सकता है।

दिल्ली के मुंडका टोल प्लाजा पर शुरू हुआ ट्रायल

TOI की रिपोर्ट में बताया गया है कि NHAI ने दिल्ली के अर्बन एक्सटेंशन रोड-II (UER-II) स्थित मुंडका टोल प्लाजा पर इस व्यवस्था का पायलट ट्रायल शुरू किया है। इसका मकसद उन वाहन मालिकों को अलर्ट करना है जिनकी गाड़ी का थर्ड पार्टी इंश्योरेंस वैलिड नहीं है।

वहीं अभी के लिए इस सिस्टम की जांच की जा रही है ताकि तकनीकी कमियों को दूर किया जा सके। यह व्यवस्था वाहन चालकों को नियमों की जानकारी देने के साथ समय पर इंश्योरेंस रिन्यू कराने के लिए प्रेरित कर सकती है।

टोल पार करते ही कैसे चेक होगा गाड़ी का इंश्योरेंस?

इस सिस्टम में टोल प्लाजा से मिलने वाला वाहन का डेटा सरकारी वाहन डेटाबेस के साथ साझा किया जाएगा। जैसे ही कोई गाड़ी टोल प्लाजा पार करेगी उसकी जानकारी नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर (NIC) के डेटाबेस तक पहुंचेगी। वहीं इसके बाद सिस्टम वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर थर्ड पार्टी इंश्योरेंस की वैलिडिटी चेक करेगा। अगर इंश्योरेंस खत्म हो चुका है या रिकॉर्ड में वैलिड पॉलिसी नहीं मिलती तो वाहन मालिक के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS भेजा जाएगा। इस मैसेज में गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर, टोल पार करने का समय और इंश्योरेंस की एक्सपायरी से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। साथ ही पॉलिसी रिन्यू कराने की सलाह भी मिलेगी।

message regarding vehicle insurance will be sent to your mobile phone pay the toll tax NHAI
MINI Cooper SE की बुकिंग शुरू, 402Km की रेंज और 218hp की पावर, Paul Smith Edition में 20 से ज्यादा बदलाव

बिना इंश्योरेंस गाड़ी चलाने पर कितना लगेगा जुर्माना?

मोटर व्हीकल एक्ट के सेक्शन 146 के तहत सड़क पर चलने वाले वाहनों के लिए थर्ड पार्टी इंश्योरेंस अनिवार्य है। इसका फायदा यह है कि दुर्घटना होने पर दूसरे व्यक्ति को हुए नुकसान या चोट के लिए मुआवजे की व्यवस्था रहती है।

बिना वैलिड थर्ड पार्टी इंश्योरेंस गाड़ी चलाने पर 15 अगस्त 2026 से लागू संशोधित नियमों के मुताबिक जुर्माना भी बढ़ाया गया है।

  • पहली बार पकड़े जाने पर: गाड़ी के बेस इंश्योरेंस प्रीमियम का तीन गुना या 5,000 रुपये, जो भी ज्यादा हो।

  • दोबारा उल्लंघन करने पर: बेस प्रीमियम का पांच गुना या 10,000 रुपये, जो भी ज्यादा हो।

message regarding vehicle insurance will be sent to your mobile phone pay the toll tax NHAI
Festive Season में इलेक्ट्रिक कारों की धूम, बिक्री में 69% का उछाल, Tata और Mahindra ने मिलकर बेचीं 80% EVs

देशभर के टोल प्लाजा पर कब लागू होगा सिस्टम?

अभी के लिए NHAI का यह सिस्टम दिल्ली के मुंडका टोल प्लाजा पर पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर चल रहा है। शुरुआती टेस्टिंग में इसकी कार्यप्रणाली और तकनीकी खामियों को जांचा जाएगा। इसके बाद इसे देश के दूसरे नेशनल हाईवे के टोल प्लाजा तक पहुंचाने की तैयारी है। लेकिन देशभर में इसे लागू करने की कोई निश्चित तारीख अभी सामने नहीं आई है।

वहीं वाहन मालिकों के लिए यह सिस्टम एक उपयोगी रिमाइंडर साबित हो सकता है। लेकिन सिर्फ SMS का इंतजार करना सही नहीं होगा। अपनी गाड़ी के इंश्योरेंस की एक्सपायरी डेट पहले से चेक करते रहें और समय पर पॉलिसी रिन्यू कराएं।