Vinfast ने खुला आपना नया प्लाट। (सौ. Vinfast) 
ऑटोमोबाइल

VinFast का तमिलनाडु में बड़ा दांव: भारत में शुरू हुआ पहला मैन्युफैक्चरिंग प्लांट

VinFast Export Hub: वियतनाम की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी VinFast Auto Ltd. ने भारत में तमिलनाडु के तूतीकोरिन में अपने पहले भारतीय और तीसरे वैश्विक विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया है।

सिमरन सिंह

VinFast India EV Plant in Tamil Nadu: वियतनाम की अग्रणी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी VinFast Auto Ltd. ने भारत में तमिलनाडु के तूतीकोरिन में अपने पहले भारतीय और तीसरे वैश्विक विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया है। लगभग ₹4,200 करोड़ ($500 मिलियन) के निवेश से स्थापित इस संयंत्र का उद्देश्य भारत के घरेलू बाजार के साथ-साथ दक्षिण एशिया, मध्य पूर्व और अफ्रीका जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपनी पहुँच को मज़बूत करना है।

प्लांट की क्षमताएं और उत्पादन लक्ष्य

शुरुआत में इस प्लांट की वार्षिक उत्पादन क्षमता 50,000 यूनिट निर्धारित की गई है, जिसे भविष्य में बढ़ाकर 1.5 लाख यूनिट प्रति वर्ष किया जाएगा। इस प्लांट में विनफास्ट की लोकप्रिय प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी - VF6 और VF7 का निर्माण किया जाएगा। इन वाहनों का निर्माण न केवल भारतीय ग्राहकों के लिए, बल्कि वैश्विक निर्यात के लिए भी किया जाएगा।

ग्लोबल EV टारगेट की ओर तेज़ी

VinFast ने साल 2024 में 97,399 इलेक्ट्रिक वाहनों की डिलीवरी की। अब कंपनी का लक्ष्य 2025 में 2 लाख यूनिट्स की बिक्री हासिल करना है। साल की पहली छमाही में ही 72,100 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की गई है, जिससे साफ पता चलता है कि कंपनी अपने लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रही है।

भारत में नेटवर्क विस्तार और बिक्री की योजना

VinFast ने भारत में अपना पहला शोरूम सूरत में खोला है। कंपनी का लक्ष्य 2025 के अंत तक 27 शहरों में 35 डीलरशिप स्थापित करना है। वाहनों की बिक्री इसी महीने शुरू होने की उम्मीद है और कीमतों की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

‘मेक इन इंडिया’ को मिलेगा बढ़ावा

VinFast 'मेक इन इंडिया' पहल को ज़ोर-शोर से बढ़ावा दे रही है। कंपनी स्थानीय कलपुर्जों के निर्माण पर ध्यान केंद्रित कर रही है और स्थानीय आपूर्ति श्रृंखला को बढ़ावा देने के लिए भारत के औद्योगिक पार्कों में विक्रेता इकाइयाँ स्थापित कर रही है। एक बड़ी वियतनामी प्लास्टिक निर्माण कंपनी भी भारत में एक इकाई स्थापित करने की योजना बना रही है, जिससे स्थानीयकरण को और बढ़ावा मिलेगा।

भारत से वैश्विक बाज़ारों की ओर कदम

VinFast Asia के CEO फान सांह चाऊ ने कहा, "यह प्लांट केवल भारत तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इंडोनेशिया, फिलीपींस, नेपाल, मॉरीशस, श्रीलंका और अफ्रीका जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में EV निर्यात के लिए एक एक्सपोर्ट-ओरिएंटेड हब के रूप में काम करेगा।"

पुणे के बाद अब नागपुर, नासिक और कोल्हापुर में भी चलेगी भारत टैक्सी! अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO

UNGA Death Penalty Vote: फांसी की सजा खत्म करने के प्रस्ताव पर भारत का विरोध, अमेरिका-चीन भी आए साथ

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट