TVS Electric ने सेल में मारी बाजी। Source. TVS
ऑटोमोबाइल

Ola Electric को बड़ा झटका, TVS ने मारी बाजी, बनी देश की नंबर-1 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी

TVS Electric Scooter Sales: भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। एक समय था जब बाइक और पेट्रोल स्कूटर लोगों की पहली पसंद हुआ करते थे।

सिमरन सिंह

Ola Electric Sales August 2026: भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। एक समय था जब बाइक और पेट्रोल स्कूटर लोगों की पहली पसंद हुआ करते थे लेकिन अब उसी तेजी से EV स्कूटर्स सड़कों पर अपनी जगह बना रहे हैं। लेकिन इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में ग्राहकों की पसंद बदलने से कंपनियों के बीच मुकाबला भी दिलचस्प होता जा रहा है। बता दें कि अगस्त 2026 की सेल्स रिपोर्ट में Ola Electric को बड़ा झटका लगा है जबकि TVS Motor ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नंबर-1 की कुर्सी हासिल कर ली है।

TVS ने Ola को पछाड़कर रचा नया रिकॉर्ड

जानकारी में सामने आ रहा है कि अगस्त 2026 कि TVS Motor Company देश में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बेचने वाली कंपनी बन गई है। जिसमें कंपनी की सालाना बिक्री में 91 फीसदी से ज्यादा की वृद्धि दर्ज हुई है और उसका मार्केट शेयर करीब 27 फीसदी तक पहुंच चुके है। इसके साथ ही TVS की इस कामयाबी के पीछे उसका मजबूत डीलरशिप और सर्विस नेटवर्क अहम माना जा रहा है। वहीं ग्राहकों के लिए आसान सर्विस, पार्ट्स की उपलब्धता और iQube के नए वेरिएंट्स ने कंपनी की पकड़ को और मजबूत कर दिया है। खासकर फैमिली ग्राहकों के बीच किफायती और भरोसेमंद विकल्प के तौर पर iQube की मांग होने लगी है।

Bajaj और Ather भी दे रहे कड़ी टक्कर

बता दें कि सेल्स रेस में Bajaj Auto दूसरे स्थान पर रहा है। वहीं कंपनी ने अगस्त में सालाना आधार पर 235 फीसदी की जबरदस्त बढ़त दर्ज करते हुए 41,019 यूनिट्स बेचीं है। इसके साथ ही Bajaj Chetak की मजबूत बिल्ड क्वालिटी और परफॉर्मेंस इसे ग्राहकों के बीच फेमस करती जा रही है। इ,सके अलावा Ather Energy 28,708 यूनिट्स की बिक्री के साथ तीसरे पायदान पर आ गई है। जिसमें कंपनी के फैमिली फोकस्ड Rizta और नए मॉडल्स ने बिक्री को रफ्तार देने में अहम भूमिका निभाई है।

Ola Electric की बिक्री में भारी गिरावट

कभी इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में दबदबा रखने वाली Ola Electric अब सेल्स रैंकिंग में काफी नीचे खिसक गई है। अगस्त 2026 में कंपनी केवल 13,849 यूनिट्स बेच सकी और पांचवें स्थान पर पहुंच गई। वहीं इस बीच Hero MotoCorp का Vida ब्रांड 18,978 यूनिट्स के साथ चौथे नंबर पर रहा। Ola के स्कूटर्स से जुड़ी तकनीकी दिक्कतों और सर्विस को लेकर सामने आई शिकायतों ने कंपनी की मुश्किलें बढ़ाई हैं। इसका फायदा पारंपरिक ऑटो कंपनियों को मिलता दिखाई दे रहा है।

नए ब्रांड्स भी बना रहे अपनी जगह

इसके साथ ही बता दें कि टॉप-5 के बाद Greaves Electric Mobility ने 8,612 यूनिट्स, River Mobility ने 5,134 और BGauss Auto ने 4,844 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। Simple Energy और Motovolt Mobility ने भी टॉप-10 में जगह बनाई। वहीं सरकार की PM E-Drive योजना को 2028 तक बढ़ाने से EV बाजार को आगे भी सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। ऐसे में त्योहारी सीजन में कंपनियों के बीच डिस्काउंट, नए मॉडल और बेहतर फीचर्स को लेकर मुकाबला और तेज हो सकता है।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी