Triumph Motorcycles (Source. Triumph) 
ऑटोमोबाइल

Triumph ला रही सस्ती 350cc बाइक्स, Royal Enfield को देगी सीधी टक्कर, जानें कब होगी लॉन्च

Budget Bike: Triumph Motorcycles India ने आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है कि वह 8 अप्रैल 2026 को अपनी नई 350cc मोटरसाइकिल लाइनअप लॉन्च करने जा रही है। जिसमें कमाल के फीचर्स होने वाले है।

सिमरन सिंह

Triumph Motorcycles India ने आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है कि वह 8 अप्रैल 2026 को अपनी नई 350cc मोटरसाइकिल लाइनअप लॉन्च करने जा रही है। हाल ही में टेस्टिंग के दौरान इन बाइक्स को देखा गया था, जिससे पहले ही बाजार में हलचल मच गई थी। यह कदम कंपनी के लिए बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि अब Triumph सीधे उस सेगमेंट में उतर रही है जहां पहले से Royal Enfield जैसी कंपनियों का दबदबा है।

इंजन में बदलाव से मिलेगा बड़ा फायदा

  • नई बाइक्स में मौजूदा 398.15cc इंजन का छोटा वर्जन दिया जाएगा, जो पहले Speed 400 और Scrambler 400 X में देखने को मिलता है।
  • इंजीनियर्स ने इंजन का बोर कम किया है, जबकि स्ट्रोक को पहले जैसा ही रखा गया है। इससे इंजन की क्षमता 350cc से नीचे आ जाएगी।
  • इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि बाइक पर लगने वाला GST 40% से घटकर 18% हो जाएगा। यही कारण है कि कंपनी इन बाइक्स को ज्यादा किफायती कीमत पर लॉन्च कर पाएगी।
  • परफॉर्मेंस की बात करें तो ये बाइक्स करीब 35-40 bhp की पावर के साथ आएंगी, जो शहर और हाईवे दोनों के लिए बेहतर मानी जा रही है।

ये मॉडल्स आ सकते हैं बाजार में

नई लाइनअप में कई दमदार मॉडल्स शामिल हो सकते हैं, जिनमें:

  • Speed 350
  • Scrambler 350 X
  • Speed T4 350

इसके अलावा, एक Thruxton 350 या Bonneville स्टाइल मॉडल भी पेश किया जा सकता है। इन सभी बाइक्स का प्रोडक्शन Bajaj के चाकन प्लांट में किया जाएगा, जहां से इन्हें भारत के साथ-साथ विदेशों में भी एक्सपोर्ट किया जाएगा।

कीमत होगी जेब पर हल्की

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Speed 350 की शुरुआती कीमत करीब 2.2 लाख रुपए हो सकती है, जबकि Scrambler वेरिएंट 2.45 लाख रुपए तक जा सकता है। यह कीमत मौजूदा 400cc मॉडल्स से कम होगी, जिससे मिडिल क्लास ग्राहकों के लिए यह एक शानदार ऑप्शन बन सकता है।

फीचर्स में भी नहीं होगी कोई कमी

नई Triumph 350cc बाइक्स में LED लाइटिंग, डिजिटल कंसोल और ड्यूल-चैनल ABS जैसे आधुनिक फीचर्स मिल सकते हैं।

Royal Enfield को मिलेगी कड़ी चुनौती

भारतीय बाजार में इन बाइक्स का सीधा मुकाबला Royal Enfield Classic 350 और Hunter 350 जैसी पॉपुलर बाइक्स से होगा। कम कीमत और प्रीमियम ब्रांड इमेज के साथ Triumph अब 350cc सेगमेंट में बड़ा बदलाव ला सकती है।

जरा याद करो कुर्बानी: अंग्रेजों के सामने नहीं झुके हिलसा के 11 वीर, तिरंगे के लिए सीने पर खाई थीं गोलियां

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

पूरा सत्र बीत गया, देश का पैसा बर्बाद हुआ, FCRA बिल को JPC के पास भेजने पर भड़का विपक्ष

NEET से FCRA तक कांग्रेस ने संसद में उठाए सवाल, अमित शाह से संसद में जवाब देने की मांग तेज

1 मिनट में अलर्ट, 2 मिनट में रवाना, 10 मिनट में मौके पर एंबुलेंस! थोड़ी भी देर हुई तो NHAI लगाएगा जुर्माना