Toyota कल करेंगी नई कार लॉन्च। Source. Social Media
ऑटोमोबाइल

Toyota Glanza Facelift कल होगी लॉन्च, नया डिजाइन और ADAS जैसे फीचर्स की उम्मीद, जानें क्या बदलेगा

Toyota Glanza Launch: टोयोटा ग्लैंज़ा फेसलिफ़्ट भारत में 14 अक्टूबर को लॉन्च होने वाली है। प्रीमियम हैचबैक को नए लुक में पेश करने की तैयारी है। साथ ही इसको फीचर्स में भी आगे रखा जाएगा।

सिमरन सिंह

New Toyota Glanza: Toyota Glanza Facelift भारत में 14 अक्टूबर को लॉन्च होने वाली है। वहीं मारुति सुजुकी बलेनो के अपडेटेड मॉडल के बाद अब टोयोटा अपनी प्रीमियम हैचबैक को नए लुक में पेश करने की तैयारी में है। कंपनी की ओर से जारी टीजर में कार के फ्रंट डिजाइन में बदलाव दिखाई दिए हैं। इसके अलावा केबिन, फीचर्स और इंजन में भी अपडेट मिलने की उम्मीद है। लेकन सभी बदलावों और कीमत की आधिकारिक जानकारी लॉन्च के समय ही स्पष्ट होगी।

नए ग्रिल और बंपर से बदलेगा फ्रंट लुक

टीजर में देखा जा सकता है कि Toyota Glanza Facelift में नई मेश-स्टाइल ग्रिल दी गई है। टोयोटा का लोगो अब ग्रिल के बजाय बोनट के अगले हिस्से पर नजर आता है। फ्रंट बंपर को भी नया डिजाइन मिला है जिसमें नीचे की तरफ बढ़ती गार्निश दिखाई देती है।

वहीं कार में पहले मिलने वाले गोल फॉग लैंप की जगह आयताकार यूनिट्स दी गई हैं। इसमें एयर इनटेक में हेक्सागोनल पैटर्न देखने को मिलता है। लेकिन कार के साइड और रियर डिजाइन की पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। जिसको लेकर उम्मीद है कि बड़े बदलाव मुख्य रूप से फ्रंट हिस्से तक सीमित रहने वाले है।

केबिन में मिल सकते हैं नए फीचर्स

नई Glanza का केबिन लेआउट मौजूदा मॉडल जैसा रह सकता है लेकिन इसमें अपडेटेड बलेनो से जुड़े कुछ फीचर्स मिलने की संभावना है। वहीं इनमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, कूल्ड वायरलेस चार्जिंग पैड और ब्रांडेड ऑडियो सिस्टम शामिल हो सकते हैं।

इसके अलावा 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, हेड-अप डिस्प्ले, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं। अपडेटेड बलेनो में Level 2 ADAS फीचर्स दिए गए हैं जिनमें अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग और लेन-कीप असिस्ट शामिल हैं। लेकिन Glanza में ये सुविधाएं मिलेंगी या नहीं इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।

इंजन और गियरबॉक्स में क्या होगा बदलाव?

मौजूदा Glanza में 1.2-लीटर चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है। फेसलिफ्ट में अपडेटेड बलेनो जैसा 1.2-लीटर, तीन-सिलेंडर Z-Series इंजन मिलने की उम्मीद है। बलेनो में यह पेट्रोल इंजन 81 bhp की पावर और 112 Nm का टॉर्क देता है। इसके CNG वर्जन में 69 bhp की पावर और 102 Nm का टॉर्क मिलता है। वहीं नई Glanza में 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स के विकल्प मिल सकते हैं। CNG वर्जन के साथ AMT मिलेगा या नहीं, यह भी लॉन्च के समय स्पष्ट होगा।

कितनी हो सकती है कीमत?

अभी के लिए Toyota Glanza के पेट्रोल वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 6.73 लाख से 9.99 लाख रुपये के बीच है। CNG वेरिएंट 8.49 लाख से 9.53 लाख रुपये तक आते हैं। साथ ही फेसलिफ्ट मॉडल की कीमत मौजूदा कार से अधिक हो सकती है। जिसमें E, S, G और V वेरिएंट लाइनअप जारी रहने की उम्मीद है लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि बाकी है।

EPF Withdrawal Rules 2026: फॉर्म 15G और 15H की जगह आया फॉर्म 121, जान लें नए नियम और पात्रता की शर्तें

ओबीसी 27 प्रतिशत आरक्षण मामले में मोहन सरकार की बड़ी तैयारी! दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल से मिले सीएम डॉ. यादव

फेस्टिवल के बीच UPI यूजर के लिए बड़ी खबर, MDR लागू करने का फैसला टला; जल्द आएगी नई तारीखें

भारत में प्रदर्शन के पीछे इस्लामी ताकतें! अमेरिकी पत्रकार ने दी चेतावनी, लाखों डॉलर की फंडिंग का दावा

आपदा की मार झेल रही दुनिया! नेपाल-पनामा की तबाही के बीच UN का सेंडाई फ्रेमवर्क को लोग कर रहे याद