Kawasaki Z300 की भारत में एंट्री की तैयारी, Ninja 300 वाला इंजन और दमदार नेकेड लुक खींचेगा ध्यान

Kawasaki Z300 Price in India: नई 300cc नेकेड बाइक Kawasaki Z300 जल्द आने वाला है। जिसकी बुकिंग 19 अक्टूबर 2026 से शुरू होने और 20 अक्टूबर को इसके लॉन्च होने की संभावना जताई जा रही है।
Kawasaki Z300 set to enter the Indian market Ninja 300-derived engine
Kawasaki Z300 जल्द होगी लॉन्च।Source. Social Media
Published on: 
Updated on: 

Highlight:

  • Kawasaki Z300 जल्द भारतीय बाजार में आने वाला है।

  • इसको 20 अक्टूबर को लॉन्च किया जा सकता है।

  • Ninja 300 की एक्स-शोरूम कीमत 3.34 लाख रुपये होने की उम्मीद है।

Kawasaki Z300 Launch Date: कावासाकी भारतीय बाजार में अपनी नई 300cc नेकेड बाइक Kawasaki Z300 लाने की तैयारी कर रही है। जिसमें रिपोर्ट्स यह बताते है कि इस मोटरसाइकिल को बेंगलुरु में एक निजी कार्यक्रम के दौरान चुनिंदा डीलर्स को दिखाया गया है। वहीं इसकी बुकिंग 19 अक्टूबर 2026 से शुरू होने और 20 अक्टूबर को इसके लॉन्च होने की संभावना जताई जा रही है। लेकिन कंपनी की ओर से इन तारीखों की आधिकारिक पुष्टि होने तक इन्हें संभावित जानकारी ही माना जाना रहा है।

नई Kawasaki Z300 को Ninja 300 के साथ कंपनी की एंट्री-लेवल मल्टी-सिलेंडर बाइक रेंज में जगह मिल सकती है। इसका मुख्य आकर्षण स्पोर्टी डिजाइन के साथ रोजमर्रा की राइडिंग के लिए आरामदायक राइडिंग पोजिशन होने की उम्मीद है।

Kawasaki Z300 का डिजाइन होगा स्पोर्टी

Kawasaki Z300 के बारे में बताए तो इसको कंपनी की Z-सीरीज की दूसरी बड़ी बाइक्स, खासकर Z900, से प्रेरित डिजाइन मिल सकता है। वहीं Ninja 300 जहां फुल फेयरिंग वाली स्पोर्ट्स बाइक है वहीं Z300 में नेकेड स्ट्रीटफाइटर स्टाइल देखने को मिल सकता है। इसमें चौड़ा और सीधा हैंडलबार मिलने की जानकारी सामने आई है जिससे राइडर को शहर में बाइक चलाने के दौरान ज्यादा आरामदायक पोजिशन मिल सकती है।

रिपोर्ट्स में बताया गया है कि बाइक ग्रीन और ब्लैक कलर ऑप्शन में आ सकती है। इसमें TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी मिलने की भी उम्मीद लगाई जा रही है। लेकिन USD फ्रंट फोर्क, पूरी LED लाइटिंग और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

Ninja 300 वाला 296cc इंजन मिलने की उम्मीद

Kawasaki Z300 में Ninja 300 का 296cc पैरेलल-ट्विन, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिए जाने की संभावना है। Ninja 300 में यह इंजन 39 bhp की पावर और 26.1 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। वहीं अगर कंपनी इसी इंजन को Z300 में इस्तेमाल करती है तो बाइक में हाई-रेविंग परफॉर्मेंस और मल्टी-सिलेंडर इंजन की खासियत मिलने की उम्मीद की जा सकती है। लेकिन Z300 की आधिकारिक पावर, टॉर्क और गियरिंग की पुष्टि लॉन्च के समय ही होगी।

Kawasaki Z300 set to enter the Indian market Ninja 300-derived engine
Hyundai Bayon की पहली झलक आई सामने, Venue और Creta के बीच होगी नई SUV की एंट्री

फीचर्स और हार्डवेयर में क्या मिल सकता है?

रिपोर्ट्स में देखा जा रहा है कि Kawasaki Z300 में 17-इंच अलॉय व्हील्स और दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक मिलने की उम्मीद है। साथ ही डुअल-चैनल ABS भी दिया जा सकता है जो अचानक ब्रेक लगाने की स्थिति में पहियों के लॉक होने का जोखिम कम करने में मदद करता है। लेकिन इन फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। कंपनी अगर इसमें आधुनिक इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और बेहतर हार्डवेयर देती है तो यह उन राइडर्स को आकर्षित कर सकती है जो पारंपरिक कम्यूटर बाइक से आगे बढ़कर प्रीमियम मोटरसाइकिल खरीदना चाहते हैं।

Kawasaki Z300 set to enter the Indian market Ninja 300-derived engine
Suzuki e SKY EV: 13 लाख रुपये की इलेक्ट्रिक कार में 310km की रेंज, BYD की बैटरी का सपोर्ट

कितनी होगी कीमत और किन बाइक्स से मुकाबला?

अभी के लिए Kawasaki Z300 की कीमत सामने नहीं आई है। लेकिन संदर्भ के लिए Ninja 300 की बताई गई एक्स-शोरूम कीमत 3.34 लाख रुपये है। नई Z300 की कीमत इससे कम रहने का अनुमान लगाया गया है लेकिन कंपनी की आधिकारिक घोषणा के बिना इसे पक्का नहीं माना जा सकता।

वहीं भारतीय बाजार में इसका मुकाबला KTM 390 Duke और TVS Apache RTR 310 जैसी बाइक्स से हो सकता है। वहीं मल्टी-सिलेंडर इंजन वाली Aprilia Tuono 457 भी संभावित प्रतिद्वंद्वी है हालांकि इंजन क्षमता और पावर के लिहाज से इन बाइक्स में अंतर है। देखा यह भी जा रहा है कि Kawasaki Z300 की सफलता काफी हद तक इसकी कीमत, फीचर्स और राइडिंग अनुभव पर निर्भर करती है। जो लॉन्च के बाद ही स्पष्ट होगा कि कंपनी इसे भारतीय ग्राहकों के लिए कितने आकर्षक पैकेज के तौर पर पेश करती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com