टोयोटा कैमरी, फोटो सोर्स - एक्स  
ऑटोमोबाइल

Toyota Camry की 11 दिसंबर को होगी धमाकेदार एंट्री, जानिए इसमें क्या कुछ मिलेगा खास

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (TKM) ने अपनी नई टोयोटा कैमरी प्रीमियम सेडान का टीजर जारी कर दिया है, जो इस महीने लॉन्च होने जा रही है। यह कार पिछले महीने ग्लोबल लेवल पर अनवील की गई थी, और अब इसकी लॉन्चिंग 11 दिसंबर को...

विकास कुमार उपाध्याय

नवभारत ऑटो डेस्क : टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (TKM) ने अपनी नई टोयोटा कैमरी प्रीमियम सेडान का टीजर जारी कर दिया है, जो इस महीने लॉन्च होने जा रही है। यह कार पिछले महीने ग्लोबल लेवल पर अनवील की गई थी, और अब इसकी लॉन्चिंग 11 दिसंबर को होने वाली है। नई कैमरी में 2.5-लीटर का पेट्रोल-हाइब्रिड इंजन होगा, जो बेहतरीन पावर और माइलेज देने में सक्षम होगा। इसके अलावा इसमें कई एडवांस फीचर्स भी मिलेंगे, जो इसे और भी आकर्षक बनाते हैं।

डिजाइन और फीचर्स

टीजर इमेज से पता चलता है कि नई टोयोटा कैमरी में कुछ शानदार डिजाइन के लिए बदलाव किए गए हैं। इसमें C-आकार के एलईडी डीआरएल (डेटाइम रनिंग लाइट्स) होंगे, जो इसकी लुक को और आकर्षक बनाएंगे। इसके अलावा, वाइड ग्रिल के साथ हॉरिजेंटल स्लैट्स, दोनों ओर एयर वेंट्स के साथ फ्रंट बम्पर, नए अलॉय व्हील्स, ब्लैक-आउट बी-पिलर्स, शोल्डर लाइन, पैनोरमिक सनरूफ और रैपअराउंड एलईडी टेललाइट्स जैसे डिजाइन एलीमेंट्स देखने को मिलेंगे।

इसके इंटीरियर्स में डुअल-टोन थीम होगी, जो एक प्रीमियम फील देगी। नई कैमरी में तीन-स्पोक मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील, 10-इंच हेड्स-अप डिस्प्ले, 12.3-इंच फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 360-डिग्री कैमरा, मल्टी-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और ADAS (एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) सूट जैसे शानदार फीचर्स शामिल होंगे।

पावरफुल और फ्यूल एफिशियंट इंजन

नई कैमरी में 2.5-लीटर का पेट्रोल इंजन होगा, जो हाइब्रिड मोटर के साथ जुड़ा होगा। यह इंजन ई-सीवीटी ट्रांसमिशन के जरिए पावर को पहियों तक पहुंचाएगा। कैमरी के दोनों मॉडल, एफडब्ल्यूडी (फ्रंट व्हील ड्राइव) और एडब्ल्यूडी (ऑल व्हील ड्राइव) में क्रमशः 222bhp से 229bhp तक की पावर जेनरेट करने में सक्षम होंगे, जो इसे बेहतरीन ड्राइविंग अनुभव देगा।

Ashok Dham Stampede: अशोकधाम भगदड़ में 7 महिलाओं की मौत, CM सम्राट चौधरी ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान

UGC-NET विवाद, राहुल गांधी और जयराम रमेश ने NTA को घेरा, 2 महिने की देरी पर मांगे जवाब

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

2029 की तैयारी में जुटी BJP, नितिन नबीन की नई टीम का आज होगा ऐलान, 33% महिला आरक्षण से बदलेगा संगठन का खेल

CGL परीक्षा और CBI जांच पर अड़े छात्र, आज सोरेन सरकार के साथ आर-पार की बातचीत, क्या टलेगा 20 अगस्त का घेराव?