Thar ROXX STAR EDN (Source. Mahindra) 
ऑटोमोबाइल

अब थार बनेगी और भी रॉयल, Mahindra Thar ROXX का नया STAR EDN लॉन्च, जानिए कीमत और खास फीचर्स

Mahindra Thar Roxx Star Edn: Thar ROXX का नया और ज्यादा प्रीमियम अवतार STAR EDN लॉन्च कर दिया है। इस खास वेरिएंट की शुरुआती इंट्रोडक्टरी एक्स-शोरूम कीमत 16.85 लाख रुपये खी गई है।

सिमरन सिंह

Mahindra Thar Roxx Star Edition Price And Features: महिंद्रा एंड महिंद्रा ने भारतीय SUV बाजार में अपनी पॉपुलर Thar ROXX का नया और ज्यादा प्रीमियम अवतार STAR EDN लॉन्च कर दिया है। इस खास वेरिएंट की शुरुआती इंट्रोडक्टरी एक्स-शोरूम कीमत 16.85 लाख रुपये रखी गई है। कंपनी ने इसे उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश किया है, जो दमदार ऑफ-रोड SUV के साथ-साथ स्टाइल, लग्ज़री और एक्सक्लूसिव फील भी चाहते हैं। नई Thar ROXX STAR EDN में डिजाइन और फीचर्स को बेहतर बनाया गया है, जबकि इंजन और मैकेनिकल सेटअप पहले जैसा ही रखा गया है।

डिजाइन में दिखेगा प्रीमियम टच

Thar ROXX STAR EDN को ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए इसके एक्सटीरियर में कई बदलाव किए गए हैं। SUV में अब पियानो-ब्लैक फ्रंट ग्रिल और पियानो-ब्लैक अलॉय व्हील्स मिलते हैं, जो इसे ज्यादा मॉडर्न और दमदार लुक देते हैं। रंगों की बात करें तो यह वेरिएंट सिट्रीन येलो, टैंगो रेड, एवरेस्ट व्हाइट और स्टील्थ ब्लैक जैसे चार शानदार कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है।

इंटीरियर में मिलेगा लग्ज़री एहसास

Thar ROXX STAR EDN का केबिन पहले से ज्यादा प्रीमियम बनाया गया है। इसमें नई ऑल-ब्लैक लेदरेट सीटें दी गई हैं, जिन पर सुएड एक्सेंट नजर आता है। आगे की सीटें वेंटिलेटेड हैं, जिससे गर्मी में भी लंबी ड्राइव आरामदायक बनी रहती है। डैशबोर्ड और केबिन का ओवरऑल फील Thar के बाकी वेरिएंट्स के मुकाबले ज्यादा लग्ज़री लगता है।

इंजन और परफॉर्मेंस में कोई समझौता नहीं

मैकेनिकल तौर पर Thar ROXX STAR EDN में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें वही भरोसेमंद इंजन ऑप्शन्स मिलते हैं। पेट्रोल वेरिएंट में 2.0-लीटर TGDi mStallion इंजन दिया गया है, जो 130 kW की पावर और 380 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। डीजल वेरिएंट में 2.2-लीटर mHawk इंजन मिलता है, जो 128.6 kW की पावर और 400 Nm का टॉर्क देता है। सभी वेरिएंट्स रियर-व्हील-ड्राइव सेटअप के साथ आते हैं।

कीमत और फीचर्स जानकर हो जाएंगे खुश

कीमत की बात करें तो Thar ROXX STAR EDN का डीजल मैनुअल वेरिएंट 16.85 लाख रुपये में उपलब्ध है, जबकि डीजल ऑटोमैटिक की कीमत 18.35 लाख रुपये रखी गई है। पेट्रोल में सिर्फ ऑटोमैटिक वेरिएंट मिलता है, जिसकी कीमत 17.85 लाख रुपये है। फीचर्स में बड़ा टचस्क्रीन सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, Adrenox कनेक्टेड टेक्नोलॉजी, हार्मन कार्डन साउंड सिस्टम, क्रूज कंट्रोल और 360-डिग्री कैमरा जैसे मॉडर्न फीचर्स शामिल हैं।

सेफ्टी में भी दमदार

सेफ्टी के लिहाज से Thar ROXX STAR EDN में 6 एयरबैग, पार्किंग सेंसर और भारत NCAP के 5-स्टार स्टैंडर्ड्स के अनुसार डिजाइन दिया गया है, जो इसे परिवार के लिए भी सुरक्षित बनाता है।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान