Tesla Model Y की कितनी बिक्री हुई। (सौ. Tesla) 
ऑटोमोबाइल

Tesla Model Y की भारत में एंट्री, डेढ़ महीने में 600 से ज्यादा बुकिंग

Tesla India Launch: Elon Musk की इलेक्ट्रिक कार Tesla ने 1भारत में अपनी पहली कार लॉन्च की थी। लॉन्चिंग के साथ ही बुकिंग भी शुरू हुई और अब महज डेढ़ महीने में कंपनी को 600 से ज्यादा ऑर्डर करी थी।

सिमरन सिंह

Tesla Model Y Electric Car: Elon Musk की इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी Tesla ने 15 जुलाई को भारत में अपनी पहली कार लॉन्च की थी। लॉन्चिंग के साथ ही बुकिंग भी शुरू हुई और अब महज डेढ़ महीने में कंपनी को 600 से ज्यादा ऑर्डर मिल चुके हैं।

दिल्ली-मुंबई से होगी शुरुआत

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, टेस्ला ने मिड-जुलाई से भारत में बिक्री शुरू की और अब तक 600+ बुकिंग हासिल कर ली हैं। शुरुआती चरण में डिलीवरी दिल्ली, मुंबई और गुरुग्राम तक सीमित रहेगी। कंपनी ने मुंबई के बाद दूसरा शोरूम दिल्ली में खोला है और अब गुरुग्राम में भी शोरूम खोलने की तैयारी कर रही है। डिलीवरी की शुरुआत 2025 की तीसरी तिमाही (Q3 2025) से होगी।

बुकिंग और कीमत

Model Y की बुकिंग 22,000 रुपये में की जा सकती है, जो नॉन-रिफंडेबल है। टेस्ला ने भारत में Model Y को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया है।

  • स्टैंडर्ड वेरिएंट: 59.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)
  • लॉन्ग रेंज वेरिएंट: 67.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)

फीचर्स और टेक्नोलॉजी

  • Tesla Model Y को एडवांस टेक्नोलॉजी और हाई-एंड सेफ्टी फीचर्स के साथ पेश किया गया है।
  • इसमें ऑटो ब्रेकिंग सिस्टम है, जो इमरजेंसी में गाड़ी को अपने आप रोक देता है।
  • कोलिजन अवॉइडेंस अलार्म दिया गया है, जो आसपास के वाहनों को डिटेक्ट कर ड्राइवर को अलर्ट करता है।
  • कार में ऑटोपायलट और फुल सेल्फ-ड्राइविंग जैसी खूबियां मौजूद हैं, हालांकि भारत में इन्हें अभी मंजूरी नहीं मिली है।

स्पीड और चार्जिंग क्षमता

दोनों वेरिएंट्स 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार 6 सेकंड से भी कम समय में पकड़ सकते हैं। इसमें हाई-फास्ट चार्जिंग की सुविधा है, जिससे बैटरी केवल 15 मिनट में फुल चार्ज हो सकती है।

भारत के ईवी मार्केट में बड़ी उम्मीद

टेस्ला का भारत में आना न सिर्फ लग्जरी इलेक्ट्रिक कार मार्केट को मजबूती देगा, बल्कि घरेलू ईवी कंपनियों के लिए प्रतिस्पर्धा भी बढ़ाएगा। विशेषज्ञों का मानना है कि Tesla Model Y की लॉन्चिंग भारत के इलेक्ट्रिक व्हीकल सेक्टर के लिए एक गेम-चेंजर साबित हो सकती है।

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट

Election Commission SIR Row: ECs में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, किसने क्या कहा?

Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 25 सितंबर को ही खाते में आएगी सैलरी-पेंशन

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा