Tata Harrier की कीमत में आई कमी। (सौ. Tata) 
ऑटोमोबाइल

Tata Harrier और Hyundai Creta हुई सस्ती, ग्राहकों को मिल रहा बड़ा फायदा

5 Star SUV India: SUV सेगमेंट में नई GST दरों के लागू होने के बाद टाटा मोटर्स ने अपनी फ्लैगशिप SUV Tata Harrier की कीमतो को कम कर दिया है। जिसका फायदा ग्राहकों को होगा।

सिमरन सिंह

Cars Cheaper After GST: भारत में SUV सेगमेंट की डिमांड तेजी से बढ़ रही है और इसी बीच ऑटोमोबाइल कंपनियों ने ग्राहकों के लिए खुशखबरी दी है। नई GST दरों के लागू होने के बाद टाटा मोटर्स ने अपनी फ्लैगशिप SUV Tata Harrier की कीमतों में भारी कटौती कर दी है। कंपनी ने अलग-अलग वेरिएंट्स पर 81,000 रुपये से लेकर 1.39 लाख रुपये तक की छूट की घोषणा की है। इससे अब हैरियर पहले से ज्यादा किफायती हो गई है और यह सीधे तौर पर Hyundai Creta को टक्कर दे रही है।

दमदार इंजन और माइलेज

Tata Harrier में 2.0-लीटर का डीजल इंजन दिया गया है, जो 170bhp पावर और 350Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दोनों विकल्प उपलब्ध हैं। कंपनी का दावा है कि इसका मैनुअल वेरिएंट 16.80 kmpl और ऑटोमैटिक वेरिएंट 14.60 kmpl माइलेज देने में सक्षम है। परफॉर्मेंस और पावर के मामले में यह SUV अपने सेगमेंट की मजबूत दावेदार मानी जाती है।

सेफ्टी में 5-स्टार SUV

सुरक्षा फीचर्स की बात करें तो Tata Harrier को भारत एनसीएपी से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है। इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, 360-डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और ADAS (एडवांस ड्राइवर असिस्ट सिस्टम) जैसे हाई-टेक फीचर्स दिए गए हैं। इसे भारत की सबसे सुरक्षित SUVs में गिना जाता है।

प्रीमियम इंटीरियर और एडवांस टेक्नोलॉजी

Harrier का केबिन बेहद प्रीमियम और लग्जरी टच लिए हुए है। इसमें 12.3-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 10-स्पीकर साउंड सिस्टम, वेंटिलेटेड सीट्स और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स शामिल हैं। यह SUV लंबी यात्राओं और फैमिली राइड्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित होती है।

ह्यूंदै क्रेटा पर भी छूट

Hyundai Creta भी नई GST दरों के बाद सस्ती हो गई है। कंपनी 70,000 रुपये से लेकर 1.40 लाख रुपये तक की छूट दे रही है।

  • Creta 1.5 E वेरिएंट: कीमत 11.10 लाख से घटकर 10.72 लाख रुपये हो गई है (38,311 रुपये की बचत)।
  • 1.5 EX वेरिएंट: 12.32 लाख से घटकर 11.89 लाख रुपये (42,494 रुपये का फायदा)।
  • 1.5 EX (O): 12.97 लाख से घटकर 12.52 लाख रुपये (44,735 रुपये की बचत)।
  • 1.5 EX (O) IVT: 14.37 लाख से घटकर 13.87 लाख रुपये (49,563 रुपये की छूट)।

क्रेटा के फीचर्स

क्रेटा फीचर्स के मामले में भी किसी से कम नहीं है। इसमें 10.25-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, Bose साउंड सिस्टम, ब्लूलिंक कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, वायरलेस चार्जिंग और डुअल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स शामिल हैं।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला