Tata कि कार सस्ते में। Source. Gemini
ऑटोमोबाइल

Tata EV खरीदना हुआ आसान, 7.30 लाख रुपये तक सस्ती हुई कार की शुरुआती कीमत, देखें पूरी लिस्ट

Tata Electric Cars: इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान हैं तो आप बिना बैटरी के भी कार ले सकते है जो आपको कई लाख सस्ती पड़ सकती है। जिसमें Baas के तरीके का इस्तेमाल किया गया है।

सिमरन सिंह

Tata EV BaaS Price: इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं लेकिन बैटरी की वजह से बढ़ती शुरुआती कीमत बजट बिगाड़ रही है? तो बता दें कि टाटा मोटर्स ने ऐसे ग्राहकों के लिए बड़ा बदलाव किया है। जिसमें कंपनी ने अब अपने पूरे इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो में Battery-as-a-Service (BaaS) फाइनेंसिंग का विकल्प उपलब्ध करा दिया है। जिसका सीधा मतलब है कि अब ग्राहक कार और बैटरी को एक साथ फाइनेंस करने के बजाय दोनों के लिए अलग-अलग फाइनेंसिंग चुन सकते हैं।

इससे टाटा की EVs की शुरुआती कीमत कई लाख रुपये तक कम हो जाती है। इसमें खास बात यह है कि पहले BaaS की सुविधा सिर्फ पंच EV और टियागो EV में उपलब्ध थी लेकिन अब नेक्सॉन EV, कर्व EV, सिएरा EV और हैरियर EV भी इस लिस्ट में शामिल हो गई हैं।

क्या है Battery-as-a-Service स्कीम?

BaaS के बारे में बताए तो इसमें कार और बैटरी को दो अलग-अलग लोन अकाउंट के जरिए फाइनेंस किया जाता है। जिसमें कार के लिए सामान्य ऑटो लोन की तरह भुगतान करना होगा जबकि बैटरी का खर्च इस्तेमाल के हिसाब से तय होगा। यह लागत बैटरी की क्षमता, डाउन पेमेंट और लोन टेन्योर जैसे फैक्टर्स पर निर्भर कर सकती है। लेकिन इसमें चार्जिंग, मेंटेनेंस या रिपेयर का खर्च शामिल नहीं किया जा रहा है। साथ ही ग्राहक चाहें तो पारंपरिक तरीके से बैटरी सहित पूरी कार भी खरीद सकते हैं। जिसका सीधा मतलब है कि BaaS एक अतिरिक्त विकल्प है जो अनिवार्यता नहीं है।

किस Tata EV की कीमत कितनी कम हुई?

मॉडलबैटरीरेगुलर कीमतBaaS कीमतशुरुआती बचतबैटरी कॉस्ट
टियागो EV19 kWh₹6.99 लाख₹4.69 लाख₹2.30 लाख₹2.6/km
पंच EV30 kWh₹9.79 लाख₹6.59 लाख₹3.20 लाख₹2.6/km
नेक्सॉन EV45 kWh₹14.34 लाख₹8.99 लाख₹5.35 लाख₹4.4/km
कर्व EV55 kWh₹17.19 लाख₹10.99 लाख₹6.20 लाख₹5/km
सिएरा EV63 kWh₹18.79 लाख₹11.99 लाख₹6.80 लाख₹5.5/km
हैरियर EV65 kWh₹21.79 लाख₹14.49 लाख₹7.30 लाख₹5.9/km

हैरियर EV पर सबसे ज्यादा बचत

देखा जा रहा है कि BaaS के साथ हैरियर EV की शुरुआती कीमत 7.30 लाख रुपये कम होकर 14.49 लाख रुपये हो जाती है। इसके बाद सिएरा EV पर 6.80 लाख और कर्व EV पर 6.20 लाख रुपये की शुरुआती बचत मिलती है। वहीं नेक्सॉन EV की कीमत 5.35 लाख रुपये और पंच EV की 3.20 लाख रुपये तक कम हो जाती है। वहीं टियागो EV इस स्कीम में 4.69 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ उपलब्ध है जो इसकी 6.99 लाख रुपये की रेगुलर कीमत से 2.30 लाख रुपये कम है।

खरीदने से पहले समझें यह बात

BaaS से कार की शुरुआती कीमत जरूर घटती है लेकिन बैटरी के लिए प्रति किलोमीटर भुगतान करना होगा। इसलिए केवल एक्स-शोरूम कीमत देखकर फैसला करने के बजाय रोजाना चलने की दूरी और लंबे समय की कुल लागत को भी ध्यान में रखना जरूरी होगा। टाटा ने इस सुविधा के लिए कई फाइनेंसर के साथ साझेदारी की है।

बाघ और उदयगिरि गुफाओं को मिला UNESCO का साथ, भारत के 5 नए धरोहर स्थल अस्थायी सूची में शामिल

अंग्रेजों से हमने वोट का अधिकार छीना था, आज BJP लोकतंत्र को खोखला कर दिया; CWC की बैठक में खरगे ने रखी 5 मांगे

अरुणाचल में भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी हमला, असम राइफल्स का 1 जवान शहीद, 4 अन्य घायल

युद्ध अभ्यास 2026 की सफलता के बाद नई दिल्ली में बड़ी बैठक! भारतीय सेना प्रमुख और अमेरिकी जनरल के बीच अहम चर्चा

गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों पर बड़ा एक्शन! दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने किया अरेस्ट, जांच में जुटी टीम