

Renault Rafale Limited Edition: Renault ने अपनी फ्लैगशिप SUV Rafale का एक बेहद खास लिमिटेड एडिशन पेश किया है। बता दें कि कंपनी ने इसका नाम Rafale Hypnotic रखा है। इसे यूरोपियन मार्केट के लिए सिर्फ 1,500 यूनिट तक सीमित रखा जाएगा और हर SUV को अलग प्रोडक्शन नंबर दिया जाएगा। ऐसे में यह सिर्फ एक स्पेशल डिजाइन वाली SUV नहीं होगी बल्कि खरीदारों को एक लिमिटेड-प्रोडक्शन कार भी मिलेगी। फ्रांस में इसके ऑर्डर 1 अक्टूबर 2026 से शुरू होंगे जबकि पहली डिलीवरी साल के अंत तक होने की उम्मीद है।
Rafale Hypnotic को मौजूदा Hyper Hybrid E-Tech 4x4 300 hp Atelier Alpine वर्जन के आधार पर तैयार किया गया है। इसमें पेट्रोल इंजन के साथ तीन इलेक्ट्रिक मोटर्स मिलकर काम करती हैं। इस हाइब्रिड सिस्टम का कुल आउटपुट 300 HP है और SUV को ऑल-व्हील ड्राइव मिलता है।
Renault ने इसको लेकर बताया जा रहा है कि यह SUV पूरी तरह इलेक्ट्रिक मोड में 105 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है। यानी लिमिटेड एडिशन में सिर्फ कॉस्मेटिक बदलाव ही नहीं, बल्कि पावरफुल हाइब्रिड पावरट्रेन भी बरकरार रखा गया है।
Rafale Hypnotic को रेगुलर मॉडल से अलग पहचान देने के लिए कंपनी ने इसे डार्क थीम दी है। SUV में Satin Forest Black एक्सटीरियर पेंट मिलता है। इसके साथ ब्लैक ग्रिल, ग्लॉस-ब्लैक रूफ ट्रिम और रियर स्पॉयलर दिया गया है।
इसके अलावा इसमें 21-इंच सैटिन फिनिश अलॉय व्हील्स और ब्लैक ट्रीटमेंट वाला Atelier Alpine बैज मिलता है। कुल मिलाकर इसका डिजाइन रेगुलर Rafale की तुलना में ज्यादा स्पोर्टी और प्रीमियम नजर आता है।
SUV के अंदर ब्लैक Alcantara और टेक्सचर्ड फैब्रिक का इस्तेमाल किया गया है। सीटों पर ब्लू, व्हाइट और रेड स्टिचिंग दी गई है, जबकि Alpine का बैकलिट ‘A’ लोगो भी सीटों पर मिलता है। फीचर्स की बात करें तो इसमें सोलरबे ओपेसिफाइंग ग्लास रूफ, हेड-अप डिस्प्ले, हीटेड विंडस्क्रीन और Harman Kardon प्रीमियम ऑडियो सिस्टम शामिल हैं। साथ ही Renault का 4Control Advanced फोर-व्हील स्टीयरिंग, कैमरा-बेस्ड एडेप्टिव सस्पेंशन और Alpine इंजीनियरों की मदद से तैयार स्पोर्ट-ट्यून चेसिस भी मिलता है।
Rafale Hypnotic की सिर्फ 1,500 यूनिट तैयार की जाएंगी। हर SUV को अलग नंबर मिलेगा जिससे इसकी एक्सक्लूसिविटी और बढ़ जाती है। फ्रांस में बुकिंग 1 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी और डिलीवरी साल के अंत तक शुरू होने की योजना है। Renault इस लिमिटेड एडिशन को 2026 Paris Motor Show में भी प्रदर्शित करेगी।