Mini Duster Renault (Source. Renault ) 
ऑटोमोबाइल

छोटी SUV में फिर मचाएगी धूम, Renault ला रही है Mini Duster, Kiger से होगी पूरी तरह अलग

Renault Duster के डेब्यू के साथ ही कंपनी ने साफ संकेत दे दिया है कि वह अब भारतीय बाजार को हल्के में लेने के मूड में नहीं है। लंबे समय तक सीमित मॉडलों पर टिके रहने के बाद Renault ने कुछ किया है।

सिमरन सिंह

Compact SUV India: नई Renault Duster के डेब्यू के साथ ही कंपनी ने साफ संकेत दे दिया है कि वह अब भारतीय बाजार को हल्के में लेने के मूड में नहीं है। लंबे समय तक सीमित मॉडलों पर टिके रहने के बाद Renault ने अब अपनी रणनीति बदल दी है। कंपनी का लक्ष्य है कि वह भारत में अपना पोर्टफोलियो तेजी से बढ़ाए और हर साल कम से कम एक नया मॉडल बाजार में उतारे। इसी प्लान का अगला कदम मानी जा रही है Renault Mini Duster, जिसकी चर्चा ऑटो इंडस्ट्री में तेज हो गई है।

Mini Duster से Renault की बड़ी उम्मीदें

Renault पहले से ही सब-4 मीटर SUV सेगमेंट में Kiger बेच रही है, लेकिन इसके बावजूद कंपनी एक नई कॉम्पैक्ट SUV पर काम कर रही है। दरअसल, 2025 में बड़े अपडेट के बाद भी Kiger की बिक्री उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। इसकी औसत मासिक बिक्री करीब 1,000 से 1,200 यूनिट्स के आसपास ही रही। ऑटो एक्सपर्ट्स मानते हैं कि Kiger का कूपे-स्टाइल और क्रॉसओवर जैसा डिजाइन कई भारतीय ग्राहकों को पूरी तरह SUV जैसा एहसास नहीं देता। इसी कमी को दूर करने के लिए Mini Duster को ज्यादा सीधा, बॉक्सी और मजबूत SUV लुक के साथ लाया जा सकता है।

Kiger से कैसे होगी Mini Duster अलग

जहां Kiger का डिजाइन स्लोपिंग रूफ और स्पोर्टी स्टाइल पर फोकस करता है, वहीं Mini Duster में पुराने Duster की झलक देखने को मिल सकती है। इसका लुक ज्यादा मस्कुलर और रोड-प्रेजेंस वाला होने की उम्मीद है, जो उन ग्राहकों को पसंद आ सकता है जो "असली SUV" जैसी फील चाहते हैं। यही वजह है कि Renault अपने ही सेगमेंट में एक दूसरा विकल्प लाने की तैयारी में है।

डिजाइन और इंजन को लेकर क्या कहती हैं रिपोर्ट्स

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Mini Duster में एक दमदार और अपराइट डिजाइन दिया जा सकता है। इसमें बड़े व्हील्स, मजबूत बॉडी क्लैडिंग और ऊंचा स्टांस देखने को मिलेगा। इंजन की बात करें तो इसमें Kiger वाला 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल HR10 इंजन दिए जाने की संभावना है। यह इंजन मैनुअल और CVT गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ आ सकता है। हालांकि, फिलहाल कंपनी ने इसके नाम और फुल स्पेसिफिकेशन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

कब हो सकता है लॉन्च और किससे होगा मुकाबला

Mini Duster को Renault की आने वाली 7-सीटर Duster डेरिवेटिव के बाद लॉन्च किया जाएगा। ऐसे में इसका संभावित लॉन्च 2027 या 2028 के आसपास माना जा रहा है। भारत में कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट सबसे तेजी से बढ़ रहा है, जहां सही कीमत, मजबूत डिजाइन और भरोसेमंद ब्रैंड बड़ी भूमिका निभाते हैं। Renault के टॉप मैनेजमेंट का भी मानना है कि इस सेगमेंट में दूसरा मॉडल उतारना कंपनी के लिए एक स्मार्ट और जरूरी कदम साबित हो सकता है।

कंगना के बयान से भड़के रामदेव! बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, रामदेव का योगदान देश जानता है

मौत के बाद भी नहीं मिल सका परिवार! पिता का गांव तो मां-बेटे का शहर में अंतिम संस्कार, क्या थी सुसाइड की वजह?

आरक्षण कोई खैरात नहीं...जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच बरसे चिराग पासवान और मायावती, बताया संवैधानिक अधिकार

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IAS अफसरों के तबादले; DDC-SDO समेत बदले कई पद, देखें पूरी लिस्ट

Explainer: क्या है CAPF एक्ट 2026, सरकार के खिलाफ क्यों मोर्चा खोल रहे अर्धसैनिक बल? जानें सभी सवालों का जवाब