Spinny का कारोबार का दायरा। Source. gemini
ऑटोमोबाइल

Spinny की Nissan, MG और Tesla से बड़ी पार्टनरशिप, पुरानी कार बेचने से लेकर EV खरीदने तक, ग्राहकों को फायदे

Spinny Car Exchange: ऑनलाइन कार खरीदने-बेचने वाले प्लेटफॉर्म Spinny ने अपने कारोबार का दायरा बढ़ाने के लिए Nissan Motor India, JSW MG Motor India और Tesla के साथ साझेदारी कर ली है।

सिमरन सिंह

Spinny Tesla Exchange: ऑनलाइन कार खरीदने-बेचने वाले प्लेटफॉर्म Spinny ने अपने कारोबार का दायरा बढ़ाने के लिए Nissan Motor India, JSW MG Motor India और Tesla के साथ साझेदारी कर ली है। बता दें कि इस पार्टनरशिप के जरिए कंपनी नई और पुरानी कारों के साथ पेट्रोल-डीजल और इलेक्ट्रिक वाहनों के बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी कर रहा है। वहीं इसमें खास बात यह है कि ग्राहकों को पुरानी कार बेचने, एक्सचेंज करने और सर्टिफाइड यूज्ड कार खरीदने के लिए एक ही प्लेटफॉर्म पर कई सुविधाएं मिलने वाली है।

Nissan कार खरीदने पर 75,000 रुपए तक का फायदा

जानकारी में सामने आ रह है कि Nissan के साथ साझेदारी के तहत Spinny ने नया एक्सचेंज प्रोग्राम शुरू किया है। जिसमें नई Nissan कार खरीदने वाले ग्राहक अपनी पुरानी कार Spinny के जरिए जांच और एक्सचेंज करा सकते है। वहीं कंपनी इसको लेकर बताती है कि पूरी प्रक्रिया करीब 55 मिनट में पूरी हो सकती है और ग्राहकों को 75,000 रुपए तक का फायदा भी मिल सकता है।

बता दें कि Spinny की ओर से जारी किया गया बायंग लेटर कार एक्सचेंज के प्रमाण के तौर पर भी स्वीकार किया जाएगा। Nissan के मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ वत्सा ने इसको लेकर बताया है कि इस साझेदारी का उद्देश्य एक्सचेंज प्रक्रिया को मजबूत करने के साथ ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाना है।

Tesla खरीदने वालों के लिए भी आसान होगा एक्सचेंज

Spinny अब Tesla के Switch & Save प्रोग्राम के तहत पसंदीदा एक्सचेंज पार्टनर बन गया है। वहीं इसका फायदा उन ग्राहकों को मिलने वाला है जो अपनी पुरानी पेट्रोल या डीजल कार बेचकर नई Tesla खरीदना चाहते हैं। इस सुविधा में Tesla Model Y Rear-Wheel Drive भी शामिल है। जिसका सीधा मतलब है कि ग्राहक अपनी मौजूदा कार के एक्सचेंज से मिलने वाली राशि का इस्तेमाल नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने के दौरान कर सकते हैं जिससे पूरी प्रक्रिया ज्यादा आसान हो सकती है।

पुरानी MG EV पर बैटरी हेल्थ सर्टिफिकेट

JSW MG Motor India के साथ साझेदारी का फोकस यूज्ड इलेक्ट्रिक कार बाजार पर है। इसके तहत MG Comet EV, MG Windsor EV और MG ZS EV जैसी कारें शामिल हैं। Spinny से सर्टिफाइड पुरानी MG EV खरीदने वालों को बैटरी हेल्थ की जांच और सर्टिफिकेट मिलेगा। साथ ही वारंटी, फिक्स्ड प्राइसिंग और 5-डे मनी बैक गारंटी जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। वहीं कंपनी इन कारों को अपने सेंटर पर 200-पॉइं ट जांच, जरूरी रिपेयर और रीफर्बिशमेंट के बाद बिक्री के लिए तैयार करेगी। कुछ कारों पर 3 साल तक की वारंटी भी दी जाती है।

EV बेचने वालों की भी होगी बैटरी जांच

वहीं पुरानी EV बेचने वाले ग्राहकों की बैटरी हेल्थ का आकलन और सर्टिफिकेशन भी किया जाएगा। जिससे कार की वास्तविक स्थिति और संभावित कीमत समझने में मदद मिलेगी। वही यह सुविधा दिल्ली-NCR समेत बेंगलुरु, मुंबई, पुणे, हैदराबाद, चेन्नई, जयपुर और कई अन्य शहरों में उपलब्ध है। इसको लेकर JSW MG Motor India के चीफ कमर्शियल ऑफिसर विनय रैना ने कहा कि जैसे-जैसे भारत में EV का इस्तेमाल बढ़ेगा वैसे-वैसे भरोसेमंद पुरानी इलेक्ट्रिक कारों का बाजार भी आगे बढ़ता जाएगा।

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन