Women Car in India: शहरों में महिलाएं कार तो शोक से चलाते है लेकिन भरी ट्रैफिक और तंग पार्किंग उनके लिए नई चुनौती बन कर खड़ी हो जाती है। जिसको देखते हुए छोटी, आसानी से हैंडल होने वाली और सुरक्षित कार महिलाओं के लिए काफी सुविधाजनक साबित हो सकती है। जिसमें अच्छी विजिबिलिटी, हल्का स्टीयरिंग, कॉम्पैक्ट साइज और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन जैसी खूबियां रोजाना ड्राइविंग को ज्यादा आरामदायक बना देती हैं। वहीं भारतीय बाजार में कई ऐसे मॉडल मौजूद हैं जो इन जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अच्छे विकल्प के तौर पर सामने आ रहे है।
Tata Punch के बारे में बताए तो यह उन लोगों के लिए खास विकल्प है जिन्हें छोटी कार के साथ ऊंची ड्राइविंग पोजिशन पसंद है। इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन शहर में आसानी से घूमने और पार्क करने में मदद करता है। वहीं इसे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग के लिए भी जाना जाता है। जिसकी शुरुआती कीमत करीब 6 लाख के आसपास बताई जाती है।
Maruti Suzuki Baleno को एक प्रीमियम हैचबैक के तौर पर देखा जा रहा है जिसमें पर्याप्त स्पेस और ऑल-राउंड विजिबिलिटी मिलती है। वहीं इसमें शहर में बार-बार गियर बदलने की परेशानी से बचने के लिए इसके ऑटोमैटिक विकल्प भी उपयोगी हो सकते हैं। इसकी शुरुआती कीमत करीब 6.66 लाख रखी गई है।
Hyundai Grand i10 Nios को लेकर बताया जाता है कि यह एक छोटा आकार और आसान हैंडलिंग वाला डिजाइन है, जिसे भीड़भाड़ वाले इलाकों के लिए उपयोगी माना जाता है। जो तंग जगहों में पार्किंग करना भी काफी हद तक आसान बना देता है। जिसकी शुरुआती कीमत करीब 5.55 लाख बताई गई है। वहीं MG Comet EV बेहद कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार है। जिसका छोटा फुटप्रिंट संकरी गलियों और छोटे पार्किंग स्पॉट में खास फायदा देता है। जिसकी शुरुआती कीमत करीब 6.41 लाख रखी गई है।
Maruti Suzuki Alto K10 एक कम बजट में छोटी और किफायती कार का अच्छा विकल्प है। जिसका हल्का स्टीयरिंग शहर में ड्राइविंग को आसान बनाता है और इसकी शुरुआती कीमत करीब 3.70 लाख बताई जाती है।
ऐसे में कार खरीदते समय सिर्फ कीमत और माइलेज पर ध्यान देना काफी नहीं होता है। इसमें आपको ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, सीट और स्टीयरिंग एडजस्टमेंट, बेहतर विजिबिलिटी, रियर पार्किंग सेंसर, कैमरा और पर्याप्त एयरबैग जैसे फीचर्स पर भी ध्यान देना चाहिए। वहीं खासकर सेफ्टी रेटिंग और कार की बिल्ड क्वालिटी को प्राथमिकता देना लंबे समय में ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।