skoda kylaq cng suv में क्या कुछ है खास। (सौ. Skoda) 
ऑटोमोबाइल

अब Skoda ला रही है CNG SUV, मिलेगी स्टाइल भी और माइलेज भी – जानिए पूरी डिटेल

पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों से परेशान Skoda India अब जल्द ही अपनी पहली CNG SUV लॉन्च करने की तैयारी में है। इस SUV का नाम Skoda Kyalq CNG हो सकता है।

सिमरन सिंह

पेट्रोल और डीजल के लगातार बढ़ते दामों से परेशान कार खरीदारों के लिए राहत भरी खबर है। Skoda India अब जल्द ही अपनी पहली CNG SUV लॉन्च करने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि इस SUV का नाम Skoda Kyalq CNG हो सकता है। यह गाड़ी उन लोगों के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन होगी जो स्टाइल, पावर और माइलेज का बेहतरीन कॉम्बिनेशन चाहते हैं।

बढ़ती CNG डिमांड के बीच स्कोडा की एंट्री

भारत में CNG गाड़ियों की मांग पिछले कुछ वर्षों में तेज़ी से बढ़ी है। कम ईंधन खर्च और पर्यावरण के प्रति बढ़ती जागरूकता के चलते लोग अब पेट्रोल-डीजल से हटकर CNG विकल्प को प्राथमिकता देने लगे हैं। ऐसे में स्कोडा इंडिया अब इस सेगमेंट में कदम रखने जा रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी अपनी पहली CNG SUV के तौर पर Kyalq को पेश करेगी।

ब्रांड डायरेक्टर ने दिए संकेत

स्कोडा इंडिया के ब्रांड डायरेक्टर आशीष गुप्ता ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया – “कंपनी फिलहाल CNG वर्जन को लेकर गंभीरता से विचार कर रही है और हम ये जांच कर रहे हैं कि हमारे टर्बो पेट्रोल इंजन CNG के साथ अच्छी परफॉर्मेंस दे सकते हैं या नहीं।” यानी तकनीकी स्तर पर परीक्षण जारी है और एक बार मंजूरी मिलते ही इस SUV की लॉन्चिंग की तैयारी शुरू हो जाएगी।

इंजन और पावर – क्या होगा खास?

इस SUV में 1.0 लीटर TSI टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है जो कि रेगुलर मॉडल में भी मौजूद है। यह इंजन 116PS की पावर और 178Nm का टॉर्क जनरेट करता है। CNG वर्जन में पावर थोड़ा कम हो सकता है, लेकिन माइलेज ज़रूर पहले से ज़्यादा मिलेगा। साथ ही, 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स की सुविधा इसे बजट फ्रेंडली बनाएगी।

क्या Nexon CNG को मिलेगी टक्कर?

अगर स्कोडा Kyalq CNG लॉन्च होती है, तो यह भारत की दूसरी टर्बो पेट्रोल-CNG SUV होगी, जो Tata Nexon CNG को सीधी टक्कर देगी। जो ग्राहक EV या डीजल गाड़ियों से दूरी बनाना चाहते हैं और स्टाइल व परफॉर्मेंस के साथ माइलेज भी चाहते हैं, उनके लिए यह SUV एक शानदार विकल्प बन सकती है।

कब तक होगी लॉन्च?

हालांकि स्कोडा ने आधिकारिक लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार 2025 के अंत या 2026 की शुरुआत में Kyalq CNG भारतीय बाजार में दस्तक दे सकती है।

Vote Bachao Desh Bachao: ठाणे के कांग्रेस सम्मेलन में पहुंचीं MLA शिखा बराला, 1 को दिल्ली में जुटेंगे लोग

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

28 MLC सीटों पर बैलेट पेपर से हुए चुनाव, PM मोदी बोले- अंदाजा लगाइए कांग्रेस को कितनी सीटें मिलीं?

SIR पर सुप्रीम कोर्ट के तीखे सवाल, 43 लाख मतदाताओं का क्या होगा? Form-6 पर ECI से मांगा जवाब

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG