Simple Wave EV Scooter जल्द होगी लॉन्च। Source. gemini
ऑटोमोबाइल

Simple Wave EV Scooter: 2 सितंबर को लॉन्च होगा नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, Chetak और Ather Rizta की बढ़ेगी टेंशन

Electric Scooter 2026: इलेक्ट्रिक स्कूटरों को लेकर लोगों की सोच पिछले कुछ सालों में तेजी से बदली है। जहां पहले EV को लेकर रेंज और भरोसे की चिंता रहती थी अब बैटरी, चार्जिंग और नए मॉडल्स लोग देखते है।

सिमरन सिंह

Simple Wave EV Scooter: भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटरों को लेकर लोगों की सोच पिछले कुछ सालों में तेजी से बदली है। जहां पहले EV को लेकर रेंज और भरोसे की चिंता रहती थी वहीं अब बेहतर बैटरी, बढ़ती चार्जिंग सुविधा और नए मॉडल्स ने बाजार को काफी बदल दिया है। इसी बीच बेंगलुरु की इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी Simple Energy ने फैमिली स्कूटर सेगमेंट में बड़ा दांव खेलने की तैयारी कर ली है। बता दें कि कंपनी 2 सितंबर 2026 को अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Simple Wave पेश करने वाली है। इस नए मॉडल की सीधी टक्कर पहले से फेमस Bajaj Chetak, Ather Rizta और TVS iQube जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटरों से हो सकती है।

फैमिली और डेली कम्यूट के लिए खास डिजाइन

Simple Wave के बारे में बताए तो इसको कंपनी ने रोजाना इस्तेमाल और फैमिली जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया है। जिसकी टेस्टिंग के दौरान सामने आई तस्वीरों और झलकियों से पता चलता है कि इसमें चौड़ी सिंगल-पीस सीट मिल सकती है जिस पर दो लोग आराम से बैठ सकेंगे। वहीं स्कूटर में एप्रन-माउंटेड LED हेडलैंप के साथ छोटे फ्रंट स्टोरेज स्पेस और बड़ा अंडर-सीट बूट मिलने की उम्मीद है। यानी बच्चों को स्कूल छोड़ने, ऑफिस जाने या रोजमर्रा की खरीदारी के लिए इसका प्रैक्टिकल डिजाइन काफी काम आ सकता है।

180 KM तक की रेंज का दावा?

Simple Energy अपनी रेंज टेक्नोलॉजी के लिए जानी जाती है और नए Wave से भी कंपनी को काफी उम्मीदें हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि स्कूटर करीब 110cc पेट्रोल स्कूटर के बराबर पावर डिलीवरी दे सकता है और फुल चार्ज पर 150 से 180 किलोमीटर तक की रियल-वर्ल्ड रेंज मिलने की संभावना है। इसके फ्रंट में टेलीस्कोपिक सस्पेंशन और डिस्क ब्रेक दिए जाने की उम्मीद है जिससे शहर के साथ खराब सड़कों पर भी बेहतर कंट्रोल मिल सकता है।

फीचर्स में भी नहीं होगी कमी

बता दें कि Simple Wave में बड़ा TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिल सकता है। इसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और नेविगेशन सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। राइडर स्क्रीन पर बैटरी स्टेटस, राइडिंग जानकारी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन देख सकेंगे। इसके अलावा USB पोर्ट और पोर्टेबल चार्जिंग सॉकेट जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं जो रोजाना इस्तेमाल में काफी उपयोगी होंगे।

Chetak और Rizta को कैसे देगा टक्कर?

Simple Wave के सामने सबसे बड़ी चुनौती पहले से मजबूत पकड़ बना चुके मॉडल्स की होगी। Chetak अपने प्रीमियम डिजाइन और ब्रांड वैल्यू के लिए जाना जाता है जबकि Ather Rizta फैमिली सेगमेंट में खास पहचान बना चुका है। ऐसे में Simple Energy के लिए कीमत सबसे बड़ा हथियार बन सकती है। रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया है कि Wave की अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत 1.10 लाख से 1.25 लाख रुपये के बीच हो सकती है। अगर कंपनी इस कीमत में दमदार रेंज और अच्छे फीचर्स देती है तो EV बाजार में मुकाबला निश्चित तौर पर और दिलचस्प हो जाएगा।

इनके PDA का P पिछड़ा से पंडित हो गया…एक दिन पाकिस्तान कर देंगे, CM योगी बोले- गिरगिट की तरह रंग बदलती है सपा

FIR दर्ज होते ही राहुल गांधी ने खत्म किया धरना, बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम

झारखंड में भर्ती घोटाले पर देवेंद्र महतो का बड़ा ऐलान, 24 अगस्त से ‘भर्ती सुधार यात्रा’, सरकार को दी चेतावनी

PM तारिक रहमान के भारत दौरे पर बढ़ा सस्पेंस, राष्ट्रपति भवन ने ‘चेंज ऑफ गार्ड’ रद्द करने का फैसला लिया वापस

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: पुलिस ने मानी धरने पर बैठे राहुल गांधी की मांग, पेलेट गन केस में दर्ज हो रही FIR