TVS Radeon (Source. TVS) 
ऑटोमोबाइल

कम बजट वालों के लिए झटका या राहत? TVS Radeon की नई कीमतें हुईं जारी

Bike Price Hike: TVS Motor Company ने अपनी लोकप्रिय 110cc कम्यूटर बाइक TVS Radeon की कीमतों में हल्का सा इजाफा किया है। कंपनी ने इसके सभी वेरिएंट्स के दाम बढ़ोतरी को बेहद सीमित रखा है।

सिमरन सिंह

TVS Radeon Price Increase: देश की जानी-मानी टू-व्हीलर कंपनी TVS Motor Company ने अपनी लोकप्रिय 110cc कम्यूटर बाइक TVS Radeon की कीमतों में हल्का सा इजाफा किया है। कंपनी ने इसके सभी वेरिएंट्स के दाम ₹300 बढ़ाए हैं। जहां एक ओर कच्चे माल की बढ़ती लागत और महंगाई के चलते कई ऑटो कंपनियां भारी कीमत बढ़ोतरी कर रही हैं, वहीं TVS ने इस बढ़ोतरी को बेहद सीमित रखा है, ताकि मिडिल और लोअर मिडिल क्लास खरीदारों की जेब पर ज्यादा असर न पड़े।

नई कीमतें क्या हो गई हैं?

कीमत बढ़ने के बाद अब TVS Radeon की एक्स-शोरूम कीमत ₹55,400 से शुरू होकर ₹78,200 तक पहुंच गई है। इससे पहले यह बाइक ₹55,100 से ₹77,900 के बीच उपलब्ध थी। कंपनी को भरोसा है कि सिर्फ ₹300 की यह मामूली बढ़ोतरी ग्राहकों के खरीदने के फैसले को नहीं बदलेगी, क्योंकि Radeon आज भी अपने सेगमेंट की सबसे किफायती और वैल्यू-फॉर-मनी बाइक्स में गिनी जाती है।

वेरिएंट के हिसाब से नई कीमतें

अगर अलग-अलग वेरिएंट्स की बात करें, तो सबसे सस्ता 'ऑल ब्लैक एडिशन' अब ₹55,400 में मिलेगा। वहीं 'बेस एडिशन' की नई कीमत ₹61,900 तय की गई है। डिजिटल फीचर्स पसंद करने वालों के लिए 'डिजी ड्रम' वेरिएंट अब ₹74,500 में उपलब्ध है। इसके अलावा, टॉप मॉडल 'डिजी डिस्क' वेरिएंट की कीमत ₹78,200 (एक्स-शोरूम) हो गई है।

फीचर्स और माइलेज में अब भी दम

TVS Radeon अपने मजबूत बिल्ड क्वालिटी और आरामदायक राइड के लिए जानी जाती है। इसमें 110cc का भरोसेमंद इंजन मिलता है, जो अच्छा माइलेज देने में सक्षम है। लंबी और कंफर्टेबल सीट, क्रोम फिनिश, डिजिटल कंसोल और मजबूत सस्पेंशन इसे रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए बेहतरीन बनाते हैं। कम खर्च में टिकाऊ बाइक चाहने वालों के लिए यह आज भी एक स्मार्ट विकल्प है।

बाजार में किनसे है मुकाबला?

कीमत बढ़ने के बावजूद TVS Radeon का मुकाबला Bajaj Platina, Hero HF Deluxe और Honda की कम्यूटर बाइक्स से बना रहेगा। खास बात यह है कि कंपनी ने सभी वेरिएंट्स पर समान ₹300 की बढ़ोतरी की है, जिससे किसी एक मॉडल पर अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ा। बजट सेगमेंट में अपनी पकड़ बनाए रखने के लिए TVS का यह कदम काफी संतुलित माना जा रहा है।

राष्ट्रीय टीम में एंट्री के सिर्फ 37 दिन बाद प्रमोशन; जानिए आशीष अग्रवाल को भाजपा ने क्यों सौंपी बड़ी कमान

NEET पेपर लीक केस: लातूर के शिक्षक मोटेगांवकर को बड़ा झटका, बेटे आदित्य की उम्मीदवारी रद्द, 2 साल का लगा बैन

आयुष्मान भारत योजना: गरीबों के लिए बड़ा सहारा, लेकिन सिस्टम की खामियां अब भी चुनौतीपूर्ण

Election Commission SIR Row LIVE: चुनाव आयोग में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग

PM मोदी की चिंतन बैठक के बाद बदलेगी कैबिनेट? मंत्रियों की रेटिंग से तय होगा किसकी छुट्टी!