2026 में कार खरीदने का प्लान है? नई-नई गाड़ियां और बड़े अपडेट मिडिल क्लास के लिए खुशखबरी

Car Launch 2026: अगर आप भी कमाई के हिसाब से एक नई, भरोसेमंद और फीचर्स से भरपूर कार लेने का सपना देख रहे हैं, तो आने वाला साल आपके लिए कई शानदार विकल्प लेकर आएगा।
Planning to buy a car in 2026 New car models and major updates
Mahindra Scorpio N facelift (Source. Mahundra)
Published on
Updated on

Upcoming Cars India: 2026 भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए बेहद खास साल साबित होने वाला है। अगर आप भी कमाई के हिसाब से एक नई, भरोसेमंद और फीचर्स से भरपूर कार लेने का सपना देख रहे हैं, तो आने वाला साल आपके लिए कई शानदार विकल्प लेकर आएगा। देश की बड़ी कार कंपनियां पेट्रोल, हाइब्रिड, इलेक्ट्रिक, CNG और फ्लेक्स-फ्यूल सेगमेंट में नई कारों के साथ-साथ अपनी पॉपुलर गाड़ियों को मिड-लाइफ फेसलिफ्ट देने की तैयारी में हैं। इस लिस्ट में महिंद्रा स्कॉर्पियो N, हुंडई वर्ना, एक्सटर, स्कोडा कुशाक और मारुति ब्रेजा जैसी भरोसेमंद गाड़ियां शामिल हैं।

टाटा पंच EV: सस्ती इलेक्ट्रिक कार में बड़ा अपग्रेड

टाटा मोटर्स जल्द ही अपडेटेड पंच EV लॉन्च करने वाली है। उम्मीद है कि इसमें नेक्सॉन EV वाला 45 kWh बैटरी पैक दिया जाएगा, जिससे यह कार फुल चार्ज पर 450 किमी से ज्यादा की रेंज दे सकती है। साथ ही 25 kWh और 35 kWh बैटरी ऑप्शन भी पहले की तरह उपलब्ध रहेंगे। नए मॉडल में बड़ा टचस्क्रीन, प्रीमियम साउंड सिस्टम, नई सीट फैब्रिक और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिलने की संभावना है, जो इसे मिडिल क्लास फैमिली के लिए और आकर्षक बनाएंगे।

महिंद्रा स्कॉर्पियो N फेसलिफ्ट: पहले से ज्यादा दमदार

महिंद्रा की पॉपुलर SUV स्कॉर्पियो N का फेसलिफ्ट मॉडल 2026 में लॉन्च हो सकता है। यह गाड़ी इस वक्त फाइनल टेस्टिंग फेज में है। नए मॉडल में फ्रंट डिजाइन में बड़ा बदलाव, बड़ा टचस्क्रीन, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और पैनोरमिक सनरूफ जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

स्कोडा कुशाक और स्लाविया: स्टाइल और टेक्नोलॉजी का नया कॉम्बो

स्कोडा मार्च 2026 में कुशाक फेसलिफ्ट लॉन्च करेगी, जिसके बाद अपडेटेड स्लाविया भी आएगी। इंजन ऑप्शन पहले जैसे रहेंगे, लेकिन नया 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स, नए कलर ऑप्शन, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स जोड़े जाएंगे।

हुंडई वर्ना और एक्सटर: डिजाइन में बड़ा बदलाव

हुंडई ने एक्सटर और वर्ना फेसलिफ्ट की टेस्टिंग शुरू कर दी है। 2026 वर्ना में नई ग्लोबल डिजाइन लैंग्वेज, नया फ्रंट लुक, बेहतर इंटीरियर क्वालिटी और कई नए फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

मारुति ब्रेजा: भरोसे का नाम, नए फीचर्स के साथ

मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट में हल्के डिजाइन बदलाव के साथ लेवल-2 ADAS, बेहतर सेफ्टी और अंडरबॉडी CNG टैंक कॉन्फिगरेशन मिलने की चर्चा है। इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल और CNG इंजन पहले की तरह उपलब्ध रहेंगे।

ध्यान दें

2026 उन लोगों के लिए सुनहरा मौका है जो बजट में सेफ, फीचर-लोडेड और भरोसेमंद कार खरीदना चाहते हैं। नए अपडेट्स के साथ मिडिल क्लास का कार सपना पहले से ज्यादा आसान होता नजर आ रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com