Highlight:
Royal Enfield ने नई इलेक्ट्रिक बाइक Flying Flea S6 से पर्दा उठा दिया है।
कंपनी इसे 2027 की शुरुआत में भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करेगी।
कंपनी ने Shotgun 650 का एक खास लिमिटेड एडिशन भी पेश किया है।
Shotgun 650 Limited Edition: Royal Enfield के इलेक्ट्रिक ब्रैंड Flying Flea ने अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक Flying Flea S6 से पर्दा उठा दिया है। बता दें कि यह एक लाइटवेट इलेक्ट्रिक स्क्रैम्बलर है जिसे खासतौर पर खराब सड़कों, कच्चे रास्तों और ऑफ-रोड राइडिंग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। साथ ही कंपनी इसे 2027 की शुरुआत में भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।
Flying Flea S6 के बारे में बताए तो ब्रैंड की पहली इलेक्ट्रिक बाइक C6 के प्लेटफॉर्म पर आधारित है लेकिन इसका डिजाइन और सेटअप अलग रखा गया है। इसके अलावा कंपनी ने Shotgun 650 का एक खास लिमिटेड एडिशन भी पेश किया है जिसे कस्टम बाइक डिजाइन ब्रैंड Deus Ex Machina के साथ मिलकर तैयार किया गया है।
Flying Flea S6 का लुक देखे तो इसको पारंपरिक स्क्रैम्बलर बाइक्स से प्रेरित रखा गया है। साथ ही इसमें आगे बड़ा और पीछे छोटा वायर-स्पोक व्हील दिया गया है। जिसमें दोनों पहियों पर ब्लॉक-पैटर्न टायर मिलते हैं जो कच्चे और पथरीले रास्तों पर बेहतर ग्रिप देने के लिए डिजाइन किए गए हैं। वहीं इसके फ्रंट में गोल्ड फिनिश वाले USD फोर्क्स और हाई-माउंटेड येलो मडगार्ड मिलता है। फ्लैट एंड्यूरो-स्टाइल सीट और खुला हुआ नीला फ्रेम इसे अलग पहचान देते हैं। वहीं बाइक में डार्क येलो और लाइटनिंग ग्रे कलर ऑप्शन भी ग्राहकों को मिल रहे है।
Flying Flea S6 में बैटरी को बाइक के बीच में एक बड़े रिब्ड केस के अंदर रखा गया है। इलेक्ट्रिक मोटर को चेसिस के निचले हिस्से में फिट किया गया है। इसमें पावर ट्रांसफर के लिए चेन ड्राइव सिस्टम दिया गया है।
वहीं कंपनी ने बाइक में कम बॉडीवर्क और एक्सपोज्ड सबफ्रेम का इस्तेमाल किया है। इसका मकसद वजन को कम रखते हुए ऑफ-रोडिंग के दौरान बाइक को संभालना आसान बनाना है। लेकिन कंपनी ने अभी इसकी बैटरी क्षमता, मोटर पावर, टॉप स्पीड और रेंज जैसे आंकड़ों का खुलासा नहीं किया है।
टेक्नोलॉजी की बात करें तो Flying Flea S6 में हैंडलबार के ऊपर गोल कलर टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है। यह Fleaware.OS पर काम करता है जो बाइक की स्पीड, बैटरी चार्ज और बची हुई रेंज जैसी जरूरी जानकारी दिखाएगा।
इसमें सामान्य राइडिंग मोड्स के अलावा खास ऑफ-रोड मोड भी मिलेगा। इसके साथ कई इलेक्ट्रॉनिक राइडर एड्स दिए जाएंगे जो अलग-अलग रास्तों पर बाइक को कंट्रोल करने में मदद करेंगे। कंपनी इसको लेकर बताती है कि इस बाइक को 2027 की गर्मियों में लॉन्च किया जाएगा। जिसमें इसकी कीमत और पूरी तकनीकी जानकारी अभी सामने आने में समय लगेंगा।
Royal Enfield ने EICMA 2026 में Shotgun 650 का Son of a Gun लिमिटेड एडिशन भी पेश किया है। इसे मशहूर कस्टम बाइक ब्रैंड Deus Ex Machina के साथ मिलकर तैयार किया गया है। साथ ही इस बाइक में रेड, क्रीम और गोल्ड कलर स्कीम, खास टैंक ग्राफिक्स, ब्राउन लेदर सीट और अलग डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स मिलते हैं। वहीं कंपनी दुनिया भर में इसकी सिर्फ 100 यूनिट बनाएगी। जिसकी खास बात यह है कि हर बाइक के साथ Royal Enfield x Deus की लिमिटेड एडिशन स्वेनियर जैकेट भी मिलेगी। जिसमें इन बाइक्स की बिक्री 2027 में होने वाली है।