पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से हैं परेशान? ये 4 Strong Hybrid SUV देती हैं 29kmpl तक का माइलेज

Hybrid Cars in India: Strong Hybrid कारें आपके लिए आज के समय में एक अच्छा विकल्प हो सकती हैं। भारतीय बाजार में अब Renault से लेकर Maruti और Toyota तक कई कंपनियां स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड SUV बेच रही हैं।
Troubled by rising petrol prices 4 strong hybrid SUVs 29 kmpl
इस लिस्ट में 45 SUV का नाम है।Source. Navbharat Desk
Published on: 
Updated on: 

Highlight:

  • Strong Hybrid कार लोगों की पसंद बनती जा रही है।

  • Renault से लेकर Maruti और Toyota तक कंपनियां स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड SUV बेच रही हैं।

  • इन SUV की कीमत 16 लाख से शुरु हो रही है।

Best Strong Hybrid SUV India: पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच अगर आप नई SUV खरीदने की योजना बना रहे हैं तो Strong Hybrid कारें आपके लिए एक विकल्प हो सकती हैं। इसमें गाड़ियों में पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर भी मिलती है जिससे खासकर शहर में ड्राइविंग के दौरान पेट्रोल की खपत कम करने में मदद मिलती है। वहीं भारतीय बाजार में अब Renault से लेकर Maruti और Toyota तक कई कंपनियां स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड SUV बेच रही हैं। इनमें 29kmpl तक का दावा किया गया माइलेज मिलता है।

लेकिन इनकी शुरुआती कीमत सामान्य पेट्रोल मॉडल के मुकाबले ज्यादा होती है। इसलिए खरीदने से पहले कीमत, माइलेज और अपने रोजाना के ड्राइविंग पैटर्न को समझना जरूरी है। ऐसे में आइए जानते हैं ऐसी चार SUV के बारे में।

1. Renault Duster Strong Hybrid

नई Renault Duster Strong Hybrid की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 16.99 लाख रुपये है जबकि इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 19.49 लाख रुपये है। इसमें 1.8-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर और 1.4kWh की बैटरी मिलती है। इसका संयुक्त पावर आउटपुट 160PS है। कंपनी 29kmpl माइलेज का दावा करती है। इसमें 10.1-इंच टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

Renault Duster Strong Hybrid में क्या खास।
Renault Duster Strong Hybrid में क्या खास।Source. Renault Duster

2. Maruti Suzuki Victoris Strong Hybrid

Maruti Suzuki Victoris के स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट की शुरुआती कीमत 16.42 लाख रुपये है। इसके टॉप हाइब्रिड वेरिएंट की कीमत करीब 19.99 लाख रुपये है। इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर के साथ e-CVT गियरबॉक्स मिलता है। कंपनी का इसको लेकर कहना है कि इसका माइलेज 28.65kmpl है। इसमें 360-डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड सीट्स और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Maruti Suzuki Victoris Strong Hybrid में क्या खास।
Maruti Suzuki Victoris Strong Hybrid में क्या खास।Source. Maruti Suzuki
Troubled by rising petrol prices 4 strong hybrid SUVs 29 kmpl
Honda Alpha नाम से आएगी कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक SUV, 2 दिसंबर को भारत में होगा ग्लोबल डेब्यू

3. Maruti Grand Vitara Strong Hybrid

Grand Vitara के स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट्स की कीमत करीब 16.63 लाख से 19.57 लाख रुपये तक है। इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर का कॉम्बिनेशन मिलता है। इसका दावा किया गया माइलेज 27.97kmpl है। इसमें हेड-अप डिस्प्ले, वायरलेस चार्जिंग और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Maruti Grand Vitara Strong Hybrid में क्या खास।
Maruti Grand Vitara Strong Hybrid में क्या खास।Source. Maruti
Troubled by rising petrol prices 4 strong hybrid SUVs 29 kmpl
River Indie की बिक्री में बड़ा उछाल, सितंबर में 6,057 लोगों ने खरीदा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें क्या है खास

4. Toyota Urban Cruiser Hyryder Hybrid

Toyota Hyryder के स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट्स की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 17.18 लाख रुपये है। टॉप वेरिएंट की कीमत करीब 19.99 लाख रुपये है। इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल हाइब्रिड इंजन और e-Drive सिस्टम मिलता है। कंपनी का दावा किया गया माइलेज 27.97kmpl है। इसमें 9-इंच टचस्क्रीन, वेंटिलेटेड सीट्स और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Toyota Urban Cruiser Hyryder Hybrid में क्या खास।
Toyota Urban Cruiser Hyryder Hybrid में क्या खास।Source. Toyota

इन सभी में जाानने वाली जरूरी बात यह है कि ये सभी माइलेज कंपनी के दावे या प्रमाणित टेस्ट आंकड़े हैं। इसका असल माइलेज ट्रैफिक, ड्राइविंग स्टाइल और सड़क की स्थिति के अनुसार अलग हो सकता है। तो किसी को भी लेने से पहले टेस्ट ड्राइव जरूर करें।