AWD Electric SUV: भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में एक और बड़ा धमाका हो गया है । जिसमें टाटा मोटर्स अपनी जानी मानी Tata Sierra EV को 30 जून को भारतीय बाजार में लॉन्च करने का फैसला लिया है। वहीं खास बात यह है कि दशकों बाद वापसी कर रहा Sierra नाम पहली बार इलेक्ट्रिक अवतार में नजर आएगा। जिसको लेकर बताया जा रहा है कि कंपनी के EV पोर्टफोलियो में यह सातवां इलेक्ट्रिक मॉडल होगा और इसे Harrier EV के नीचे पोजिशन किया जाएगा। बता दें कि लॉन्च से पहले सामने आए टीजर और रिपोर्ट्स ने इस SUV को लेकर उत्साह और बढ़ा दिया है। ऐसे में माना जा रहा है कि यह कार लंबी रेंज, दमदार परफॉर्मेंस और प्रीमियम फीचर्स के साथ ग्राहकों के लिए आ रही है।
रिपोर्ट्स में जो जानकारी सामने आई है उसमें Tata Sierra EV में 65 kWh और 75 kWh के दो बैटरी पैक होने वाले हैं। इसके साथ ही यही बैटरी सेटअप हाल ही में लॉन्च हुई Harrier EV में भी देखने को मिला है। जिसके बाद से अनुमान लगाया जा रहा है कि यह इलेक्ट्रिक SUV एक बार चार्ज करने पर 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज देने में सक्षम हो सकती है। वहीं इसमें DC फास्ट चार्जिंग और बाय-डायरेक्शनल चार्जिंग जैसी आधुनिक सुविधाएं भी दी जा सकती है। इतना ही नहीं कंपनी Rear-Wheel Drive (RWD) और Dual-Motor All-Wheel Drive (AWD) जैसे दोनों विकल्प पेश कर सकती है। जिससे कार की परफॉर्मेंस पसंद करने वाले ग्राहकों को फायदा होगा।
नए टीजर में देखा गया है कि Sierra EV का फ्रंट लुक काफी खास है। जिसमें SUV फुल-विड्थ LED DRL, नीचे की तरफ LED हेडलैंप्स और क्लोज्ड फ्रंट ग्रिल के साथ आ रही है जो इसे पारंपरिक पेट्रोल-डीजल मॉडल से अलग पहचान देती है। इसके अलावा क्लैमशेल बोनट और बॉक्सी सिल्हूट को बरकरार रखा जा रहा है। जिससे Sierra की क्लासिक पहचान भी कायम रहने वाली है। वहीं इस तरह के फीचर्स और डिजाइन के होने से इसको रेट्रो स्टाइल का शानदार मिश्रण दिया जा रहा है।
कार में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो Sierra EV में तीन स्क्रीन वाला डैशबोर्ड, JBL ऑडियो सिस्टम, Dolby Atmos सपोर्ट, पैनोरमिक सनरूफ, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, हेड-अप डिस्प्ले और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद की जा रही है। वहीं कार में सुरक्षा के लिए Level-2 ADAS, ऑटोमैटिक हेडलैंप्स, रेन-सेंसिंग वाइपर्स और इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं।
नई कार के लिए बताया जा रहा है कि लॉन्च के बाद Tata Sierra EV का मुकाबला Hyundai Creta Electric, Mahindra BE 6, Maruti Suzuki e Vitara, MG ZS EV और Toyota Urban Cruiser Ebella जैसी फेमस इलेक्ट्रिक SUVs से होगा। वहीं विशेषज्ञों का मानना है कि यदि Tata Motors 500KM+ रेंज और अच्छी कीमत के साथ Sierra EV को लॉन्च करती है तो यह भारतीय EV बाजार में बड़ा बदलाव हो सकता है।