Puncture को सही करने का आसान तरीका। (सौ. Freepik) 
ऑटोमोबाइल

पंचर या हवा निकली? अब नहीं होगी टेंशन, ये डिवाइस देंगे तुरंत राहत

गर्मियों की धूप में कार या स्कूटर के टायर की हवा निकल जाना या पंचर हो जाना आम समस्या है। अगर आसपास कोई पंचर शॉप या मैकेनिक न हो, तो ये पोर्टेबल डिवाइस आपकी बड़ी मदद कर सकते हैं।

सिमरन सिंह

गर्मियों की धूप में कार या स्कूटर के टायर की हवा निकल जाना या पंचर हो जाना बेहद आम समस्या है। ऐसे समय में अगर आसपास कोई पंचर शॉप या मैकेनिक न हो, तो ये पोर्टेबल डिवाइस आपकी बड़ी मदद कर सकते हैं। सबसे खास बात ये है कि ये इतने कॉम्पैक्ट होते हैं कि इन्हें स्कूटर की डिक्की में भी आसानी से रखा जा सकता है।

टायर पंचर रिपेयर किट: हर वाहन में होनी चाहिए

अगर टायर पंचर हो जाए तो सबसे पहले काम आती है Tyre Puncture Repair Kit। इसमें चार जरूरी उपकरण होते हैं – नीडल, नोज पाइलर, प्लायर और पंचर स्ट्रिप्स।

  • प्लायर टायर में घुसी कील को निकालने में मदद करता है।
  • नीडल पंचर वाली जगह को साफ करने के लिए इस्तेमाल होता है।
  • नोज पाइलर में पंचर स्ट्रिप लगाकर उसे पंचर वाली जगह पर डालना होता है।
  • पंचर स्ट्रिप अपने आप छेद को भर देती है, फिर उसे निकाल लिया जाता है।

इस किट की कीमत ₹300 से ₹2000 तक ऑनलाइन मिलती है।

पोर्टेबल एयर इन्फ्लेटर: टायर में हवा भरने का सबसे आसान तरीका

जब टायर पंचर की मरम्मत हो जाए, तब हवा भरने के लिए पोर्टेबल एयर इन्फ्लेटर की जरूरत होती है। मार्केट में दो तरह के इन्फ्लेटर मिलते हैं – बैटरी चार्जेबल और कार चार्जर से चलने वाले। इनमें डिजिटल डिस्प्ले होता है जो टायर प्रेशर, चार्ज लेवल और पावर स्टेटस दिखाता है।

कुछ बेहतरीन विकल्प:

  • Michelin Rapid Tyre Inflator – 3 मिनट में 30 PSI हवा भरता है, डिजिटल पावर सोर्स के साथ आता है। कीमत: ₹7000
  • Portronics Vayu 7.0 – कार, स्कूटर, फुटबॉल तक में हवा भर सकता है। 2000 mAh बैटरी, कीमत: ₹2000
  • Bergmann Typhoon – हेवी ड्यूटी इन्फ्लेटर, मेटल बॉडी, कीमत: ₹2200

सफर में टायर की चिंता नहीं

अगर आप अक्सर सफर करते हैं, तो टायर पंचर किट और पोर्टेबल एयर इन्फ्लेटर जैसे उपकरण हमेशा साथ रखें। ये न सिर्फ समय बचाएंगे बल्कि मुश्किल समय में बड़ी राहत भी देंगे।

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात

नीतीश पर CWC में बहस पर सोनिया गांधी की दो टूक, 9 साल बाद लौटेंगे शंकरसिंह वाघेला? कांग्रेस में सियासत तेज