कार को लेने से पहले आपको उसकी PDI का ध्यान रखना चाहिए। (सौ. Freepik) 
ऑटोमोबाइल

क्या है PDI Inspection? दिवाली पर कार खरीदने से पहले जान लें ये बात

PDI आपको जरूर करना होगा, लेकिन कई लोगों को PDI के बारे में पता ही नहीं है। ऐसे में आज की खबर के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि PDI करना क्यों जरूरी है और इसका मतलब क्या होता है।

सिमरन सिंह

नवभारत डिजिटल डेस्क. इस दिवाली अगर आप भी कार खरीदने के बारे में प्लानिंग कर रहे हैं, तो कुछ बातों का आपको ध्यान रखना जरूरी है। अगर आप भी कार खरीदना चाह रहे हैं, तो PDI आपको जरूर करना होगा, लेकिन कई लोगों को PDI के बारे में पता ही नहीं है। ऐसे में आज की खबर के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि PDI करना क्यों जरूरी है और इसका मतलब क्या होता है।

PDI Checklist

  1. डिलीवरी लेने से पहले शोरूम के अंदर ही आपको एक्सटीरियर की अच्छे से जांच करनी है, जिसमें बॉडी, विंडो, हेडलैंप, पेंट, टायर और टेललैंप अच्छे से आपको देखना है। अगर आपको कहीं पर भी खरोच, डेंट या फटने का निशान दिखता है, तो आपको शोरूम में सेल्स एग्जीक्यूटिव से बात करनी है।
  2. शोरूम से कार को बाहर निकलने से पहले एक्सटीरियर के साथ-साथ इंटीरियर की भी चेकिंग करनी है, जिसमें डैशबोर्ड, सीट्स, स्टीयरिंग व्हील, इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और बाकी सारी चीजें शामिल होंगी।
  3. गाड़ी को ऑन करके जरूर देखिए कि इंजन में कोई आवाज तो नहीं है। कार को कुछ देर तक स्टार्ट रखें, जिससे आपको उसकी गड़बड़ी या फिर किसी भी तरीके की चीज का पता चल सके।
  4. डिलीवरी लेने से पहले सभी लाइट्स को जलाकर चेक करें कि इनमें कोई दिक्कत तो नहीं है। अगर कोई लाइट कम नहीं कर रही, तो उसकी शिकायत करें।
  5. डिलीवरी लेने से पहले सेल्स एग्जीक्यूटिव से कहें कि आप कार चलाकर चेक करना चाहते हैं ताकि आपको ब्रेक्स सही से लग रहे हैं या नहीं, इसका पता चल सके।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां